कुलबडम: ‘देखते हैं सैमापेच मेरे पंच को झेल पाते हैं या नहीं’

Sangmanee Kulabdam NS3 1920X1280 9 768x512

“लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई ONE Championship में अपने वापसी मैच को लेकर उत्साहित हैं और शुक्रवार, 28 मई के मेन इवेंट में उन्हें अपने हमवतन एथलीट सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ बड़ी जीत की उम्मीद है।

ONE: FULL BLAST में “लेफ्ट मीटियोराइट” का सामना #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर से होना है और वो मानते हैं कि इस मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

कुलबडम ने कहा, “सैमापेच तकनीकी रूप से काफी अच्छे हैं। बहुत तेजी के साथ प्रभावशाली किक्स और पंच लगाते हैं।”

“अगर उन्होंने फ्रंटफुट पर रहकर फाइट करने की कोशिश की तो फैंस को जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इसी तरह के मुकाबले मुझे अधिक पसंद हैं।”

Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai makes his entrance at ONE: IMMORTAL TRIUMPH

कुलबडम 2 बार Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और रिकॉर्ड 63-11-5 का है। उन्हें अपने आक्रामक स्टाइल, खतरनाक लो किक्स और दमदार लेफ्ट हैंड के लिए जाना जाता है। अपने लेफ्ट हैंड से ही उन्होंने कई टॉप लेवल के एथलीट्स को फिनिश किया है।

पिछले साल अगस्त में वो ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट के खिलाफ अपने निकनेम “लेफ्ट मीटियोराइट” पर खरे उतरे थे।

22 वर्षीय स्टार फ्रंटफुट पर रहकर चतुराई से अटैक कर रहे थे। पहले राउंड को खत्म होने में अभी 15 सेकंड बाकी थे, तभी उनके खतरनाक लेफ्ट क्रॉस ने मैच को अंतिम रूप दिया।

कुलबडम ने कहा, “सांगमनी को पहले राउंड में नॉकआउट करने के बाद सभी ने मेरे प्रदर्शन की सराहना की थी।”

“काफी लोग उन्हें जीत का प्रबल दावेदार मान रहे थे। कुछ ने तो ये भी कहा कि मेरे जीतने का कोई चांस ही नहीं है। इसलिए जीत प्राप्त करने के बाद मैं बहुत खुश था और अपने आलोचकों को भी गलत साबित किया।”

उस जीत से कुलबडम को फाइनल में जगह मिली, जहां उनका सामना सैमापेच से होने वाला था, जिन्होंने रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को बहुमत निर्णय से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

दुर्भाग्यवश, हाथ में आई चोट के कारण Fairtex टीम के स्टार को फाइनल मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

रोडलैक को फाइनल में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह मिली, जिन्होंने कुलबडम को उलटफेर का शिकार बनाकर ना केवल ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट जीता बल्कि नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी प्राप्त किया।



“लेफ्ट मीटियोराइट” उस हार से बहुत निराश थे, खासतौर पर तब जब पिछले ही मैच में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की हो ।

लेकिन जब ONE Championship ने उन्हें सैमापेच के साथ मुकाबले का ऑफर दिया तो जैसे उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा।

उन्होंने कहा, “जब ONE की ओर से मुझे खबर मिली, तो मैं बहुत खुश हो उठा।”

“पहले मुझे जानकारी नहीं थी कि मेरा मैच सैमापेच से होने वाला है, लेकिन ये मायने नहीं रखता कि मेरा मैच किससे हो रहा है। मुझे केवल ONE रिंग में वापसी के बारे में सोचकर खुशी मिल रही है क्योंकि यहां मेरे पास रोडलैक के खिलाफ मैच में की गई गलतियों में सुधार करने का मौका होगा।”

Kulabdam kicks Rodlek

इसलिए कुलबडम ने ऑफर मिलते ही Sor. Jor. Piek Uthai कैम्प में जाकर ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

सैमापेच का रिकॉर्ड 122-16-1 है और अपने तकनीकी गेम से कुलबडम के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं। लेकिन कुलबडम को अपने हमवतन एथलीट के लेफ्ट अटैक्स से कोई डर नहीं लग रहा है और मानते हैं कि उन्हें नॉकआउट करना कोई असंभव चीज नहीं है।

उन्होंने नवंबर 2019 में हुए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नोंग-ओ की सैमापेच पर जीत को देखा हुआ है, वहीं “लेफ्ट मीटियोराइट” भी इस शुक्रवार उसी अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

कुलबडम ने कहा, “मेरी उम्र अभी ज्यादा नहीं हुई है, लेकिन मुझे साउथपॉ (बाएं हाथ के) फाइटर्स के खिलाफ मैचों का काफी अनुभव प्राप्त है। लोग सोचते हैं कि साउथपॉ फाइटर्स के खिलाफ बढ़त बनाना बहुत मुश्किल होता है, मगर मेरे लिए ये उतना कठिन नहीं है।”

“इस मैच के लिए मैंने अपनी किक्स और पंचों को प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया है। अपने मूव्स की तेजी और फुटवर्क पर भी ध्यान दिया है, जिसके कारण मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।

“सैमापेच भी काफी तेजी से अटैक करते हैं, उनकी ठोड़ी बहुत मजबूत है इसलिए देखते हैं कि क्या वो मेरे पंचों के प्रभाव को झेल पाते हैं या नहीं।”

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

ये भी पढ़ें: सैमापेच को नहीं है कुलबडम का डर: ‘मुझे उनकी कई कमजोरियां पता हैं’

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4