ONE: FISTS OF FURY में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Ilias Ennahachi defeats Wang Wenfeng at ONE AGE OF DRAGONS JHW_8290 768x512

दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स एक बार फिर सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में दमदार प्रदर्शन कर छाने को तैयार हैं।

शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY में कई धमाकेदार मैच होंगे, जिनमें एक जीत या हार एथलीट्स के करियर की दिशा को बदल सकती है।

2 एथलीट्स के बीच वर्ल्ड टाइटल मैच होगा, वहीं अन्य एथलीट्स अपनी विरासत को कायम रखने, अच्छी रैंकिंग प्राप्त करने, डिविजन पर अपनी छाप छोड़ने और वर्ल्ड टाइटल शॉट जैसी चीजों को प्राप्त करने के इरादे से आगे बढ़ेंगे।

इसलिए आइए जानते हैं कि शो में एथलीट्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

इलियास एनाहाचि और सुपरलैक कियातमू9

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि की चैंपियनशिप बेल्ट #2 रैंक के कंटेंडर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ दांव पर लगी होगी।

ONE Super Series में दोनों ही अपराजित रहे हैं और ONE: FISTS OF FURY के मेन इवेंट में उनकी भिड़ंत होगी।

एनाहाचि ने ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले ही मैच में वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की और उसके बाद पुराने प्रतिद्वंदी के खिलाफ ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट में उसे डिफेंड भी किया।

दूसरी ओर, सुपरलैक ने अभी तक ONE में अभी सभी मैच जीते हैं, जिनमें 3 मॉय थाई और एक किकबॉक्सिंग मुकाबला शामिल है।

जीत किसे भी मिले वो अनडिस्प्यूटेड ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कहलाएगा और ONE में अपने अपराजित रिकॉर्ड को भी कायम रखेगा।

जियोर्जियो पेट्रोसियन और डेविट कीरिया

ONE Super Series किकबॉक्सिंग डिविजन में दुनिया के कई टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स मौजूद हैं और को-मेन इवेंट तय करेगा कि कौन असल में इस डिविजन का टॉप कंटेंडर है।

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन अभी #1 रैंक के कंटेंडर हैं। अर्मेनियाई-इटालियन स्टार को इतिहास के सबसे महान किकबॉक्सर का दर्जा प्राप्त है और उनका रिकॉर्ड 103-2-2 (2 नो कॉन्टेस्ट) का है। ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बनने के लिए 3 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को हराया था।

लेकिन डिविजन का पहला चैंपियन बनने के लिए उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंदी डेविट कीरिया को हराना होगा। कीरिया का मानना है कि वो पेट्रोसियन को हराने में सक्षम हैं।

जॉर्जियाई स्ट्राइकर को साल 2012 में “द डॉक्टर” के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उसके बाद कीरिया ने खुद में बहुत सुधार किए हैं। यहां तक कि वो पेट्रोसियन को हराने वाले एंडी रिस्टी को भी मात दे चुके हैं, इसी जीत से वो Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

कीरिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। क्या वो अपनी हार का बदला पूरा कर पाएंगे या फिर पेट्रोसियन को अपने करियर की तीसरी हार झेलनी पड़ेगी। अगर कीरिया को विजय मिली तो वो खुद डिविजन के टॉप कंटेंडर बन सकते हैं।

रोडटंग जित्मुआंगनोन और तगीर खलीलोव

Rodtang Jitmuangnon fights Tagir Khalilov at ONE: FISTS OF FURY on 26 February!

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन इस शुक्रवार से 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर निकल रहे हैं।

थाई सुपरस्टार के नाम ONE Super Series के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत (8) का रिकॉर्ड है और अब अपने पहले किकबॉक्सिंग मैच में भी इस अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे।

रोडटंग अभी #1 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हैं और एक जीत उन्हें एनाहाचि और सुपरलैक मैच के विजेता के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

लेकिन डेब्यू कर रहे रूसी स्टार तगीर खलीलोव भी रोडटंग के सपने को चकनाचूर करने की काबिलियत रखते हैं।

खलीलोव ने स्पेन के अलेहांद्रो रिवास की जगह ली है और वो जानते हैं कि उन्हें कितनी बड़ी चुनौती से पार पाना होगा। वहीं रोडटंग के खिलाफ एक जीत रूसी एथलीट को फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन का बड़ा स्टार बना सकती है।



हिरोकी अकिमोटो और झांग चेंगलोंग

HIroki Akimoto fights Zhang Chenglong at ONE: FISTS OF FURY on 26 February!

ONE: FISTS OF FURY के बेंटमवेट डिविजन के 2 टॉप कंटेंडर्स लगातार दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे और एक यादगार जीत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

पिछले साल अक्टूबर में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES II के मेन इवेंट में WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो ने फ्लाइवेट से बेंटमवेट डिविजन में आकर पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को चैलेंज किया था।

मैच काफी करीबी रहा, जिसमें तगड़े एक्शन के बाद जापानी स्टार को विभाजित निर्णय से करीबी अंतर से जीत मिली थी।

दोनों एथलीट परिणाम से खुश नहीं थे। अकिमोटो डिविजन में #3 रैंक के कंटेंडर का स्थान प्राप्त कर खुश हैं और इस बार वो पहले राउंड में नॉकआउट जीत प्राप्त करना चाहते हैं। एक ऐसी जीत जो उन्हें ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ मैच दिलाने के एक कदम करीब पहुंचा देगी।

दूसरी ओर, चीनी एथलीट का मानना है कि पिछले मैच में जजों से शायद परिणाम सुनाने में गलती हुई थी। इसलिए इस बार वो मैच के निष्कर्ष को जजों के हाथों में सौंपना ही नहीं चाहते। यानी इस बार Evolve टीम के स्टार मैच को फिनिश करने के इरादे से रिंग में उतरेंगे।

वंडरगर्ल फेयरटेक्स और जैकी बुंटान

Wondergirl Fairtex fights Jackie Buntan at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

ONE Super Series की एक प्रतिभाशाली महिला एथलीट इस शुक्रवार स्ट्रॉवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगी।

वंडरगर्ल फेयरटेक्स पिछले साल 2 मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज कर फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बनी थीं। पहले ब्रूक फैरेल को 81 सेकंड में नॉकआउट किया और उसके बाद केसी कार्लोस को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया।

लेकिन जीत की हैट्रिक पूरी करने के लिए उन्हें डेब्यू कर रहीं जैकी बुंटान को हराना होगा, जो थाई स्टार के मोमेंटम को बिगाड़ने की बात कह चुकी हैं।

वंडरगर्ल पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ ट्रेनिंग करती हैं, वहीं बुंटान को मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड का साथ मिल रहा है।

स्टैम्प और टॉड का एंगल जुड़ने से इस मैच से फैंस को धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

विक्टोरिया ली और सुनीसा श्रीसेन

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

शो की शुरुआत कार्ड में शामिल एकमात्र मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट से होगी।

16 वर्षीय विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ONE Championship रिंग में उतरने वाली सबसे युवा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनकर इतिहास रचने को तैयार हैं।

वो ONE वर्ल्ड चैंपियंस “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की छोटी बहन हैं और अपने डेब्यू मैच में पहले राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज करना चाहती हैं।

इसी के साथ वो ONE Championship के किसी मैच में जीत दर्ज करने वाली सबसे युवा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट भी बन जाएंगी।

लेकिन सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन अपनी प्रतिद्वंदी को ऐसा करने से रोकने की हर संभव कोशिश करेंगी। थाई स्टार अपने करियर में कई टॉप एथलीट्स का सामना कर चुकी हैं और रिका “टाइनी डॉल” इशिगे को भी मात दे चुकी हैं।

अगर श्रीसेन को जीत मिली तो विक्टोरिया की बड़ी बहन उनका अगला लक्ष्य बन जाएंगी, जो मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)