ONE: BATTLEGROUND में होगी ऋतु फोगाट की अगली फाइट, मैच कार्ड की घोषणा

The main event performers of ONE: BATTLEGROUND

ONE Championship 2021 के आखिरी 6 महीने की शुरुआत धमाकेदार एक्शन के साथ करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 30 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: BATTLEGROUND का आयोजन होगा और शो को एक जबरदस्त वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

भारतीय एटमवेट सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट का सामना चीनी फाइटर लिन हेचीन से होगा। फोगाट पिछले मैच में बी गुयेन के खिलाफ मिली हार को पीछे छोड़कर शानदार जीत हासिल करना चाहेंगी।

वहीं मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ को प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना है।

सैम-ए का रिकॉर्ड 370-47-9 है और उनकी गिनती सबसे महान एथलीट्स में की जाती है।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वो स्ट्रॉवेट डिविजन में आए और वहां भी वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की।

Evolve टीम के स्टार दिसंबर 2019 में सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने और उसके 2 महीने बाद ही स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया। फिर #1 रैंक के कंटेंडर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड भी कर चुके हैं।



सैम-ए को रोक पाना मुश्किल है, लेकिन प्राजनचाई मानते हैं कि वो चैंपियन को हराने में पूरी तरह सक्षम हैं।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार को मॉय थाई के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक माना जाता है और उनका रिकॉर्ड 337-51-3 है। इसके अलावा वो कई बार Lumpinee और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।

अब 26 वर्षीय स्टार 4-औंस के MMA ग्लव्स पहनकर अपने आदर्श को ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने को तैयार हैं।

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

ONE: BATTLEGROUND में मिडलवेट कंटेंडर्स आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस भी वापसी कर रहे हैं। दोनों स्टार्स 2-डिविजन किंग रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ दूसरा मैच प्राप्त करने को बेताब हैं।

आंग ला न संग म्यांमार के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन रहे। कुछ समय पहले ही उन्हें अपने दोनों टाइटल्स गंवाने पड़े। पिछले साल अक्टूबर में “द डच नाइट” के हाथों मिडलवेट और अप्रैल में उन्हीं के हाथों लाइट हेवीवेट टाइटल भी गंवाना पड़ा।

Sanford MMA टीम के स्टार जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें “वुल्फ़” की चुनौती से पार पाना होगा।

अटाईडिस 5 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनकी नॉकआउट पावर जबरदस्त है। फरवरी 2020 में उन्होंने डी रिडर का जीतना मुश्किल कर दिया था, लेकिन अंत में विभाजित निर्णय से हार झेलनी पड़ी।

“द डच नाइट” ने हाल ही में अटाईडिस के खिलाफ रीमैच की इच्छा जताई थी, जो अकेले एथलीट हैं जिन्हें डच स्टार अभी तक फिनिश नहीं कर पाए हैं। इसलिए अगले मैच में एक जीत संभव ही “वुल्फ़” को डी रिडर के खिलाफ रीमैच दिला सकती है।

Brazilian MMA fighter Leandro Ataides celebrates after an emotional victory

इनके अलावा ONE: BATTLEGROUND में 17 वर्षीय स्टार विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली, टॉप रेंक के फेदरवेट किकबॉक्सर्स सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग और टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान भी फाइट करेंगे।

यहां देखिए ONE: BATTLEGROUND में किस एथलीट का सामना किससे होगा।

ONE: BATTLEGROUND का पूरा कार्ड

  • सैम-ए vs. प्राजनचाई (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • आंग ला न संग vs. लिएंड्रो अटाईडिस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. टायफुन ओज़्कान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. लिन हेचीन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • चेन रुई vs. जेरेमी पाकाटिव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • विक्टोरिया ली vs. वांग लुपिंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)