अर्जन भुल्लर को चैंपियनशिप मैच से पहले WWE सुपरस्टार जिंदर महल का मिला साथ

Arjan Bhullar at ONE CENTURY DUX 1031 768x512

आगामी ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट मुकाबले ने कई बार के WWE चैंपियन जॉन सीना का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

हालांकि, वो अकेले रेसलिंग सुपरस्टार नहीं हैं जो इस ऐतिहासिक मैच पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

इस शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL में ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा अपने टाइटल को भारतीय सुपरस्टार अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ बचाते हुए दिखेंगे। इस फाइट में प्रोफेशनल रेसलर और पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल की भी काफी दिलचस्पी है।

भुल्लर के खास दोस्त जिंदर महल ने 21 मई 2017 के दिन रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE टाइटल अपने नाम किया था। ऐसा करते हुए वो भारतीय मूल के पहले WWE चैंपियन बने थे।

अब करीब चार साल बाद “सिंह” के पास भी मौका है कि वो ONE Championship के हेवीवेट किंग को मात देकर भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनें।

पूर्व WWE चैंपियन ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं ‘मॉडर्न डे महाराजा’ अपने खास दोस्त अर्जन ‘सिहं’ भुल्लर को उनकी फाइट से पहले बधाई देना चाहता हूं।”

“भाई, आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप 1.3 बिलियन भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं और वर्ल्ड हेवीवेट टाइटल जरूर जीतना। ऑल द बेस्ट।”

वेरा को भले ही जॉन सीना का साथ मिला हुआ है, लेकिन महल पूरी तरह से अपने दोस्त भुल्लर के समर्थन में हैं। शनिवार को ONE: DANGAL देखिए और आपको पता चलेगा कि कौन बनेगा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन।

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर को भरोसा है कि प्यार और समझ नस्लवाद को खत्म कर सकती है

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25