ONE डेब्यू में भारतीय स्टार अगासा ने शी वेई को फिनिश करने का प्लान बनाया

Indian mixed martial artist Kanthraj Shankar Agasa

ONE: DANGAL में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजरें अपना ONE Championship डेब्यू कर रहे कांथाराज अगासा “कन्नाडिगा” पर टिकी होंगी।

https://www.instagram.com/p/CD4LO2Uhowh/

शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST में बैंगलोर निवासी एथलीट का सामना फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में “द हंटर” शी वेई से होने वाला है।

वो धमाकेदार जीत दर्ज कर अपने ONE करियर को अच्छी शुरुआत देकर शानदार लय प्राप्त करना चाहते हैं।

अगासा ने कहा, “ONE Championship बहुत बड़ा प्रोमोशन है और दुनिया में इसकी एक अलग पहचान है।”

“मैं हमेशा से दुनिया के बेस्ट मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन में परफॉर्म करना चाहता था। इसलिए ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उम्मीद है कि मेरे नए सफर की शुरुआत जीत के साथ होगी।

“मैंने कड़ी मेहनत की है और इस फाइट से पूर्व मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।”

अपने हमवतन एथलीट और नए ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर की तरह अगासा भी रेसलिंग स्पेशलिस्ट हैं, जूडो में ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और उनके करियर की 5 जीत सबमिशन से आई हैं।

दूसरी ओर शी एक खतरनाक स्ट्राइकर हैं, जो ONE Hero Series, ONE Warrior Series और अब ONE Championship में अभी तक 6 नॉकआउट जीत अपने नाम कर चुके हैं।

इस मुकाबले में रेसलिंग और स्ट्राइकिंग की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी, वहीं Indian Combat Sports Academy के स्टार को भरोसा है कि वो पहली चुनौती को पार करने में सफल रहेंगे।



अगासा ने कहा, “उनका गेम स्ट्राइकिंग पर आधारित है। उनका स्ट्राइकिंग गेम अच्छा है, लेकिन ग्रैपलिंग में वो मेरे आसपास भी नजर नहीं आते। मैच में मैं ग्रैपलिंग का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करूंगा।”

“ग्राउंड गेम उनकी कमजोरी है। चूंकि मैं एक ग्रैपलर हूं इसलिए उन्होंने भी ग्रैपलिंग पर काफी ध्यान दिया होगा, लेकिन उनकी इस तैयारी का कोई मतलब नहीं क्योंकि मैं उनसे बेहतर हूं।

“शी वेई एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन मुझे अपनी मेहनत और ग्रैपलिंग पर पूरा भरोसा है। मेरे हिसाब से मैच ग्राउंड गेम में ही समाप्त होगा और मैं हमेशा अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड गेम में ले जाकर मैच को फिनिश करने की कोशिश करता हूं।”

“कन्नाडिगा” रीज़नल लेवल पर लगातार 10 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें उनकी रोशन मैनम पर 2 जीत भी शामिल हैं। रीज़नल लेवल की सफलता ने दिखा दिया है कि अब वो ग्लोबल स्टेज पर भी छाने को तैयार हैं।

भुल्लर के चैंपियन बनने के बाद अन्य भारतीय एथलीट्स के मन में भी बेस्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बनने की चाह उत्पन्न होने लगी है। इस समय अगासा अच्छी शुरुआत करते हुए दिखाना चाहते हैं कि वो टॉप पर पहुंचने में सक्षम हैं।

इससे पहले उन्हें एक बेहद कठिन प्रतिद्वंदी को मात देनी होगी। 29 वर्षीय स्टार को उम्मीद है कि एक दिन वो भुल्लर के लेवल पर जरूर पहुंचेंगे।

अगासा ने कहा, “अगर सभी चीजें प्लान के मुताबिक हुईं तो मैं उन्हें पहले राउंड में सबमिशन से फिनिश कर दूंगा।”

“मैं इस साल 3 मैचों का हिस्सा बनकर उन सभी में जीत हासिल करना चाहता हूं। अगले साल के अंत तक मैं अपने डिविजन के सभी टॉप कंटेंडर्स को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट पाना चाहता हूं।

“मैं यहां सफलता प्राप्त कर अगली पीढ़ी के युवाओं के लिए सफलता की राह खोलना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर: ‘भारत के युवा रेसलर्स को MMA में आने की प्रेरणा मिलेगी’

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38