5 बड़ी बातें जो हमें ONE: FULL BLAST से पता चलीं

Saemapetch Kulabdam FULL BLAST 1920X1280 12 768x512

28 मई को ONE: FULL BLAST के सभी 5 मैचों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

मेन इवेंट में सैमापेच फेयरटेक्स ने खतरनाक बॉडी शॉट लगाकर जीत दर्ज की और अपने सपने को पूरा करने की ओर एक कदम आगे बढ़ाया।

शुरू से लेकर अंत तक के एक्शन को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर उन 5 चीजों पर जो हमें ONE: FULL BLAST से पता चलीं।

#1 सैमापेच पहले स्थान पर कायम

मेन इवेंट में हुई बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर्स की भिड़ंत में तगड़ा एक्शन देखा जाना तय था, लेकिन नॉकआउट फिनिश बेहद चौंकाने वाला रहा।

मैच को शुरू हुए 2 ही मिनट हुए थे, तभी सैमापेच के राइट हैंड ने कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को झकझोर कर रख दिया और उसके तुरंत बाद स्ट्रेट लेफ्ट का प्रभाव “लेफ्ट मीटियोराइट” के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था।

उनकी भिड़ंत असल में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में होने वाली थी, लेकिन सैमापेच को चोट के कारण मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा था। ONE: FULL BLAST कई सवालों के जवाब देने वाला था, जिनमें से एक ये भी रहा कि दोनों में से कौन बेहतर है।

सैमापेच की नॉकआउट जीत ने जाहिर तौर पर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ को भी सावधान कर दिया है। अब जल्द ही सैमापेच और नोंग-ओ के बीच वर्ल्ड टाइटल रीमैच देखे जाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

Fairtex टीम के स्टार ने जबरदस्त अंदाज में वापसी करते हुए साबित किया कि उन्हें #1 रैंक के कंटेंडर का दर्जा क्यों हासिल है।

#2 शी इतिहास रचने के एक कदम करीब पहुंचे

“द हंटर” शी वेई चीन के सबसे पहले पुरुष मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। उन्होंने कांथाराज अगासा “कन्नाडिगा” को उनके डेब्यू में तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

“द हंटर” अन्य फ्लाइवेट एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। इससे पहले ONE: COLLISION COURSE में चान रोथाना के खिलाफ भी तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त कर चुके हैं।

चीनी स्ट्राइकर ने भारतीय ग्रैपलर के खिलाफ मैच के पेस को अपने अनुसार आगे बढ़ाया। शी का टेकडाउन के खिलाफ डिफेंस अच्छा रहा, दमदार पंच और अगासा को लेग किक्स भी लगाईं। शी की ओर से हो रहे निरंतर अटैक के बाद अगासा ने दूसरे राउंड के बाद हार मान ली थी।

लगातार 2 मैचों में तकनीकी नॉकआउट से आई जीतों के आधार पर उन्होंने पूरे फ्लाइवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

#3 ONE Super Series किकबॉक्सिंग डिविजन के नए स्टार सिमसन

माइल्स “द पनिशर” सिमसन ने ONE: FULL BLAST में अपने डेब्यू मैच में शानदार जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोरी हैं।

डच-सूरीनामी एथलीट का सेंटिनो वर्बीक के साथ मुकाबला 3 राउंड्स तक चला, जिसमें दोनों ओर से तगड़ा एक्शन देखा गया। शुरुआत में पिछड़ने के बावजूद सिमसन ने शानदार तरीके से अपने शॉट्स को लैंड करवाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

ONE Super Series में अब फैंस को “द पनिशर” से और भी तगड़े एक्शन की उम्मीद होगी और डेब्यू जीत से वो डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में से एक भी बन गए हैं।

#4 केली कभी हार नहीं मानते

एडवर्ड “द फेरोसियस” केली ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फैंस को प्रभावित किया है।

हार ना मानने की मानसिकता ने ही उन्हें ONE: FULL BLAST के मैच के दूसरे राउंड में अहमद “द प्रिंस” फारेस के ट्रायंगल चोक के खिलाफ फिनिश होने से बचाया था।

फारेस ने करीब 2 मिनट तक सबमिशन मूव लगाए रखा था, इसके बावजूद फिलीपीनो स्टार ने हार ना मानते हुए खुद को बचाया और टॉप पोजिशन भी हासिल की।

उनका धैर्य एक बार फिर उनके काम आया, उन्होंने विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर खुद को एक बार फिर फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के सबसे बड़े स्टार्स में से एक के रूप में साबित किया है।

#5 ONE Warrior Series के स्टार्स ने प्रभावित किया

ONE Warrior Series (OWS) लगातार प्रतिभाशाली मार्शल आर्ट्स स्टार्स को तैयार करता रहा है। ONE: FULL BLAST में भी OWS के 3 स्टार्स ने ग्लोबल स्टेज पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

इन्हीं में से एक शी वेई रहे, जिन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर अपनी शानदार लय को बरकरार रखा है।

दूसरी ओर एंथनी “द एंटीडोट” डो ने अपने मेन रोस्टर डेब्यू में लियांग हुई पर दूसरे राउंड में ट्रायंगल चोक लगाकर जीत प्राप्त की। डो ने खुद को मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया और लियांग के टेकडाउन के प्रयास को उन्होंने अपने सबमिशन मूव में तब्दील कर जीत हासिल की।

फारेस को चाहे केली के खिलाफ हार मिली हो, लेकिन दोनों के बीच बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं केली फिनिश होते-होते भी बचे थे। “द प्रिंस” ने अपने डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ONE Championship के फैंस को काफी प्रभावित किया है।

OWS के सभी प्रतिभाशाली एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा और भविष्य में भी बड़े स्टार्स मेन रोस्टर में ऐसे ही फैंस को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, कुलबडम vs सैमापेच

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty