इन 5 कारणों से आपको ONE: FULL BLAST को जरूर देखना चाहिए

Saemapetch Fairtex making entry to the circle

ONE: FULL BLAST के कार्ड में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का भी जबरदस्त एक्शन देखा जाना तय है।

अलग-अलग खेलों के मैचों के अलावा शो में टॉप रैंक के कंटेंडर्स की भिड़ंत भी होगी, जिन्हें एक जीत वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच दिला सकती है। वहीं कुछ स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST को जरूर देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट के विजेता को मिल सकता है वर्ल्ड टाइटल मैच

मेन इवेंट में सैमापेच फेयरटेक्स और “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के बीच बेंटमवेट मॉय थाई मैच होगा और दोनों की नजरें वर्ल्ड टाइटल शॉट पर टिकी हुई हैं।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फिलहाल डिविजन के #1 रैंक के कंटेंडर हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंदी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

ONE Super Series में दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है और इस मैच का विजेता डिविजन के मौजूदा चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ का अगला चैलेंजर बन सकता है।

सैमापेच ने अपने पिछले मैच में शानदार काउंटर स्ट्राइकिंग की मदद से रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम पर जीत हासिल की थी। वहीं “लेफ्ट मीटियोराइट” ने “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को नॉकआउट अपनी फिनिशिंग पावर से सभी को अवगत कराया।

Fairtex टीम के स्टार को अपने विरोधी की आक्रामकता का कोई डर नहीं है। दूसरी ओर कुलबडम मानते हैं कि वो हर तरह की चुनौती को पार करने के लिए तैयार हैं। चूंकि बाउट में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा इसलिए इस मुकाबले में तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

#2 नए भारतीय स्टार की एंट्री

अर्जन “सिंह” भुल्लर को भारत के सबसे पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन के रूप में देखने के बाद सभी की नजरें अन्य उभरते हुए भारतीय एथलीट्स पर टिकी होंगी।

इन्हीं में से एक भारतीय फ्लाइवेट स्टार कांथाराज अगासा “कन्नाडिगा” हैं। भुल्लर की तरह वो भी एक रेसलर रहे हैं और ग्लोबल स्टेज पर अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित करने को बेताब हैं।

लेकिन अगासा को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

“द हंटर” शी वेई को ONE Hero Series और ONE Warrior Series में शानदार प्रदर्शन के बाद ONE Championship रोस्टर में जगह मिली, जहां उन्होंने चान रोथाना को हराकर अपनी पहली जीत प्राप्त की।

शी साबित कर चुके हैं कि वो टॉप एथलीट्स को मात देने में सक्षम हैं। इसलिए “द हंटर” के खिलाफ एक जीत अगासा को फ्लाइवेट डिविजन के खतरनाक एथलीट्स में से एक बना सकती है।



#3 डच किकबॉक्सर्स के बीच तगड़ा एक्शन

वेल्टरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में सेंटिनो वर्बीक और माइल्स “द पनिशर” सिमसन के रूप में 2 डच स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे।

वर्बीक का ONE डेब्यू धमाकेदार रहा था, जिसे 2019 के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में जगह मिली। ये भी स्पष्ट नजर आता है कि Sokudo Gym के स्टार को फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना पसंद है।

दूसरी ओर, सिमसन अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे। 26 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं और वर्बीक के स्टाइल के कारण वो एक और धमाकेदार नॉकआउट फिनिश अपने नाम कर सकते हैं।

वेल्टरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन अभी अपने शुरुआती दौर में है इसलिए 28 मई को एक धमाकेदार जीत दोनों डच स्टार्स को डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बना सकती है।

#4 अनुभवी एथलीट की भिड़ंत डेब्यू कर रहे स्टार से

एडवर्ड “द फेरोसियस” केली ONE के सबसे अनुभवी एथलीट्स में से एक हैं। उन्हें सर्कल में 14 बाउट्स का अनुभव हासिल है, जो ONE के फेदरवेट डिविजन में सबसे ज्यादा हैं।

केली टॉप पर पहुंचने के सफर में लगभग सभी टॉप एथलीट्स का सामना कर चुके हैं, लेकिन अहमद “द प्रिंस” फारेस उनके सामने एक नई चुनौती बनकर खड़े हुए हैं।

इससे पहले मिस्र के उभरते हुए स्टार का ONE Warrior Series में मैच हुआ, जिसमें उन्होंने एलन फिल्पोट को पहले राउंड में फिनिश कर दिया था। उसी बड़ी जीत के दम पर उन्हें मेन रोस्टर में जगह मिली।

फारेस ONE में अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। उनकी 16 में से 13 जीत सबमिशन से आई हैं, केली के दमदार स्ट्राइकिंग गेम को मात देने की काबिलियत रखते हैं और Team Lakay में एलीट लेवल के एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

“द फेरोसियस” दिखाना चाहेंगे कि वो किसी का आसान शिकार नहीं हैं, वहीं “द प्रिंस” के पास अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाने का मौका होगा।

#5 शो की शुरुआत धमाकेदार मुकाबले से होगी

शो की शुरुआत अमेरिकी स्टार एंथनी “द एंटीडोट” डो और चीन के “द लिटल मॉन्स्टर” लियांग हुई के बीच 57.7 किलोग्राम कैचवेट कॉन्टेस्ट से होगी।

डो भी अपना डेब्यू कर रहे होंगे, वहीं लियांग हुई ONE में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे।

ONE Warrior Series में “द एंटीडोट” ने लिटो “थंडर किड” आदिवांग को कड़ी टक्कर दी थी, वहीं उनके चीनी प्रतिद्वंदी के सामने ONE: COLLISION COURSE II में सेन्जो अकीडा को 15 मिनट के संघर्ष के बाद जीत मिली थी।

दोनों ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली जीत हासिल करना चाहते हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे पर बढ़त बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

डो American Kickboxing Academy में अपने टीम मेंबर भुल्लर के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करेंगे। वहीं लियांग शो में Sunkin International Fight Club को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे क्योंकि उनके टीम मेंबर शी भी इस कार्ड का हिस्सा हैं।

दोनों एथलीट्स के लिए ये मैच बहुत अहम है और सभी को उम्मीद होगी कि इवेंट की शुरुआत एक धमाकेदार मुकाबले से हो।

ये भी पढ़ें: कुलबडम: ‘देखते हैं सैमापेच मेरे पंच को झेल पाते हैं या नहीं’

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31