सैमापेच को नहीं है कुलबडम का डर: ‘मुझे उनकी कई कमजोरियां पता हैं’

Saemapetch Fairtex Rodlek PK-Saenchai Muaythaigym NS2

ONE Super Series में टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स जानते हैं कि उनके टॉप रैंक के स्थान पर कई खतरनाक फाइटर्स नजर बनाए हुए हैं।

लेकिन थाई स्टार को किसी से डर नहीं लगता, जिनमें से उनके अगले प्रतिद्वंदी “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई भी एक हैं।

शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST के मेन इवेंट में सैमापेच का सामना #3 रैंक के कंटेंडर से होगा और उन्हें अपने विरोधी के खतरनाक गेम से कोई डर महसूस नहीं हो रहा है।

Fairtex टीम के स्टार ने कहा, “कुलबडम का स्टाइल काफी आक्रामक है, उन्हें फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना पसंद है।”

“उनके कॉम्बिनेशन अच्छे होते हैं, लो किक्स और दमदार पंच भी लगाते हैं, लेकिन मेरे हिसाब से मेरी तुलना में उनकी मूवमेंट अच्छी नहीं है इसलिए मैं उनके मूव्स को ब्लॉक कर सकता हूं।

“मुझे किसी बात से डरने की जरूरत नहीं है। अच्छी लय प्राप्त करने के बाद वो बहुत ज्यादा खतरनाक बन जाते हैं, लेकिन उनके पिछले कुछ मैचों से मुझे उनकी कमजोरियों के बारे में भी पता चला है।”

सैमापेच का रिकॉर्ड 122-16-1 का है और अपने विरोधी के गेम को करीब से परखा है। असल में दोनों की भिड़ंत पिछले साल एक बड़े मुकाबले में होने वाली थी।

अगस्त 2020 में Fairtex टीम के मेंबर ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को बहुमत निर्णय से हराया था।

दूसरे सेमीफाइनल में कुलबडम ने थाई मेगास्टार “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को पहले राउंड में नॉकआउट किया था।

उन बड़ी जीतों के बाद दोनों की फाइनल में भिड़ंत तय हो चली थी, लेकिन किस्मत अभी नया मोड़ लेने वाली थी।



रोडलैक के खिलाफ मैच में सैमापेच को हाथ में चोट आई, डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उन्हें फाइनल से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

सैमापेच के लिए वो बेहद कठिन फैसला रहा, जिन्हें टूर्नामेंट को जीतने और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ मैच प्राप्त करने के मौके को छोड़ना पड़ा।

ONE Super Series में नोंग-ओ ही अभी तक ऐसे अकेले एथलीट हैं, जिन्होंने सैमापेच को हराया हुआ है।

उन्होंने कहा, “मैं टूर्नामेंट के फाइनल में भाग ना लेने को लेकर बहुत निराश था। मैंने नोंग-ओ के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच हासिल करने का अवसर खो दिया था।”

कुलबडम को भी निराशा हाथ लगी, लेकिन किसी दूसरे कारण से।

रोडलैक को टूर्नामेंट में दूसरा मौका मिला, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने “लेफ्ट मीटियोराइट” पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

सैमापेच भी सोच रहे थे कि ये जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी और वर्ल्ड टाइटल रीमैच उन्हें ही मिलना चाहिए था, जिसका वो काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं।

उस दौर ने 26 वर्षीय स्टार के अंदर एक नई ऊर्जा भर दी है, जिससे उन्हें अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिल रहा है।

सैमापेच ने कहा, “रोडलैक ने कुलबडम को क्लीन तरीके से हराया, लेकिन मैंने रोडलैक को हराया हुआ है। इसलिए मुझे थोड़ा अंदाजा है कि कुलबडम और मेरा मैच किस दिशा में आगे बढ़ सकता था।”

“मैं उन्हें कम नहीं आंकना चाहता, लेकिन रोडलैक को उनपर जीत मिल सकती है तो मैं भी उन्हें हरा सकता हूं।”

Saemapetch Fairtex kicks Rodlek PK Saenchai Muaythaigym

सैमापेच का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, लेकिन वो जानते हैं कि अपने हमवतन एथलीट को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा।

कुलबडम 2 बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, प्रोफेशनल रिकॉर्ड 63-11-5 का है। उन्हें अपने आक्रामक रवैये, लो किक्स और दमदार लेफ्ट हैंड के लिए जाना जाता है।

Fairtex टीम के स्टार जानते हैं कि उनके प्रतिद्वंदी एक ही पंच में मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं। मगर उनके लेफ्ट हैंड को भी कम आंकना उनके विरोधियों के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है।

अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो वो कुलबडम के खतरनाक शॉट्स से बचते हुए दमदार स्ट्राइकिंग से बढ़त बना पाएंगे।

सैमापेच ने कहा, “मैं कुलबडम के साथ इस साउथपॉ vs साउथपॉ मुकाबले में कड़ी टक्कर की उम्मीद कर रहा हूं।”

“मैंने इस मुकाबले के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है, लेकिन ये भी देखना चाहूंगा कि कुलबडम क्या करने में सक्षम हैं। मेरे पास दमदार पंच, किक्स और एल्बोज़ हैं। मैं उन्हें नॉकआउट करने का दावा नहीं कर सकता क्योंकि वो भी एक अच्छे फाइटर हैं।

“लेकिन मुझे उन्हें फिनिश करने का मौका मिला, तो मैं उसे खाली नहीं जाने दूंगा।”

The main event performers of ONE: FULL BLAST

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो हमें ONE: DANGAL से पता चलीं

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35