28 मई को ONE: FULL BLAST का प्रसारण कैसे देखें

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

ONE Championship इस महीने का अंत धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन से करने जा रहा है। सभी एथलीट्स यादगार प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुके हैं।

शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST का प्रसारण किया जाएगा, जिसके मेन इवेंट में टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई की भिड़ंत होगी।

इसके अलावा भारत के कांथाराज अगासा अपना ONE डेब्यू चीन के शी वेई के खिलाफ करेंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: FULL BLAST को कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: FULL BLAST का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज (अमेरिका, भारत और जापान को छोड़कर) पर प्रसारित की जाएंगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत 28 मई को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live या Bleacher Report पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी।

ONE: FULL BLAST के लाइव प्रसारण के समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के यूट्यूब चैनल और B/R Live पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 28 मई को चीनी समयानुसार Great Sports, BTV, BesTV और iQiYi पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

BTV शनिवार, 29 मई को शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

साथ ही SZTV5 पर शनिवार, 5 जून और रविवार, 6 जून को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

वहीं QHTV शनिवार, 10 जुलाई को रात 10:30-11:30 तक बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

भारत

शो को शुक्रवार, 28 मई के दिन भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

शो को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 28 मई को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर शो जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो की शुरुआत शुक्रवार, 28 मई को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 या RTM Sports पर रात 8:30 बजे से होगी।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण शुक्रवार, 28 मई को फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर शुरू होगा।

इसके अलावा रविवार, 30 मई को TV5 रात 12 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

शो को meWATCH पर सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे से देखा जा सकता है।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

वहीं शुक्रवार, 28 मई को Thairath TV32 रात 10:40 बजे से शो का प्रसारण दोबारा करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 28 मई को HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: FULL BLAST को शुक्रवार, 28 मई को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: FULL BLAST का पूरा बाउट कार्ड

  • सैमापेच फेयरटेक्स vs कुलबडम सोर जोर. पिएक उथाई (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • कांथाराज अगासा vs शी वेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • सेंटिनों वर्बीक vs माइल्स सिमसन (किकबॉक्सिंग – वेल्टरवेट)
  • अहमद फारेस vs एडवर्ड केली (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स –फेदरवेट)
  • एंथनी डो vs लियांग हुई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 57.7 किलोग्राम)

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर: ‘भारत के युवा रेसलर्स को MMA में आने की प्रेरणा मिलेगी’

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25