ONE: NO SURRENDER III के स्टार्स से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Kulabdam rocks Bobo Sacko

शुक्रवार, 21 अगस्त को ONE Championship की NO SURRENDER इवेंट सीरीज का अंत हो जाएगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE: NO SURRENDER III में एक दर्जन मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स अपनी बेहतरीन स्किल्स का जलवा दिखाएंगे। ये बाउट्स शुरुआत से लेकर अंत तक यकीनन फैंस का मनोरंजन करेंगी।

इन स्टार्स के द्वारा रिंग में अपनी तकनीक का कमाल दिखाने से पहले इनके बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं।

कुलबडम को नहीं पसंद शहर की शोर-शराबे भरी जिंदगी

Muay Thai fighter Kulabdam hits the left cross

“लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को शहर की जिंदगी ज्यादा रास नहीं आती।

थाई के साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट करीब 1 साल से भी ज्यादा समय तक बैंकॉक में गुजारा लेकिन उन्हें “द एंजेल सिटी” की भाग-दौड़ भारी जिंदगी और शोर-शराबा पसंद नहीं है।

इस वजह से वो सुरीन प्रांत चले गए और Sor. Jor. Piek Uthai कैंप में ट्रेनिंग के लिए आ गए और अब वो अपनी मॉय थाई बाउट्स के लिए बैंकॉक में हैं।

सांगमनी युवावस्था में रच चुके हैं इतिहास

Sangmanee Sathian MuayThai defeats Kenta Yamada at ONE A NEW TOMORROW

“द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट ने युवावस्था में मॉय थाई में एक बड़ा कारनामा किया था।

15 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें स्पोर्ट्स राइटर्स अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड द्वारा फाइटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

ये रिकॉर्ड अब भी सांगमनी के ही नाम है।



विराचाई ने एक फेमस सिंगर को ट्रेनिंग दी थी

शेनन “वनशिन” विराचाई भले ही एक फेमस सिंगर नहीं हैं लेकिन उन्होंने एक मशहूर गायक को मार्शल आर्ट्स तकनीक सीखने में मदद की थी।

साल 2017 में थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार ने रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट माइकल बोल्टन को ट्रेनिंग दी थी।

विराचाई ने अमेरिकी स्टार को मॉय थाई की तकनीक सिखाई। वो सेशन भले ही थोड़ा छोटा रहा हो लेकिन आज भी उसकी यादें विराचाई के जहन में ताजा हैं।

पिंका को सर्फिंग पसंद है

जब कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फैबियो पिंका जिम में ट्रेनिंग नहीं कर रहे होते तो खाली समय में समुद्र के किनारे सर्फिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

एक अच्छी धूप वाले दिन में इस फ्रांसीसी स्टार को समुद्र में तैरना और सर्फिंग के जरिए लहरों पर सवार होना पसंद है।

शायद वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद दूसरे खेल की ओर रुख कर जाएं।

वंडरगर्ल की छोटी बहन भी हैं चैंपियन

इस शुक्रवार को वंडरगर्ल फेयरटेक्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने जा रही हैं लेकिन मॉय थाई और बेहतरीन निकनेम (उपनाम) उनके परिवार की रगों में दौड़ते हैं।

21 वर्षीय स्ट्रॉवेट स्टार की एक 16 वर्षीय छोटी बहन हैं, जिनका नाम सुपरगर्ल जारूनसक मॉयथाई है और वो भी इस खेल की एक चैंपियन हैं।

ये भी पढ़ें: विराचाई के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू मैच में फैबियो पिंका का जीत का दावा

मॉय थाई में और

Worapon Lukjaoporongtom Tom Casse ONE Friday Fights 153 8 scaled
Adam Sor Dechapan Enzo Clarisse The Inner Circle May 8 7 scaled
AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Julio Lobo Kongklai Sor Sommai ONE Friday Fights 152 12 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled
March 2026 ONE SAMURAI Press Conference 36 scaled
Hyu Suablack Tor Pran49 ONE Fight Night 41 7 scaled
Ubaid Hussain Panpadej NF Looksuan ONE Friday Fights 151 4 scaled