5 ONE Championship स्टार्स जो चेहरे पर जबरदस्त वार को सहन कर सकते हैं

Rodtang Jitmuangnon Tagir Khalilov FISTS OF FURY 1920X1280 20 768x512

कॉम्बैट स्पोर्ट्स में टॉप लेवल पर पहुंचने के लिए हार ना मानने की मानसिकता का होना बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ ही एथलीट्स दमदार स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेलते हुए आगे बढ़ पाते हैं।

सहन करने की क्षमता मानसिक और शारीरिक मजबूती से बढ़ती है, इसी वजह से कुछ एथलीट्स जोरदार स्ट्राइक्स को और भी खतरनाक मूव्स से काउंटर कर पाते हैं।

इसलिए आइए जानते हैं ONE Championship के उन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स के बारे में जिनकी चिन (ठोड़ी) सबसे ज्यादा मजबूत है।

रोडटंग जित्मुआंगनोन

रोडटंग जित्मुआंगनोन को किसी वजह से ही “द आयरन मैन” कहा जाता है। ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की सहन करने की क्षमता शानदार है।

ONE Super Series में 10-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके थाई स्टार की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज तक उन्हें कोई नॉकडाउन भी नहीं कर सका है।

ये भी बेहद चौंकाने वाली बात है कि रोडटंग जितनी प्रभावशाली स्ट्राइक्स को सहन करते हैं, वो उससे दोगुनी ताकत के साथ काउंटर अटैक करना शुरू कर देते हैं।

थाई वॉरियर अपने प्रतिद्वंदियों को अपनी चिन पर वार करने की खुली चुनौती देते हैं। जब भी उनके विरोधी ऐसा करते हैं तो वो हंसते हुए खतरनाक तरीके से अटैक करने लगते हैं।

उनके सिर को हिला पाना भी बहुत मुश्किल काम है जो वाकई में उन्हें “द आयरन मैन” सिद्ध करता है।

आंग ला न संग

Aung La N Sang defeats Brandon Vera at ONE CENTURY DUX 2809.jpg

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग कई अलग-अलग डिविजंस में परफॉर्म कर चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने 2017 में एलन “द पैंथर” गलानी का ओपन वेट बाउट में भी सामना किया था और ONE में स्ट्राइक्स के दम पर उन्हें अभी तक कोई फिनिश नहीं कर सका है।

म्यांमार के आइकॉन ने ONE में अपनी 11 में से 6 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने खतरनाक एथलीट्स का सामना नहीं किया है। आंग ला न संग का सामना ऐसे एथलीट्स से भी हो चुका है जो एक ही स्ट्राइक में मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन वो शॉट्स के प्रभाव को झेलने के साथ उन्हें काउंटर करने की रणनीति पर काम करते आए हैं।

ONE: SPIRIT OF A WARRIOR में “द बर्मीज़ पाइथन” ने केन हासेगावा के खिलाफ 5 राउंड्स तक चले जबरदस्त मुकाबले और ONE: CENTURY PART II में पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ मैच में भी कई दमदार स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेला था।

वेरा ने हेवीवेट डिविजन में अपनी सभी जीत नॉकआउट से हासिल की हैं, लेकिन आंग ला न संग का उनसे सामना मिडलवेट बाउट में हुआ, जिसमें खतरनाक पंच, किक्स, नी-स्ट्राइक्स लगती देखी गईं और अंत में आंग ला ने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की थी।



एड्रियन पैंग

Adrian PangADUX4050.jpg

एड्रियन “द हंटर” पैंग को अपनी हार ना मानने की जबरदस्त मानसिकता के लिए जाना जाता है और हमेशा अपने विरोधियों को कड़ा संघर्ष करने पर मजबूर करते आए हैं।

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग, अमीर खान और होनोरियो “द रॉक” बानारियो जैसे खतरनाक स्ट्राइकर्स के खिलाफ चाहे उन्हें हार मिली हो, लेकिन उनकी चिन कभी कमजोर नहीं पड़ी।

पैंग एक तगड़े एथलीट हैं और उनकी गर्दन भी बहुत मजबूत है, जिससे उन्हें अपने विरोधियों की स्ट्राइक्स के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

आंख में चोट के कारण आए एक स्टॉपेज के अलावा “द हंटर” ONE में अपने 8 मुकाबलों में कभी फिनिश नहीं हुए हैं और उनकी सहन करने की क्षमता को देख कई बार फैंस भी चौंक उठे थे।

आंद्रेई स्टोइका

Kickboxing superstar Roman Kryklia fights Andrei Stoica at ONE: COLLISION COURSE

इस खतरनाक फाइटर्स के क्षेत्र में दृढ़ता ही आपको सफलता दिला सकती है। सौभाग्य से, आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा दृढ़ रहे हैं।

स्टोइका अभी तक सर्कल में दुनिया के टॉप हेवीवेट और लाइट हेवीवेट स्ट्राइकर्स का सामना कर चुके हैं और अपने विरोधियों के सबसे खतरनाक शॉट्स के प्रभाव को झेलने के बाद भी कई बार मैच को जारी रखने में सफल रहे हैं।

कुछ ऐसा ही उनके रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में देखा गया था, जहां स्टोइका चैंपियन के किसी भी मूव के खिलाफ हार मानने को तैयार नहीं थे।

5 राउंड्स तक पंच, किक्स और नी-स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलने के बाद भी “मिस्टर KO” ने घुटने नहीं टेके, जो दर्शाता है कि वो इस खेल के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।

रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

रोडटंग के समान रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम भी एक ऐसे मॉय थाई एथलीट हैं जिन्हें शॉट्स का प्रभाव झेलने से डर नहीं लगता।

हालांकि, महान मॉय थाई फाइटर नोंग-ओ गैयानघादाओ ने उन्हें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में फिनिश किया था, लेकिन इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि रोडलैक दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के लिए रोडलैक ने “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर.जोर. पिएक उथाई की खतरनाक स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलते हुए भी जीत अपने नाम की थी।

इंग्लैंड के लियाम “हिटमैन” हैरिसन और स्कॉटलैंड के क्रिस शॉ के खिलाफ भी “द स्टील लोकोमोटिव” ने अपनी चिन पर जोरदार पंच और एल्बो स्ट्राइक्स का प्रभाव झेला था।

इसके बावजूद रोडलैक ने फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करने की कोशिश जारी रखी, जिसने उन मुकाबलों को दिलचस्प बना दिया था, अगर उनकी चिन मजबूत ना होती तो मैचों का परिणाम कुछ और हो सकता था।

ये भी पढ़ें: 5 मॉय थाई फाइट्स जो हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.