Music Monday: विराचाई ने माइकल बोल्टन का मॉय थाई से परिचय कराया

Thai mixed martial arts pioneer Shannon “OneShin” Wiratchai

माइकल बोल्टन अपने गानों में जबरदस्त वोकल्स और गानों की शानदार लिखाई के लिए जाने जाते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्हें मार्शल आर्ट्स काफी पसंद है।

थाईलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार शेनन “वनशिन” विराचाई ने 2017 में बोल्टन के जुनून के बारे में जाना जब वो दिग्गज बैंकॉक फाइट लैब में ट्रेनिंग सेशन के लिए आए।

बोल्टन साउथईस्ट एशिया में अपने रियलिटी शो बोल्ट ऑफ टैलेंट के लिए काम कर रहे थे, जहां क्षेत्र के शीर्ष सिंगर-लेखकों को जबरदस्त डील और वर्ल्ड टूर का मौका दिया जाने वाला था। इस दौरान वो विराचाई के ट्रेनिंग सेंटर में अपने नए विद्यार्थी को अपने इरादे साफ करने के लिए लेकर आए थे।

फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने कहा, “वो जिम में उन्हें साबित करने के लिए आए थे कि वो कॉन्सर्ट्स में फाइट की तरह प्रदर्शन करते हैं।”

“फाइट में आपको अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करना होता है और कॉन्सर्ट में आपको अपने प्रदर्शन से दर्शकों को नॉकआउट करना होता है।



सेशन के दौरान “वनशिन” ने बोल्टन को कुछ आसान तकनीक बताई और वो अमेरिकी की इसमें रुचि से प्रभावित हुए।

विराचाई ने बताया, “वो काफी बढ़िया थे। काफी शांत, ज्यादा बात न करने वाले लेकिन जब उन्होंने मार्शल आर्ट्स में उनके अनुभव के बारे में बताया तो मैं बता सकता था कि उन्हें इसमें रुचि थी।”

“उन्होंने मुझे बताया था कि वो बचपन में कराटे किया करते थे लेकिन उन्होंने मॉय थाई नहीं किया। उन्होंने मुझे कराटे की पुश किक स्टाइल दिखाई और वो ताकतवर नजर आई।”

भले ही ONE Championship स्टार को कई प्रकार के मार्शल आर्ट्स का ज्ञान है लेकिन उन्होंने सोचा कि बोल्टन को “8 अंगों की कला” की ताकत दर्शाना सही होगा क्योंकि वो इसके आध्यात्मिक घर में थे।

सबसे बढ़िया मॉय थाई तकनीक राउंडहाउस किक है जिसे किसी अन्य स्ट्राइकिंग के मुकाबले ज्यादा तेजी से मारा जा सकता है। इस वजह से विराचाई ने अपने एक कोच को बुलाकर 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके स्टार को बताया कि इसे कैसे करते हैं।

बैंकॉक के निवासी ने कहा, “मैंने हमारे एक थाई ट्रेनर और एक्टिव फाइटर को बुलाया और उनके लिए 10 या 20 किक्स लगाने के लिए कहा।”

“उन्होंने कहा, ‘क्या बात है’ क्योंकि वो ट्रेनर काफी छोटे कद के थे लेकिन बहुत ताकतवर हैं। वो इसे फिर देखना चाहते थे।”

कुछ समय बाद फिल्म शूट करने वाले लोगों ने म्यूजिक स्टार को ले जाने की कोशिश की क्योंकि उन्हें फुटेज मिल गई थी।

लेकिन बोल्टन और देखना चाहते थे और भले ही उन्हें मजबूरन जाना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी अंतिम बात रखी।

विराचाई ने बताया, “टीवी क्रू इसे काफी जल्दी खत्म करना चाहता था।”

“वो आए और उन्होंने कहा, ‘हमें अब जाना होगा’ इसपर वे बोले, “तो तुमने मुझे बॉक्सिंग के लिए ड्रेस कराया और अब हमें खत्म करना होगा?’ और मैं बता सकता था कि वो इससे जुड़ना और लंबे समय तक रुकना चाहते थे।”

“उन्होंने बैग पर एक और किक लगाई और ये शानदार रही। इसके बाद उन्हें जाना पड़ा।”

मार्शल आर्टिस्ट फिर कभी भी 67 वर्षीय सिंगर से मिल नहीं पाए लेकिन वो मौके का स्वागत करेंगे। वो मानते हैं कि बोल्टन के मॉय थाई के लिए प्यार ने उनकी मुलाकात कराई।

विराचाई ने कहा, “मैंने उनके साथ कम समय बिताया। लेकिन मैं बता सकता हूं कि वो मार्शल आर्ट्स को लेकर काफी उत्साहित हैं।”

ये भी पढ़ें: शेनन विराचाई को सफल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए तय करना पड़ा है लंबा सफर

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.