अर्जन भुल्लर: प्रो रेसलर्स मुझसे डरे हुए हैं

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 50 768x512

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्जन “सिंह” भुल्लर को प्रोफेशनल रेसलिंग से कितना लगाव है।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भुल्लर, हल्क होगन के अंदाज को दोहरा रहे हैं, साथ ही WWE और AEW स्टार्स को चुनौती भी दे चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि वो प्रो रेसलिंग में जरूर परफॉर्म करेंगे, लेकिन अभी तक उनकी चुनौती को किसी ने स्वीकार नहीं किया है।

“सिंह” पूर्व ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों में रेसलिंग में स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुके हैं। उनका मानना है कि उनकी खतरनाक स्किल्स के कारण कोई भी इन चुनौतियों को स्वीकार नहीं कर रहा है।

भुल्लर ने कहा, “मेरे हिसाब से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री मुझे नजरंदाज कर रही है क्योंकि लोग डरे हुए हैं।”

“मेरे प्रोमो के बाद सभी उत्साहित थे और वो जानते हैं कि मैं रिंग में क्या करने में सक्षम हूं। मैं अपने खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं और दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि ONE वर्ल्ड टाइटल मेरे लिए क्या मायने रखता है और MMA स्टार्स क्या करने की काबिलियत रखते हैं।”

“सिंह” कोशिश करना नहीं छोड़ेंगे। वो बचपन से प्रो रेसलिंग के फैन रहे हैं और दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वो टॉप लेवल के रेसलर्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।



रेसलर्स चाहे भुल्लर की चुनौती को इतनी जल्दी स्वीकार ना करना चाहते हों, लेकिन वो जानते हैं कि इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो टैलेंट को अच्छे से समझते हैं।

भारतीय स्टार ने कहा, “वो WWE के विंस मैकमैहन हों या AEW के टोनी खान, मैंने पूरे रोस्टर को सावधान कर दिया है।”

“विंस और टोनी से अभी हमारी बातचीत जारी है, लेकिन हम ये भी सुनिश्चित करेंगे कि हमें सबसे अच्छी डील मिल सके और मैं रिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। रिंग में परफॉर्म करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।”

भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन को ये भी ध्यान रखना होगा कि उन्हें ग्लोबल स्टेज पर एलीट लेवल के एथलीट्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड भी करना है, इसके प्रति भुल्लर का सोचने का तरीका थोड़ा अलग है।

Scenes from the ONE Heavyweight World Title fight between Arjan Bhullar and Brandon Vera at ONE: DANGAL on 15 May

हेवीवेट किंग का मानना है कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में प्रो रेसलिंग ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब दुनिया भर में उनके लाखों फैंस मौजूद है, खासतौर पर भारत के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

भुल्लर ने कहा, “प्रो रेसलिंग ने मुझे यहां तक पहुंचने और बड़ा स्टार बनने में बहुत मदद की है।”

“बचपन में ब्रेट हार्ट को मैं अपना आदर्श मानता था, उनके अपने पिता के साथ संबंधों से मैं बहुत प्रभावित हुआ। हार्ट फाउंडेशन के कारण भी मुझे प्रो रेसलिंग से लगाव होने लगा था।

“उनका मेरे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। Bhullar Wrestling टीम की शुरुआत, परिवार के साथ संबंध और मेरे व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ा है।”

भुल्लर प्रो रेसलिंग को केवल एक फैन के तौर पर पसंद नहीं करते।

उन्हें तकनीकी तौर पर भी इस खेल की बहुत समझ है, जो ना केवल उन्हें रेसलिंग रिंग बल्कि ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में भी अच्छा प्रदर्शन करने में मददगार होगी।

उन्होंने कहा, “तकनीकी तौर पर कहूं तो प्रो रेसलिंग, कैच रेसलिंग में निहित है। जोश बार्नेट को देखें तो कैच रेसलिंग के दम पर उन्होंने MMA में सफलता हासिल की है।”

“मैंने प्रो रेसलिंग की तकनीकों को सीखा है और अब उन्हें रेसलिंग रिंग और ONE के केज में भी अमल में लाने को उत्साहित हूं।”

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर की डी रिडर को खुली चेतावनी: तुमसे तुम्हारी बेल्ट छीन लूंगा

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.