ONE: FULL BLAST में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai makes his entrance at ONE: IMMORTAL TRIUMPH

ONE Championship इस महीने का अंत धमाकेदार एक्शन के साथ करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST का प्रसारण होगा। शो में चाहे कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर ना लगी हो, लेकिन सभी एथलीट्स के पास पाने को बहुत कुछ होगा।

कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना चाहेगा तो कोई अपने देश का नाम ऊंचा करना चाहेगा। इसलिए आइए जानते हैं ONE: FULL BLAST में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

सैमापेच फेयरटेक्स और कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई

Muay Thai fighters Saemapetch Fairtex and Kulabdam headline ONE: FULL BLAST on 28 May

मेन इवेंट में टॉप रैंक के 2 बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर्स आमने-सामने होंगे, जो डिविजन के चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ मैच हासिल करना चाहते हैं।

असल में #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने आने वाले थे।

सैमापेच ने “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को बहुमत निर्णय से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कुलबडम ने “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को नॉकआउट किया था।

दुर्भाग्यवश, Fairtex टीम के स्टार को चोट के कारण फाइनल मुकाबले से नाम वापस लेना पड़ा।

इस शुक्रवार फैंस को पता चलेगा कि दोनों में से कौन बेहतर एथलीट है।

सैमापेच को टॉप पर बने रहने और नोंग-ओ के खिलाफ रीमैच प्राप्त करने के लिए यादगार जीत की जरूरत है। ONE Super Series में सैमापेच को अभी तक हराने वाले अकेले एथलीट नोंग-ओ ही हैं।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के फाइनल में रोडलैक के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कुलबडम जीत की लय प्राप्त करने को बेताब हैं। एक जीत से उन्हें रैंकिंग्स में फायदा तो मिलेगा ही और वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब भी पहुंच जाएंगे।

कांथाराज अगासा और शी वेई

MMA stars Kantharaj Agasa and Xie Wei fight in the co-main event of ONE: FULL BLAST on 28 May

को-मेन इवेंट में एक दिलचस्प फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट होगी। इसके विजेता को चाहे रैंकिंग्स में जगह ना मिले, लेकिन डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में से एक जरूर बन जाएंगे।

भारतीय स्टार कांथाराज अगासा “कन्नाडिगा” अपना ONE डेब्यू कर रहे हैं और अभी तक ONE Championship फैंस ने उनकी बेहतरीन ग्रैपलिंग को नहीं देखा है। इससे पहले वो अपने नाम कई बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं।

अगासा का रिकॉर्ड 11-2 का है, ONE Championship के उभरते हुए स्टार और अपने हमवतन एथलीट रोशन मैनम को 2 बार हरा चुके हैं, जिनमें उनकी 81 सेकंड में आई सबमिशन जीत भी शामिल है।

लेकिन इस शुक्रवार उनका सामना चीनी एथलीट “द हंटर” शी वेई से होगा, जो ONE के मेन रोस्टर में जगह बनाने से पहले ONE Warrior Series और ONE Hero Series में कई शानदार जीत अपने नाम कर चुके थे।

शी का रिकॉर्ड 12-3 का है और पिछले मैच में चान रोथाना को फिनिश कर चुके हैं। अब ये जीत उन्हें और भी अधिक फायदा पहुंचा सकती है।



सेंटिनो वर्बीक और माइल्स सिमसन

Dutch kickboxers Santino Verbeek and Miles Simson will fight at ONE: FULL BLAST on 28 May

इवेंट के ONE Super Series किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट में 2 डच स्टार्स की भिड़ंत होगी और इस वेल्टरवेट बाउट के विजेता आसानी से डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बन सकते हैं।

सितंबर 2019 में वर्बीक ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में हुआन सर्वांटेस के खिलाफ शानदार अंदाज में बहुतमत निर्णय से जीत हासिल की थी। यहां तक कि उस फाइट को 2019 के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में भी जगह मिली थी।

26 वर्षीय स्टार एक और बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे और अपने विरोधी की डेब्यू मैच में बड़ी जीत के सपने को भी चकनाचूर करने की कोशिश करेंगे।

ये चाहे ONE में माइल्स “द पनिशर” सिमसन का पहला मैच हो, लेकिन उन्हें इस खेल में काफी अनुभव प्राप्त है और अपने प्रतिद्वंदी से करीब दोगुनी जीत दर्ज कर चुके हैं। सिमसन ग्लोबल स्टेज के सफर की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेंगे।

दोनों की इससे पहले भिड़ंत मार्च 2020 में होने वाली थी, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ गेम प्लान तैयार करने के लिए काफी समय मिला है।

अब दोनों धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार हैं और वर्बीक की पहली जीत को देखते हुए फैंस को एक बार फिर उनसे फाइट ऑफ द ईयर के लेवल के मैच की उम्मीद रखनी चाहिए।

अहमद फारेस और एडवर्ड केली

MMA fighter Ahmed Faress meets Edward Kelly at ONE: FULL BLAST on 28 May

ONE Championship के फेदरवेट डिविजन में कई बड़े स्टार्स शामिल हैं और इवेंट के फेदरवेट कॉन्टेस्ट में एक तरफ अनुभव होगा और दूसरी तरफ डेब्यू मैच में बड़ी जीत हासिल करने की चाह।

अहमद “द प्रिंस” फारेस मिस्र के उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 16-3 का है और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है।

फरवरी 2020 में अपने ONE Warrior Series डेब्यू मैच में फारेस ने आयरिश वॉरियर एलन फिल्पोट को पहले राउंड में सबमिशन से हराकर अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स से सभी को वाकिफ़ कराया था।

अब “द प्रिंस” ONE के मेन रोस्टर डेब्यू में भी उसी अंदाज में जीत प्राप्त करना चाहेंगे। अगर उन्हें विजय प्राप्त हुई तो वो ONE के इतिहास में ग्लोबल स्टेज पर जीत दर्ज करने वाले मिस्र के केवल दूसरे एथलीट बन जाएंगे।

वहीं एडवर्ड “द फेरोसियस” केली किसी का आसान शिकार नहीं बनना चाहते और खुद इतिहास का हिस्सा बनने को बेताब हैं।

ये फिलीपीनो एथलीट का ONE में 15वां फेदरवेट मुकाबला होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अगर उन्हें फारेस पर जीत मिली तो वो इस डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (9) प्राप्त करने के मामले में मौजूदा लाइटवेट चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और पूर्व फेदरवेट किंग मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन की बराबरी कर लेंगे।

एंथनी डो और लियांग हुई

MMA fightes Anthony Do and Liang Hui collide at ONE: FULL BLAST on 28 May

शो की शुरुआत अमेरिकी और चीनी एथलीट्स के बीच 57.7 किलोग्राम कैचवेट कॉन्टेस्ट से होगी।

एंथनी “द एंटीडोट” डो American Kickboxing Academy में अपने टीम मेंबर अर्जन “सिंह” भुल्लर के नक्शेकदम पर चलते हुए भविष्य में ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब पहुंचना चाहेंगे। इस शुक्रवार एक बड़ी जीत उनके इस सफर को शानदार शुरुआत दिला सकती है।

लेकिन उनके सामने “द लिटल मॉन्स्टर” लियांग हुई बड़ी मुसीबत बनकर खड़े हुए हैं, जो शो में शी वेई के खिलाफ मैच से पहले Sunkin International Fight Club को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

दोनों अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं और अपने रिकॉर्ड में एक बड़ी जीत जोड़ने को बेताब हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST के सुपरस्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty