रामज़ानोव ने कैपिटन से कहा: ‘व्यवहार अच्छा रखना वरना मैं तुम्हें नॉकआउट कर दूंगा’

Alaverdi Ramazanov DREAMS OF GOLD ADUX IMG_6985 768x512

ONE: UNBREAKABLE में अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को पहली बार अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है। वो साबित करना चाहेंगे कि वो टॉप पर क्यों बने हुए हैं।

लंबे ब्रेक के बाद रूसी स्टार का सामना शो के मेन इवेंट में #2 रैंक के कंटेंडर कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी से होगा।

रामज़ानोव ने कहा, “मुझे लगता है कि उस लंबे ब्रेक से मुझे फायदा हुआ है क्योंकि अब मुझे जीत की ज्यादा भूख है। अब मैं सर्कल में उतरकर और भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

“मैं चैंपियन बनने के बाद बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। इसलिए मुझे और भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिल रही है, जिससे अपने टाइटल को डिफेंड कर सकूं।

“मैं अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को किसी दूसरे के पास नहीं जाने देना चाहता। रिंग में उतरकर साबित करना चाहता हूं कि ये बेल्ट मेरे लिए कितना मायने रखती है।”

रामज़ानोव दिसंबर 2019 में हुए ONE: MARK OF GREATNESS में “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को हराकर चैंपियन बने थे। लेकिन COVID-19 महामारी के कारण उन्हें अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने का मौका नहीं मिला और इसी बीच एक नया कंटेंडर उभरकर सामने आया।

कैपिटन मौजूदा Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और ONE: A NEW BREED III में अपने ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू मैच में पेटटानोंग पेटफर्गस को नॉकआउट कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। Petchyindee Academy के स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी को केवल 6 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था, लेकिन “बेबीफेस किलर” के खिलाफ जीत उनके लिए आसान नहीं होगी।

चैंपियन को कैपिटन के खिलाफ मैच से कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही है क्योंकि वो उन्हीं एथलीट्स के खिलाफ मैच चाहते हैं, जिन्हें फिलहाल बेहतरीन मोमेंटम प्राप्त है।



उन्होंने कहा, “मेरे प्रतिद्वंदी ने अपने डेब्यू मैच को कुछ ही सेकंडों में फिनिश किया था, लेकिन मैं उससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ।”

“एक एथलीट होने के नाते उनके खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि वो भी एक चैंपियन हैं और थाईलैंड में काफी पहचान प्राप्त कर चुके हैं। वो अच्छे एथलीट हैं इसलिए मैं उनके खिलाफ अपनी स्किल्स को परखने को बेताब हूं।

“मैं अगले मैचों में नोंग-ओ गैयानघादाओ और लियाम हैरिसन जैसे टॉप एथलीट्स के खिलाफ मैच चाहूंगा। मैं शायद अगले मैच के बाद फेदरवेट डिविजन में भी हाथ आजमा सकता हूं।”

Alaverdi Ramazanov vs Zhang Chenglong at ONE MARK OF GREATNESS DC 2749.jpg

रामज़ानोव चाहे कैपिटन की ताकत से प्रभावित ना हुए हों, लेकिन उन्होंने थाई स्टार के मार्शल आर्ट्स ज्ञान की तारीफ की है।

रूसी स्टार ने कहा, “मेरे हिसाब से उनकी सबसे बड़ी ताकत उन्हें मार्शल आर्ट्स का बहुत ज्ञान होना है। वो ऐसी चीज करते हैं, जिसकी उनके प्रतिद्वंदी को उम्मीद कम होती है।”

“उनकी स्किल्स और तकनीक अच्छी है। वो मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखते हैं और उनका स्टाइल भी मुझे पसंद है। वो टॉप एथलीट्स के खिलाफ भी जीत दर्ज कर सकते हैं। उनके पास तकनीक, अच्छी टाइमिंग और अच्छा स्टाइल भी है।”

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को भी अपनी स्किल्स पर पूरा भरोसा है और उन्हीं स्किल्स ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया है।

रामज़ानोव ने कहा, “मेरे लंबे हाथ और पैर मेरी ताकत हैं, वो मुझसे लंबाई में छोटे हैं और मेरी बॉक्सिंग स्किल्स भी अच्छी हैं। मेरे पंचों में भी बहुत ताकत है।”

ONE Bantamweight Kickboxing World Champion Alaverdi Ramazanov

दोनों सुपरस्टार्स को काउंटर अटैक करने के लिए जाना जाता है, जिसका मतलब इनके बीच ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

लेकिन रामज़ानोव ने कैपिटन को सचेत किया है कि अगर चैलेंजर ने “बेबीफेस किलर” को चैंपियन होने का सम्मान नहीं दिया तो वो ONE Super Series का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

रूसी एथलीट ने कहा, “अगर मुझे अपने प्रतिद्वंदी का व्यवहार पसंद आया तो मैं उन्हें नॉकआउट नहीं करूंगा। मैं उनके खिलाफ एक कड़ा मैच लड़ने के लिए तैयार रहूंगा।”

“अगर उनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा तो मैं उन्हें 5 सेकंड में ही नॉकआउट कर दूंगा।”

ये भी पढ़ें: अलावेर्दी रामज़ानोव को मॉय थाई ने कैसे दिया जीवन का मकसद

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34