चेन रुई ने अली मोटामेड को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया

Chen Rui Ali Motamed ONE Big Bang II 1920X1280 17 768x512

शुक्रवार, 11 दिसंबर को प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: BIG BANG II में “द घोस्ट” चेन रुई ने इस इवेंट के नाम के अनुसार प्रदर्शन करते हुए एक धमाकेदार नॉकआउट से शो की शुरुआत की।

इस बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में चीनी स्टार ने ONE Warrior Series से आए अली मोटामेड को पहले राउंड के 1:56 मिनट में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया।

Chen Rui Ali Motamed ONE Big Bang II 1920X1280 24.jpg

पहले राउंड की घंटी बजते ही दोनों ही एथलीट्स ने सर्कल के बीच से शुरुआत की और एक दूसरे पर लेग किक्स बरसाई। मोटामेड अपनी ताकतवर राइट लेग किक को कई बार निशाने पर लगाने के कारण इस प्रतिद्वंदिता में बेहतर दिखे।

चेन, जो ONE जकार्ता टूर्नामेंट चैंपियन हैं, अपनी बढ़त बनाते रहे और मोटामेड के डिफेंस को भेदने की भरपूर कोशिश करते रहे। लेकिन ईरानी एथलीट ने अपनी स्ट्राइक्स से उस दबाव का भली-भांति सामना किया और अपने विरोधी से दूरी बनाए रखी।

आखिरकार, चीनी एथलीट की दृढ़ता का फल उनको मिला।

Chen Rui Ali Motamed ONE Big Bang II 1920X1280 11.jpg

चेन ने अपनी जांघ पर कई किक्स को झेला, लेकिन फिर उन्होंने आगे बढ़कर एक स्ट्रेट राइट से वार किया, जिसने मोटामेड के डिफेंस को आंशिक रूप से भेदा। जैसे ही उनके पंच अपने निशाने पर लगने लगे, Chengdu Ashura Fight Club के प्रतिनिधि ने और दबाव डालना शुरू किया।

मोटामेड ने जल्द ही खुद को सर्कल की दीवारों पर पाया, जहां चेन एक के बाद अपने राइट और लेफ्ट बरसा रहे थे। Team Envisage के प्रतिनिधि ने खुद को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आखिरकार एक राइट हुक निशाने पर लग ही गया।

24 वर्षीय चेन ने मोटामेड को अपनी नज़रों से दूर नहीं जाने दिया और आक्रमण करते रहे। “द घोस्ट” ने फिर एक ओवरहैंड राइट से वार किया जो बाल-बाल बचा, लेकिन ये वार इतना ताकतवर था कि उनका बाइसेप जब मोटामेड के सिर पर लगा तो ईरानी एथलीट अपने घुटनों पर आ गए।

Chen Rui Ali Motamed ONE Big Bang II 1920X1280 9.jpg

इसके बाद चेन का एक राइट अपरकट मोटामेड की ठोड़ी पर लगा, जिसके बाद रेफरी ने राउंड के दो मिनट होने से पहले ये मुकाबला रोक दिया।

इस जीत के बाद “द घोस्ट” ने अपना प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-1 से बेहतर कर लिया है और 2020 का अंत शानदार तरीके से करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से बेंटमवेट डिविजन को चेतावनी दे दी है।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, हैगर्टी Vs. नाइटो

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34