अर्जन भुल्लर ने प्रो रेसलिंग टीम ‘New World Order’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 48 768x512

ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि अर्जन “सिंह” भुल्लर प्रोफेशनल रेसलिंग के बहुत बड़े फैन हैं और ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ने इस खेल में कामयाबी हासिल करने को लेकर पहले से ही अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

कनाडाई-भारतीय स्टार के पास ना सिर्फ रेसलिंग करने की क्षमता है बल्कि वो पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन जिंदर महल के भी अच्छे दोस्त हैं।

भुल्लर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हल्क होगन की तरह वर्ल्ड टाइटल के साथ हवा में गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन के पसंदीदा हीरो के हील टर्न (विलन बनने) को सेलिब्रेट किया।

जुलाई 1996 में हल्क होगन ने WCW के Bash On The Beach इवेंट के दौरान 6-मैन टैग टीम मैच में स्कॉट हॉल और केविन नैश को जॉइन किया था, जिसमें “होसटाइल टेकओवर मैच” का नाम दिया गया।

मैच के बीच में दिग्गज होगन ने रिंग में एंट्री ली और सभी को चौंकाते हुए New World Order टीम की स्थापना की।

ये प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक रहा और ये “सिंह” के लिए भी बेहद खास बन गया।

भुल्लर ने पोस्ट में लिखा, “सभी प्रो रेसलिंग फैंस को NWO वीक की बधाई!”

“25 साल पहले जब हल्क होगन ने हील बनकर सबको चौंका दिया था। इस पल ने इंडस्ट्री को बदलकर रखा दिया था और मैं इनका फैन हो गया था।”



ये ग्रुप साल 2000 तक रहा, लेकिन इसमें भी टीमें बन गई थीं। जबरदस्त कामयाबी की वजह से फैंस को लंबे समय तक ये टीम याद रहेगी।

25 साल के लंबे समय के बाद भी भुल्लर इस पल को लेकर बहुत उत्साहित दिखे, जिसने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी।

अगर “सिंह” भविष्य में प्रो रेसलिंग का हिस्सा बने तो वो ऐसे ही किसी पल के गवाह बनना चाहेंगे, जो फैंस को सालों तक याद रहे।

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर ने हेवीवेट MMA कंटेंडर्स को लेकर अपनी राय दी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores