झांग के खिलाफ रीमैच में अकिमोटो को पहले से बेहतर जीत की उम्मीद

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong 1920X1278 10 768x511

WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो ने ONE Championship के अपने पिछले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की थी। अब वो ये साबित करना चाहते हैं कि वो जीत उन्हें केवल अच्छी किस्मत से नहीं मिली थी।

शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY में जापानी किकबॉक्सिंग स्टार का चीनी एथलीट “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग से रीमैच होगा।

इससे पहले ONE: REIGN OF DYNASTIES II में इनकी भिड़ंत हुई थी। उस समय अकिमोटो ने पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के खिलाफ अपना बेंटमवेट डेब्यू किया था।

जापानी स्ट्राइकर से लोगों को जीत की उम्मीद कम थी, लेकिन उन्होंने विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

अब #3 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर बन चुके अकिमोटो इस रीमैच में और भी बेहतर तरीके से जीत दर्ज कर डिविजन के चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी को चुनौती देने के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

अगले मैच से पहले यहां आप जान सकते हैं कि Evolve MMA के स्टार ने झांग के साथ रीमैच पर क्या कहा।

Hiroki Akimoto vs. Zhang Chenglong II goes down at ONE: FISTS OF FURY

ONE Championship: पिछले साल ONE: REIGN OF DYNASTIES II में आप विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर डिविजन के #3 रैंक के कंटेंडर बने। रैंकिंग्स में जगह बनाने को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं?

हिरोकी अकिमोटो: मुझे खुशी है कि मैं यहां तक पहुँच पाया। मुझे उम्मीद थी कि रैंकिंग्स में जगह बनाने में अभी थोड़ा और समय लगेगा।

ONE: आपको ONE: FISTS OF FURY में दोबारा झांग चेंगलोंग के साथ मैच के बारे में सुनकर कैसा लगा?

अकिमोटो: मुझे लगता है कि इस रीमैच से पहले हमारा अलग-अलग प्रतिद्वंदियों के खिलाफ एक मैच जरूर होना चाहिए था, लेकिन अब मैच तय ही हो गया है तो मैं उन्हें हराने का हर संभव प्रयास करूंगा।

पिछले मैच का परिणाम विभाजित निर्णय से आया इसलिए मैं उस तरह की जीत से संतुष्ट नहीं था।

ONE: क्या आपने झांग के गेम को दोबारा से परखा है?

अकिमोटो: मैं पिछले मैच को देख रहा हूं। अपनी मूवमेंट को बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि इससे मैं स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल पाऊंगा।

पिछले मैच के लिए ट्रेनिंग के समय मैं अपने प्रतिद्वंदी के बाईं तरफ जाकर अटैक करने की कोशिश कर रहा था। दूसरे राउंड में आधा समय बीत जाने के बाद बाईं ओर से अटैक करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था इसलिए इस बार में अपनी पोजिशन को बेहतर करना चाहूंगा।



ONE: क्या आपको पिछले मैच में उनकी किसी कमजोरी के बारे में पता चला?

अकिमोटो: पिछले मैच से पहले मैं उनकी कमजोरी नहीं ढूंढ पाया था इसलिए मैं मैच में उनके मूव्स को परखने के बाद कॉम्बिनेशन और अन्य मूव्स की मदद से बढ़त बनाना चाहता था। इस बार मैं उनके गेम प्लान से वाकिफ हूं। उदाहरण के तौर पर, अगर मैंने कुछ भी मूवमेंट की तो मैं उनके मूव्स का पहले ही अंदाजा लगा पाऊंगा।

ONE: आपके हिसाब से उनकी ताकत क्या है?

अकिमोटो: उनकी शारीरिक क्षमता बहुत अच्छी है, ऐसा मुझे इसलिए भी लग सकता है कि मैंने अपने डिविजन में बदलाव किया है, लेकिन उनका बॉडी बैलेंस अच्छा है। अगर मेरा अपने पुराने प्रतिद्वंदियों से मैच होता तो मैं खुद को ज्यादा ताकतवर समझता।

ONE: आपने पहले कहा कि आपके परिवार के सदस्य भी कराटे का अभ्यास करते हैं और हमेशा आपको बाउट के बाद सलाह मिलती होगी। क्या झांग के खिलाफ पिछले मैच के बाद आपको कुछ सलाह मिली?

अकिमोटो: वो मेरी एक विशेष आदत के बारे में हमेशा बताते हैं। उदाहरण के तौर पर, मैं अटैक करने के बाद पीछे हटता हूं। मैं बाउट में ज्यादा खतरे में नहीं पड़ना चाहता और एक शॉट को लैंड करवाने के बाद मैं अधिक अटैक करने में संकोच करता हूं, इसी आदत में सुधार लाने का प्रयास कर रहा हूं।

ONE: झांग के खिलाफ रीमैच को किस तरह से समाप्त होता देख रहे हैं?

अकिमोटो: मैं उन्हें पहले ही राउंड में नॉकआउट करना चाहता हूं, इसके लिए चाहे मुझे पहले से ज्यादा रिस्क ही क्यों ना लेना पड़े।

ONE: क्या आपको लगता है कि एक बड़ी जीत आपको ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है?

अकिमोटो: हाल ही में डिविजन को नया चैंपियन मिला है। मैं नहीं जानता कि इस मुकाबले के बाद ही मुझे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा या फिर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव की चुनौती से पार पाना होगा, लेकिन मैं चैंपियन बनने के लिए कोई जल्दबाजी भी नहीं करना चाहता।

मैं धैर्य से काम लूंगा और उम्मीद करूंगा कि एक दिन जरूर वर्ल्ड चैंपियन बनूं।

ONE: पिछले इंटरव्यू में आपने कहा था कि आप Evolve MMA में 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। क्या अभी भी आप उन्हीं के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं?

अकिमोटो: अभी मैं सैम-ए और सागेटडाओ पेपायाथाई के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं। पेपायाथाई जो ONE: REIGN OF DYNASTIES II में झांग चेंगलोंग के बड़े भाई झांग चुन्यू को हरा चुके हैं।

सागेटडाओ का भार वर्ग मुझसे ज्यादा है और उनके साथ ट्रेनिंग कर मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

मैं सैम-ए और सागेटडाओ के साथ स्पारिंग करता हूं और अक्सर वो मुझे सलाह देते रहते हैं। जैसे उन्होंने मुझे लेफ्ट किक के खिलाफ कई तरह के काउंटर अटैक्स के बारे में भी बताया है।

ONE: इस मैच में अच्छा करने का प्रोत्साहन कहां से मिल रहा है?

अकिमोटो: शायद जो लोग मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, सिंगापुर में मेरा परिवार और मेरे दोस्त ही मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

मैं लंबे समय से मार्शल आर्ट्स से जुड़ा हूं इसलिए रिटायरमेंट के समय मुझे कोई अफसोस नहीं होगा। लेकिन जब तक लोग मुझे सपोर्ट करते रहेंगे, मुझे थोड़ा और आगे चलने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

ONE: क्या फैंस को कोई मैसेज देना चाहेंगे?

अकिमोटो: पिछले मैच में 3 में से जजों ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया था, लेकिन इस बार मैं उन्हें जरूर फिनिश करूंगा और एक बेहतर जीत दर्ज कर अपने करियर के अगले चरण में प्रवेश करूंगा। इसलिए मेरे इस मैच को मिस ना कीजिएगा।

ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे किकबॉक्सिंग आपके जीवन में बदलाव ला सकती है

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34