गैरी टोनन ने कहा थान ली के खिलाफ मुकाबला ऐतिहासिक होगा

Koyomi Matsushima Garry Tonon BIG BANG 1920X1280 2 768x512

केवल 3 साल के अंदर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन नए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार से फेदरवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बन गए हैं।

अमेरिकी स्टार ने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और सबमिशन ग्रैपलिंग में सफलता प्राप्त करने के बाद मार्च 2018 में अपना MMA डेब्यू किया था। अब अगले मैच में वो ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए थान ली को चैलेंज कर सकते हैं।

#3 रैंक के कंटेंडर टोनन को टाइटल शॉट मिलना कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाला फैसला हो सकता है क्योंकि उन्हें अभी केवल 6 बाउट्स का अनुभव हासिल है, जिनमें उनका रिकॉर्ड 6-0 का है।

“द लॉयन किलर” भी जानते हैं कि उनके अलावा भी डिविजन में कई टॉप एथलीट्स हैं, लेकिन उनका मानना है कि ग्रैपलिंग गेम के जरिए वो ली को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

टोनन ने कहा, “जो मेरी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें केवल मेरे 6 मैचों का अनुभव ही दिखाई दे रहा है।”

“मगर वो मेरे अन्य मजबूत पक्षों को नहीं देख रहे हैं। मैं एक मार्शल आर्ट के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हूं। इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि मैं अभी तक अपराजित हूं और इसी कारण मुझे टॉप पर पहुंचने का अवसर मिलना चाहिए।”

MMA stars Garry Tonon and Koyomi Matsushima fight at ONE: BIG BANG

Danaher Death Squad के स्टार मानते हैं कि ली और उनका मुकाबला फेदरवेट डिविजन को नया रूप दे सकता है क्योंकि कई टॉप रैंक के कंटेंडर्स चैंपियनशिप मैचों में हार झेल चुके हैं।

उन्होंने कहा, “जब आप डिविजन के अन्य कंटेंडर्स को देखते हैं। फिलहाल एक ही फाइट का विकल्प बचा है और वो विकल्प है थान और मार्टिन गुयेन का रीमैच।”

“अन्य एथलीट्स को भी चैंपियनशिप मैच मिल चुका है और उनमें से अधिकतर लोगों को हार झेलनी पड़ी।

“मगर हम एक बड़े प्रोमोशन का हिस्सा हैं इसलिए मुझे लगता है कि लोग नए और दिलचस्प मैचों की उम्मीद रखते हैं। लगभग सभी टॉप कंटेंडर्स चैंपियन को चैलेंज कर चुके हैं, लेकिन मैं उभरते हुए स्टार्स में से एक हूं तो मुझे भी टाइटल शॉट जरूर मिलना चाहिए।”

“द लॉयन किलर” कई प्रतिभाओं के धनी हैं और चैंपियन को अभी तक उनके जैसे वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर का सामना नहीं करना पड़ा है।

वहीं टोनन के ग्रैपलिंग और ली के खतरनाक स्टैंड-अप गेम की भिड़ंत इस बाउट को दिलचस्प बना रही होगी।

टोनन ने कहा, “ये स्ट्राइकर vs. ग्रैपलर का धमाकेदार मैच होगा। दोनों एथलीट्स अपने-अपने क्षेत्र में महारत रखते हैं इसलिए मैच में तगड़ा एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।”



ली की तरह टोनन भी अपने विरोधी के स्किल सेट का सम्मान करते हैं और मानते हैं कि उनके लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। ली ने अभी तक अपनी सभी 12 जीत अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर हासिल की हैं, जिनमें से 11 नॉकआउट से आई हैं।

इसलिए “द लॉयन किलर” को सावधान रहना होगा, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन की ताकत ही नहीं है जो टोनन के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है।

टोनन ने कहा, “वो एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं। वो अलग-अलग तरीकों से अपने विरोधियों को नॉकआउट कर सकते हैं।”

“अगर मैंने ग्रैपलिंग की राह चुनी तो उनके करीब जाना बहुत मुश्किल होगा। ली जैसे कराटे स्पेशलिस्ट के खिलाफ एक छोटी गलती मुझपर भारी पड़ सकती है।

“उनका कराटे स्टाइल मेरे लिए बड़ा चैलेंज साबित हो सकता है। मुझे इस पर ध्यान देने की जरूरत है और खासतौर पर टाइमिंग पर भी फोकस करना होगा।”

फिर भी टोनन मानते हैं कि उनकी जीत की संभावनाएं 50/50 हैं। वो फाइट को ग्राउंड गेम में जरूर लाना चाहेंगे, जिससे अपने सबसे बेहतरीन मूव्स का इस्तेमाल कर सकें।

Garry Tonon DSC_5867.jpg

दोनों में से किसका गेम प्लान वर्क करेगा और किसका नहीं, ये बाद का विषय है। “द लॉयन किलर” जानते हैं कि मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन का देखा जाना तय है।

उन्होंने कहा, “वो शायद जानते हैं कि अगर मैच ज्यादा देर चला तो मैं उनपर हावी होता चला जाऊंगा। इसलिए वो शुरुआत में मुझे ज्यादा से ज्यादा क्षति पहुंचाना चाहेंगे।”

“मैं इस खतरे से वाकिफ हूं और सोचता हूं कि, ‘ये मेरे लिए बहुत बड़ी समस्या है, जिससे मुझे निजात पाने की जरूरत है। एक ऐसा एथलीट मेरे सामने होगा जो एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट है। मुझे उन्हें जल्द से जल्द सबमिशन मूव में फंसाना होगा।’

“हम दोनों मैच को फिनिश करने की कोशिश करेंगे इसलिए ये भी देखना दिलचस्प होगा कि इस लक्ष्य को पहले कौन हासिल कर पाता है।

“मुझे लगता है कि मैं पहले या दूसरे राउंड में सबमिशन मूव लगा पाऊंगा। उनका ग्राउंड गेम कमजोर है और मुझे नहीं लगता कि वो मेरे सामने ज्यादा समय टिके रह पाएंगे। फिर भी देखना होगा कि वो मुझे गलत साबित कर पाएंगे या नहीं।”

Garry Tonon YK4_6844.jpg

“द लॉयन किलर” ने आखिरी बात कहते हुए अपने समर्थकों और आलोचकों को भी संदेश भेजा है। उनके हिसाब से अगर उन्हें ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिला तो ली के खिलाफ उनका मुकाबला ऐतिहासिक होगा।

अगर तुम उन्हें सपोर्ट कर रहे हो तो इस बारे में दोबारा विचार करो। अगर नहीं तो इस मैच को बिल्कुल मिस मत कीजिएगा।

टोनन ने कहा, “ये मुकाबला बहुत खास होगा, खासतौर पर अभी तक के मेरे शानदार प्रदर्शन के कारण।”

“इस तरह 2 खतरनाक एथलीट्स की भिड़ंत रोज देखने को नहीं मिलती। अगर हमारा मैच हुआ तो मेरे हिसाब से इस तरह की फाइट शायद लोगों को दोबारा देखने को नहीं मिलेगी।

“इस मुकाबले को मेरे आलोचक और मेरे समर्थक भी दिलचस्पी से देखेंगे। सभी लोग इस फाइट को लेकर उत्साहित होंगे इसलिए ये मैच बहुत यादगार बनने वाला है।

“काफी लोग कहते हैं कि मैं टाइटल शॉट का हकदार नहीं हूं, खैर ये तो समय ही बताएगा।”

ये भी पढ़ें: टोनन के खिलाफ फाइट को लेकर बहुत उत्साहित हैं फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन ली

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34