झानलो ONE Championship में शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं

Jhanlo Sangiao ONE Championship Belts 1200X800 768x512

जब एथलीट्स कहते हैं कि वो बचपन से मार्शल आर्ट्स से जुड़े रहे हैं, वो उन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बोलते हैं, लेकिन झानलो सांगियाओ वाकई में मार्शल आर्ट्स के इर्दगिर्द रहकर पले-बढ़े हैं।

18 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने हाल ही में ONE Championship के साथ डील साइन की है और Team Lakay के हेड कोच मार्क सांगियाओ के बेटे हैं। उन्हें अपने पिता से ट्रेनिंग मिली है और उनका बचपन टॉप लेवल के एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हुए गुजरा है।

युवा स्टार अब ONE बेंटमवेट डिविजन में छाने और ग्लोबल स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

पहले दिन से Team Lakay के साथ जुड़े रहे हैं

कॉर्डिलेरस यूनिवर्सिटी में Team Lakay की स्थापना से एक साल पहले झानलो का जन्म हुआ था, यानी वो पहले दिन से इस जिम के साथ जुड़े रहे हैं।

उनका बचपन टीम के अन्य स्टार्स के मूव्स की नकल करते हुए गुजरा है।

उन्होंने कहा, “बहुत छोटी उम्र में मेरे माता-पिता मुझे जिम में ले जाया करते और ट्रेनिंग करवाते थे। 6 साल की उम्र में मैंने ट्रेनिंग को गंभीरता से लेना शुरू किया।”

“मैं बचपन में बहुत शरारती हुआ करता था, लेकिन समय बीतने के साथ मुझे चीजें समझ आने लगीं। एथलीट्स से घिरे रहने के कारण आप भी उन्हीं की तरह चीजों को करने की कोशिश करने लगते हैं।”

कुछ समय बाद ही उनका ये मजा जुनून में तब्दील हो चुका था। उन्होंने चीजों को गंभीरता से लेना शुरू किया और अपने पिता की निगरानी में ट्रेनिंग करने लगे।

कुछ समय बाद उन्हें फाइट करने का अवसर मिला और पहला अनुभव उनके लिए बहुत अच्छा रहा।

झानलो ने कहा, “उस समय मैं इस खेल को मजे के तौर पर देखता था। रनिंग करते हुए रोज पसीना बहाता था, लेकिन कभी इस खेल को गंभीरता से नहीं लिया।”

“लेकिन अपनी पहली फाइट के बाद मैंने इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया। वो बागियो में एक लोकल मॉय थाई प्रतियोगिता थी और उस समय मेरी उम्र 14 साल थी। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मैं इस खेल को अपना करियर बना सकता हूं।”

मार्क ने कभी झानलो को इस राह पर आगे बढ़ने को मजबूर नहीं किया, लेकिन प्रतियोगिता के लेवल का अहसास कराते हुए उन्होंने अपने बेटे को एक बेहतरीन एथलीट जरूर बनाया है।

दूसरी ओर, झानलो अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

उन्होंने कहा, “असल में मुझे उनसे कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं हर रोज जिम में आता और अपने सीनियर एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करता था।”

महानता की ओर बढ़ रहे हैं

लोग कहते हैं कि महानता से महानता आती है, इस कहावत को झानलो बहुत अच्छे से समझते हैं।

युवावस्था में वो एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग, केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन और जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो जैसे पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और वो अपने से भारी एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर खुद को दूसरे से बेहतर बनाने की कोशिशों में जुटे रहते हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि लैजेंड्स के साथ ट्रेनिंग ने उन्हें एक बेहतर फाइटर बनाया है और ONE में मिले मौके को खाली नहीं जाने देना चाहते।

झानलो ने कहा, “रोज वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करना सम्मान की बात है। यही बात मुझे अच्छा प्रदर्शन करने को प्रेरित कर रही है और पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस के साथ ट्रेनिंग करने से मुझे भी अहसास होने लगा है कि मैं भी वर्ल्ड चैंपियन बन सकता हूं।”

“उनके साथ ट्रेनिंग करना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और वो मुझे लगातार कड़ी मेहनत करने को प्रोत्साहित करते रहते हैं।”

मार्क भी अपने बेटे की ट्रेनिंग में कोई ढील नहीं देते। वो बाप-बेटे के रिश्ते को खुद से दूर रख गुरु-शिष्य के रिश्ते पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

झानलो भी अपने पिता के इस रवैये से संतुष्ट हैं।

झानलो ने हंसते हुए कहा, “ट्रेनिंग शुरू करने के बाद ऐसा लगता ही नहीं कि हम बाप-बेटे हैं।”

“वो मुझे अपने अन्य शिष्यों में से ही एक मानते हैं और जिम में मैं भी उन्हें पापा कहने के बजाय कोच कहकर पुकारता हूं।”



फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव

वर्ल्ड चैंपियंस और पिता के साथ ट्रेनिंग करने का ये सफर झानलो के लिए बहुत शानदार रहा है। मगर अब उनसे बहुत लोगों को अच्छा करने की उम्मीद है और उनके कंधों पर उन उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव भी है।

उनकी ONE के साथ डील से पहले ही फिलीपीनो फैंस लोकल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने लगे थे और अभी तक उनके प्रोफेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतज़ार करते रहे हैं।

साथ ही फिलीपींस में भी वो लोकप्रिय हो चुके हैं। ONE के वाइस प्रेसिडेंट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड रिच फ्रैंकलिन ने 18 वर्षीय एथलीट की तारीफ करते हुए कहा कि महानता खुद उन्हें फॉलो कर रही है।

झानलो ने कहा, “इन बातों से मैं दबाव महसूस करने लगा हूं।”

“लोग मेरे पास आकर कहते हैं, ‘मैं तुम्हारे डेब्यू का इंतज़ार कर रहा हूं,’ इसलिए मैं दबाव महसूस कर रहा हूं क्योंकि लोगों को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं।”

साथ ही युवा फाइटर अभी धैर्य से काम लेते हुए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने को लेकर उत्साहित हैं।

झानलो ने कहा, “मैं खुद को सुधारने की कोशिश में रोज कड़ी मेहनत करता हूं, जिससे खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से भी तैयार रख सकूं। इसलिए मेरे पिता हमेशा मुझे याद दिलाते रहते हैं कि ना जाने कब तुम्हें खुद को दूसरों के सामने साबित करना पड़ जाए, इसलिए पहले से हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहो।”

मार्क सांगियाओ जैसा व्यक्ति जब आपके कॉर्नर पर हो तो आपको उसका फायदा मिलना तय है। मार्क ने अपने बेटे को वर्ल्ड-क्लास कॉम्पिटिशन के लिए ही तैयार किया है और कहते हैं कि झानलो का ज्ञान उन्हें ONE Championship की मुश्किल चुनौतियों को पार करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, “कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद मेरे पिता ने मुझसे कहा, ‘तो अब चीजें एमेच्योर लेवल पर नहीं रहीं। तुम्हें तैयार रहना होगा और खुद को दूसरों से बेहतर साबित करना होगा। अब बड़े स्तर पर तुम्हें किसी एमेच्योर व्यक्ति की तरह का रवैया अपनाने की जरूरत नहीं है।'”

“साथ ही उन्होंने मुझसे मेरी पर्सनैलिटी, कैरेक्टर बिल्ड-अप करने के साथ अपने बोलने के तरीके में बदलाव और लोगों के साथ तालमेल बैठाने की भी सलाह दी, जिससे मुझे निरंतर नई चीजें सीखने को मिलती रहें।”

Team Lakay में नई पीढ़ी की शुरुआत

झानलो Team Lakay के इर्दगिर्द पले-बढ़े हैं और इस टीम में कई अनुभवी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स मौजूद हैं।

वो अब बीती बात हो चुकी है जब टीम स्ट्राइकिंग पर ज्यादा फोकस करती थी, अब कोच ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके शिष्य हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएं।

झानलो भी उसी बड़े बदलाव का हिस्सा हैं, जिन्हें फाइट को ग्राउंड गेम में लाना बहुत पसंद है।

उन्होंने बताया, “पिछले मैचों में मैंने अपने अधिकतर प्रतिद्वंदियों को ग्राउंड-एंड-पाउंड या सबमिशन से फिनिश किया। लोगों को मुझसे आगे भी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद होगी और वाकई में मैं उन्हें उसी तरह जीत दर्ज कर खुश होने का एक मौका देना चाहता हूं।”

Team Lakay के दूसरे फैंस शायद उनके गेम को देख चौंक सकते हैं क्योंकि उनकी स्किल्स अपने टीम मेंबर्स से काफी अलग हैं। झानलो कहते हैं कि कड़ी मेहनत, धैर्य से काम लेकर, कोच और साथी एथलीट्स के साथ से ही वो अपने गेम को इतना बेहतर कर पाए हैं।

उन्होंने कहा, “Team Lakay का नाम सुनकर लोगों के मन में पहली बात स्ट्राइकिंग ही आती है, लेकिन मैं उनसे काफी अलग हूं।”

“मैं नई पीढ़ी का फाइटर हूं, एक ऐसी पीढ़ी जहां एथलीट्स हर रोज कुछ नए मूव्स को सीखने की चाह रखते हैं।”

अगर झानलो इसी मानसिकता के साथ आगे बढ़े तो वाकई में वो ONE Championship के मुश्किल सफर के लिए तैयार हो चुके हैं। जिस तरह वो खुद में सुधार कर रहे हैं, उसे देखकर बेंटमवेट डिविजन के अन्य स्टार्स को भी उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने बताया, “लोगों को मुझसे ONE में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, जिसके कारण मैं दबाव महसूस कर रहा हूं मगर मुझे चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। मुझे अपने डेब्यू को यादगार बनाने के लिए पहले से तैयार रहने की जरूरत है।”

ये भी पढ़ें: Team Lakay की अनटोल्ड स्टोरी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.