ONE: FULL BLAST के सुपरस्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

Edward Kelly DC 6109 768x512

ONE: FULL BLAST का नाम ही दर्शा रहा है कि इस इवेंट में शुरू से लेकर अंत तक तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

मेन इवेंट में बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के 2 टॉप कंटेंडर्स आमने-सामने होंगे, वहीं कार्ड में टॉप लेवल के किकबॉक्सर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सटार्स भी बड़ी जीत अपने नाम करने को बेताब होंगे।

यहां आप शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST में भाग ले रहे सुपरस्टार्स के 5 सबसे शानदार मैचों के बारे में जान सकते हैं।

#1 सैमापेच की रोडलैक पर शानदार जीत

अगस्त 2020 में ONE: NO SURRENDER II में हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच से पूर्व रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में सैमापेच फेयरटेक्स 2-1 से पिछड़ रहे थे।

इसके बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए “द स्टील लोकोमोटिव” से प्रतिद्वंदिता में बराबरी की थी।

सैमापेच ने शानदार तरीके से काउंटर-स्ट्राइकिंग करते हुए अपने हमवतन एथलीट के आक्रामक स्टाइल को दमदार लेफ्ट पंच, एल्बोज़ और किक्स लगाते हुए कमजोर करने में सफलता पाई।

इसके बावजूद रोडलैक पीछे हटने को तैयार नहीं थे, लेकिन Fairtex टीम के स्टार ने धैर्य बनाए रखा और जब मौका मिला तो उसका फायदा उठाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

आखिरी राउंड में रोडलैक मैच को फिनिश करने की तलाश में थे। उनके इस तरह के अटैक के खिलाफ बड़े एथलीट्स भी शायद हार मान चुके होते, लेकिन सैमापेच ने शानदार मूवमेंट करते हुए खुद को अपने विरोधी के पंचों से बचाया और कई खतरनाक एल्बोज़ लगाकर जजों को प्रभावित किया।

जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस मुकाबले में #1 रैंक के कंटेंडर को बहुमत निर्णय से जीत मिली, लेकिन बाद में उन्हें टूर्नामेंट के फाइनल से अपना नाम वापस भी लेना पड़ा था। अब वो जानते हैं कि कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के खिलाफ जीत उन्हें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ रीमैच दिला सकती है।

#2 कुलबडम ने सांगमनी को नॉकआउट कर चौंकाया

ONE: NO SURRENDER III में टूर्नामेंट के एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई ने “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट के खिलाफ शानदार जीत प्राप्त की थी।

सांगमनी को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अपने विरोधी को क्षति पहुंचाने में कुलबडम भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

सांगमनी के गेम को परखने के बाद “लेफ्ट मीटियोराइट” ने फ्रंटफुट पर रहकर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाने शुरू किए और इस बीच दमदार स्ट्रेट लेफ्ट से मैच में आगे की राह भी तय हो चली थी।

“द मिलियन डॉलर बेबी” का डिफेंस भी बहुत अच्छा रहा, मगर कुलबडम को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए केवल एक दमदार शॉट की जरूरत पड़ी।

सांगमनी ने भी प्रभावशाली लो किक लगाई, लेकिन “लेफ्ट मीटियोराइट” ने जवाबी हमला करते हुए 4-पंच कॉम्बिनेशन लगाया। इन्हीं में से उनके राइट अपरकट के प्रभाव के कारण सांगमनी को बैकफुट पर जाना पड़ा, वहीं उसके बाद कुलबडम के स्ट्रेट लेफ्ट ने मैच को अंतिम रूप दिया।

इस जीत से #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर को फाइनल में जगह मिली, जहां उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर आए रोडलैक के खिलाफ हार मिली। अब कुलबडम और सैमापेच को एक बार फिर आमने-सामने आने का मौका मिला है, जिसके विजेता को वर्ल्ड टाइटल मैच भी मिल सकता है।



#3 शी ने रोथाना को तीसरे राउंड में फिनिश किया

“द हंटर” शी वेई को ONE Hero Series और ONE Warrior Series में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ही ONE Championship रोस्टर में जगह मिली। डैनी “द किंग” किंगड के खिलाफ हार के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, लेकिन उन्हें अपनी पहली जीत ONE: COLLISION COURSE में प्राप्त हुई।

चीनी एथलीट का सामना फ्लाइवेट बाउट में चान रोथाना से हुआ, जिसमें शी ने अपने ONE करियर की छठी नॉकआउट जीत हासिल की थी।

“द हंटर” को स्ट्राइकिंग और रेसलिंग गेम में मिश्रण करते देखना भी एक सुखद अनुभव रहा, लेकिन अंत में Sunkin International Fight Club के एथलीट को अपनी स्ट्राइकिंग के दम पर ही जीत मिली थी।

रोथाना भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे, लेकिन तीसरा राउंड आने तक शी के दमदार पंचों और लो किक्स का प्रभाव उनकी बॉडी पर साफ नजर आने लगा था। कंबोडियाई स्टार ने कुछ किक्स भी लगाईं, वहीं “द हंटर” उन्हें काउंटर कर रहे थे।

जब रोथाना एक और लो किक लगाने के लिए आगे आए, तब शी काउंटर राइट हैंड को लैंड करवाने में विफल रहे, लेकिन उसके तुरंत बाद लेफ्ट हुक और ग्राउंड स्ट्राइक्स ने उनकी जीत सुनिश्चित की।

अब “द हंटर” का सामना अपना डेब्यू कर रहे भारतीय स्टार कांथाराज अगासा “कन्नाडिगा” से होगा।

#4 वर्बीक के धैर्य ने उन्हें सर्वांटेस पर जीत दिलाई

सितंबर 2019 में हुए ONE: IMMORTAL TRIUMPH में सेंटिनो वर्बीक ने हुआन सर्वांटेस को हराकर ONE Super Series में अपनी पहली जीत प्राप्त की थी।

डच स्टार ने अपने ब्रिटिश प्रतिद्वंदी के शॉट्स से बचते हुए दमदार पंच लगाए। ओवरहैंड राइट के प्रभाव से सर्वांटेस पहले ही राउंड में नॉकडाउन हो गए थे, दूसरी ओर वर्बीक ने भी उनपर निरंतर दबाव बनाया हुआ था।

लेकिन सर्वांटेस आसानी से हार नहीं मानने वाले थे, इसी बीच उन्होंने अपने विरोधी पर कई प्रभावशाली शॉट्स को लैंड कराया। दूसरे राउंड में उनकी जम्पिंग नी मैच को तुरंत फिनिश कर सकती थी, लेकिन वर्बीक किसी तरह मैच में बने रहे।

Sokudo Gym के स्टार बढ़ते दबाव के बाद भी हार मानने को तैयार नहीं थे। शुरुआत में प्राप्त की गई बढ़त के दम पर उन्होंने Northern Kings टीम के स्टार के खिलाफ 3 राउंड्स तक चले मुकाबले को बहुमत निर्णय से जीता था।

लंबे समय बाद वापसी कर रहे 26 वर्षीय स्टार का सामना अब अपने हमवतन एथलीट माइल्स “द पनिशर” सिमसन से होगा।

#5 कैली ने धमाकेदार अंदाज में सुंग को फिनिश किया

एडवर्ड “द फेरोसियस” केली का लंबा ONE Championship करियर शानदार रहा है और अप्रैल 2019 में हुए ONE: ROOTS OF HONOR में सुंग जोंग ली को हराकर उन्होंने सभी को अपनी काबिलियत से वाकिफ कराया था।

Team Lakay के स्टार दक्षिण कोरियाई ग्रैपलर के खिलाफ दबाव महसूस कर रहे थे इसलिए पहले राउंड में अधिकांश समय पर वो खुद को डिफेंड करते ही दिखाई दिए।

उनका प्लान केवल सुंग को क्षति पहुंचाकर खुद को उनसे अलग करना था, लेकिन 10th Planet Jiu Jitsu टीम के मेंबर लगातार सबमिशन मूव लगाने की कोशिश कर रहे थे।

दूसरे राउंड में “द फेरोसियस” चतुराई से कई हील हुक और टो-होल्ड के प्रयासों की मदद से खुद को अटैक करने की पोजिशन में लाने में सफल रहे और तब तक ग्राउंड-एंड-पाउंड स्ट्राइक्स लगाते रहे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

केली को चाहे संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन ये भी साबित किया कि वो टॉप कंटेंडर्स को हराने में सक्षम हैं और अब उनका सामना अहमद “द प्रिंस” फारेस से होने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE: EMPOWER हुआ स्थगित, 28 मई को ONE: FULL BLAST का प्रसारण किया जाएगा

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145