ONE: UNBREAKABLE में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Alaverdi Ramazanov vs Zhang Chenglong at ONE MARK OF GREATNESS DC 2071 768x512

ONE Championship साल 2021 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने को तैयार है।

शुक्रवार, 22 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: UNBREAKABLE का आयोजन होना है और कार्ड में शामिल सभी एथलीट्स नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे।

कुछ अच्छी लय प्राप्त करना चाहेंगे, वहीं कुछ को एक जीत ONE वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंचा सकती है। 2 बड़े स्ट्राइकर्स की एक स्ट्राइक वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के परिणाम को बदल सकती है।

जानिए ONE: UNBREAKABLE में सभी एथलीट्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

अलावेर्दी रामज़ानोव और कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी

मेन इवेंट में 2 बेहतरीन स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे, जिसमें किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

दिसंबर 2019 में सबसे पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे।

ये ONE Super Series में रूसी स्टार का कुल सातवां मैच होगा। अप्रैल 2018 में ग्लोबल स्ट्राइकिंग लीग के लॉन्च होने के बाद सबसे ज्यादा मैचों में भाग लेने के मामले में रामज़ानोव चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

रामज़ानोव को जीत मिली तो ये उनकी 62वीं जीत होगी और अपने टाइटल को भी डिफेंड कर लेंगे। साथ ही वो ONE Super Series में सबसे ज्यादा जीत के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। उनका 57 सेकंड में आया नॉकआउट फिनिश अभी भी लीग का तीसरा सबसे तेज नॉकआउट फिनिश है और अगले मैच में उन्होंने इससे भी जल्दी बाउट को फिनिश करने का वादा किया है।

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी भी इस तरह के फिनिश से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में पेटटानोंग पेटफर्गस को 6 सेकंड में नॉकआउट कर ONE के इतिहास में सबसे तेज नॉकआउट का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

थाई स्टार 13 मैचों में जीत के सिलसिले पर चल रहे हैं और एक जीत उनके रिकॉर्ड को 144-20 कर देगी। ना केवल उनके रिकॉर्ड में सुधार होगा बल्कि वो नए ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे।

शिन्या एओकी और जेम्स नाकाशीमा

को-मेन इवेंट में 2 टॉप ग्रैपलर्स की भिड़ंत होगी, जिसमें पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी का सामना पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा से होगा।

एओकी #4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर हैं और वो इस डिविजन के सबसे सफल एथलीट्स में से एक रहे हैं।

ये जापानी लैजेंड का ONE में 13वां लाइटवेट मैच होगा और डिविजन में सबसे ज्यादा फिनिश (8) और सबसे ज्यादा सबमिशन (7) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। वहीं डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (10) के मामले में वो दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

“टोबीकन जुडन” के पास अपने करियर की 47वीं और प्रोमोशन के लाइटवेट डिविजन में 12वीं जीत दर्ज करने का मौका होगा। इस मामले में केवल एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग उनसे आगे हैं, लाइटवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (13) की लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद हैं। इस जीत से उन्हें रैंकिंग में भी फायदा होगा।

ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को कड़ी टक्कर देने के बाद नाकाशीमा ने लाइटवेट डिविजन और उसके चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को अपना निशाना बनाया है।

जब तक नाकाशीमा अपने प्रतिद्वंदी को 26 सेकंड में नॉकआउट या 14 सेकंड में सबमिशन से नहीं हराते, तो उनका नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल नहीं होगा।

अमेरिकी स्टार “द लॉयन सिटी” में केवल इतिहास रचने के बारे में नहीं सोच रहे। वो जानते हैं कि एओकी के खिलाफ जीत अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होगी और उनका रिकॉर्ड 13-1 का होने के साथ उन्हें रैंकिंग्स में भी फायदा हो सकता है।

राडे ओपाचिच और ब्रूनो सुसानो

Rade Opacic and Bruno Susano do battle at ONE: UNBREAKABLE

2021 सीजन के पहले इवेंट में 2 हेवीवेट स्टार्स के बीच तगड़ा मार्शल आर्ट्स देखे जाने की उम्मीद होगी।

पिछले साल दिसंबर में फैंस को सर्बियाई मॉय थाई चैंपियन राडे ओपाचिच की ताकत देखने को मिली, जिन्होंने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन को स्पिनिंग हील किक लगाकर फिनिश किया था। उनके इस फिनिश को 2020 के सबसे शानदार ONE Super Series नॉकआउट्स में तीसरा स्थान मिला।

ओपाचिच लगातार दूसरी जीत प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनका करियर रिकॉर्ड 20-3 का हो जाएगा। ओपाचिच पहले भी लाइट हेवीवेट डिविजन में आने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और ये जीत उन्हें ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में भी शामिल करा सकती है, जिसका टाइटल अभी रोमन क्रीकलिआ के पास है।

ब्रूनो सुसानो अपना ONE डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन उनके पास अपने 23 वर्षीय प्रतिद्वंदी से करीब 4 गुना ज्यादा अनुभव प्राप्त है।

सुसानो ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनका रिकॉर्ड 86-16 का है और ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस शुक्रवार बड़ी जीत दर्ज कर वो चैंपियनशिप के एक कदम करीब और अपने रिकॉर्ड को भी बेहतर कर सकते हैं।



ज़ेबज़्टियन कडेस्टम और गाज़ीमुराद अब्दुलेव

साल 2020 के अंतिम महीनों में वेल्टरवेट डिविजन सुर्खियों में बना हुआ था और अब भी इसमें कई खतरनाक एथलीट्स मौजूद हैं।

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ONE: UNBREAKABLE में जीत दर्ज कर दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर निकलना चाहते हैं।

कडेस्टम पूर्व चैंपियन रहे हैं, उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-5 का है और इस शुक्रवार वो अपनी जीतों को संख्या को 13 तक पहुंचा सकते हैं। वहीं अगर कडेस्टम नॉकआउट या सबमिशन से जीत हासिल करते हैं तो प्रोमोशन के वेल्टरवेट डिविजन में सबसे ज्यादा फिनिश (5) के मामले में बेन एस्क्रेन की बराबरी कर लेंगे।

उनका सामना अपराजित रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन गाज़ीमुराद अब्दुलेव से होगा, जिनका फिनिशिंग रेट 80 प्रतिशत है। उनके करियर का एकमात्र मैच जिसमें जजों ने फैसला सुनाया हो, वो दिसंबर 2019 में ONE Warrior Series 9 में कार्लोस प्रेट्स के खिलाफ आया था।

अब्दुलेव बड़ा उलटफेर करते हुए डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो सकते हैं।

मेंग बो और समारा सेंटोस

Meng Bo and Samara Santos do battle at ONE: UNBREAKABLE

ONE एथलीट रैंकिंग्स में मेंग बो और समारा “मरीतुबा” सेंटोस दोनों टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेंगी।

मेंग 15-5 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर बनी हुई हैं। अभी तक पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन और इंडोनेशियाई स्टार प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को हरा चुकी हैं।

उनके दोनों नॉकआउट ONE के एटमवेट डिविजन के इतिहास के सबसे तेज नॉकआउट्स में शामिल भी हुए हैं। लुम्बन गॉल को उन्होंने 86 सेकंड और बालिन को 2 मिनट 18 सेकंड में फिनिश कर दिया था।

अब एक और पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट की कड़ी परीक्षा लेंगी।

ग्लोबल स्टेज पर आने के बाद सेंटोस ने स्ट्रॉवेट डिविजन के बेस्ट एथलीट्स का सामना किया है। इस बीच उन्हें करीबी मुकाबलों में “द पांडा” जिओंग जिंग नान और #4 रैंक की कंटेंडर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

ब्राजीलियाई स्टार अब एटमवेट डिविजन में वापसी कर रही हैं, जहां परफ़ॉर्म करना उन्हें ज्यादा पसंद है। उन्होंने सही समय पर ये फैसला लिया है क्योंकि जल्द ही ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के प्रतिभागियों के नाम सामने आ सकते हैं।

नामिकी कावाहारा और लिटो आदिवांग

Namiki Kawahara and Lito Adiwang do battle at ONE: UNBREAKABLE

शो की शुरुआत 2 स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स के बीच स्ट्रॉवेट कॉन्टेस्ट से होगी। दोनों एथलीट्स रैंकिंग्स में प्रवेश करना चाहते हैं।

लिटो “थंडर किड” आदिवांग को 2020 के आखिरी मैच में हार झेलनी पड़ी।

पिछले साल नवंबर में Team Lakay के स्टार को जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन हिरोबा मिनोवा ने हराया था। इस कारण वो अब रैंकिंग्स से भी बाहर हो गए हैं।

व्यक्तिगत जीवन में भी उन्हें अपनी मां को खोना पड़ा, जो अत्यधिक बीमार होने के कारण पिछले साल दिसंबर में स्वर्ग सिधार गईं।

साल का अंतिम दौर आदिवांग के लिए मुश्किलों भरा रहा, लेकिन वो वापसी करने को प्रतिबद्ध हैं और अपनी मां के लिए बड़ी जीत दर्ज करना चाहते हैं।

उनका सामना जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन नामिकी कावाहारा से होगा, जो ONE में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

कावाहारा Team Alpha Male का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनका फिनिशिंग रेट 86% है और इससे पहले लगातार 2 मैच जीत चुके हैं। “द लॉयन सिटी” में वो शानदार डेब्यू करने के साथ जीत की हैट्रिक भी पूरी करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: शिन्या एओकी ने जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ धमाकेदार मैच का वादा किया

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34