साल 2020 के पहले 3 महीने के टॉप-5 सबमिशन

Lito Adiwang Pongsiri Mitsatit

साल 2020 के पहले 3 महीने में ONE Championship के एलीट लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स द्वारा कई जबरदस्त सबमिशन देखने को मिले हैं।

ऐसे भी कई एथलीट्स रहे जिन्होंने बेहतरीन ग्राउंड गेम के खिलाफ अपनी रेसलिंग, जूडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्किल्स का प्रयोग कर अपना बचाव किया है और उनके इस प्रदर्शन से संभव ही फैंस हैरान रह गए होंगे।

हम ग्लोबल स्टेज पर इस साल के पहले 3 महीने की टॉप-5 सबमिशन जीत से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#1 आदिवांग ने मौके का फायदा उठाकर आर्मलॉक लगाया

ONE: FIRE AND FURY में लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट पर पंचों की बरसात करते हुए पहले ही मिनट में करीब-करीब मैच को फिनिश कर था। लेकिन थाई सुपरस्टार की सहनशीलता अपने चरम पर थी, इसके बावजूद वो अपने बेहतरीन ग्रैपलिंग गेम की मदद से फिलीपींस के एथलीट को फिनिश हासिल करने से नहीं रोक पाए।

आदिवांग ने पहले ग्राउंड गेम में रहते हुए स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना लगाने की कोशिश की लेकिन “द स्माइलिंग असासिन” इससे निकलकर अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाने में सफल रहे। अंततः ये मूव उनके लिए ज्यादा देर तक फायदेमंद साबित नहीं हुआ और आदिवांग ने मिटसाटिट के दायें हाथ पर पूरी ताकत से फिगर-फोर ग्रिप लगाया।

उसके बाद वो अपनी पोजिशन को चेंज करते हुए हाफ-गार्ड पोजिशन में आ गए और अपने प्रतिद्वंदी के लिंब्स को पूरी ताकत के साथ जकड़ लिया था। “थंडर किड” ने अपना दायां पांव मिटसाटिट के सिर के ऊपर ले जाकर ज्यादा प्रेशर डाला, जिससे Tiger Muay Thai के एथलीट को मजबूरन टैप आउट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: हाइलाइट-रील फिनिश के बाद टॉप प्रतिद्वंदियों से बाउट करना चाहते हैं लिटो आदिवांग

#2 लापिकुस ने पूर्व चैंपियन को उन्हीं के मूव में फंसाया

ONE: WARRIOR’S CODE से पहले मरात “कोबरा” गफूरोव को सबमिशन स्पेशलिस्ट के रूप में देखा जा रहा था क्योंकि इस इवेंट में वो लगातार 6 मैचों में रीयर नेकेड चोक से जीत दर्ज कर उतरे थे लेकिन यूरी लापिकुस ने उनकी इस स्ट्रीक को अंतिम रूप दे दिया है।

मैच के शुरू होने के साथ ही मोल्दोवन एथलीट ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन को दमदार स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचानी शुरू कर दी थी और इसी चीज ने रूसी स्टार को टेकडाउन के लिए प्रेरित किया था।

Team Petrosyan के एथलीट टेकडाउन का जवाब देने की तैयारी के साथ उतरे थे इसलिए उन्होंने हराई गोशी  लगाते हुए “कोबरा” को नीचे गिराने में सफलता पाई। लापिकुस ने फिर ज्यादा देर ना करते हुए गफूरोव की बैक को निशाना बनाया, रीयर नेकेड चोक लगाया और उन्हें गफूरोव के ही सिग्नेचर मूव की मदद से केवल 67 सेकेंड में हराया था।

ये भी पढ़ें: 67 सेकेंड की जीत के बाद चैंपियन को चैलेंज करना चाहते हैं यूरी लापिकुस

#3 मियूरा का एक और ट्रेडमार्क सबमिशन

ONE: A NEW TOMORROW में ब्राजीलियन स्ट्राइकर माइरा मज़ार के खिलाफ अयाका मियूरा ने लगातार तीसरे मैच में अपना ट्रेडमार्क फिनिशिंग मूव लगाकर जीत दर्ज की थी।

हालांकि, पहले राउंड में मज़ार अपनी प्रतिद्वंदी के स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना और आर्म-ट्रायंगल चोक के खिलाफ खुद का बचाव करने में सफल रही थीं। आखिरकार, जापानी जूडो स्पेशलिस्ट को इसके कुछ समय बाद उसी अंदाज में जीत मिली थी जिस तरह वो चाहती थीं।

उन्होंने दूसरे राउंड में Evolve एथलीट को मैट पर गिराया और स्कार्फ-होल्ड पोजिशन में आईं। इस बार मियूरा ने मज़ार के लेफ्ट आर्म को अपने हाथों के बीच में फंसाया और अपने हिप्स को आगे की तरफ पुश किया और इस शोल्डर लॉक के कारण मज़ार को टैप आउट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: 3 शानदार जीत के बाद अयाका मियूरा ने अपने लिए अगला टारगेट सेट किया

#4 एटो ने 2 मिनट से भी कम में खान को मात दी

ONE: KING OF THE JUNGLE में जब तक अमीर खान अपने स्ट्राइकिंग गेम से मैच में बढ़त बना पाते, उससे पहले तो ONE Warrior Series से आए किमिहीरो एटो जीत दर्ज कर चुके थे।

जापानी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी को क्लिंच किया, फेंस की तरफ धकेला जिससे उन्हें टेकडाउन करने में सफलता मिली और उसके तुरंत बाद माउंट पोजीशन में आए। खान ने इससे निकलने की कोशिश भी कि लेकिन इस दौरान वो अपनी बैक एटो की तरफ कर बैठे।

एटो ने बिना देरी किए अपना बायां हाथ Evolve टीम के मेंबर की गर्दन के नीचे घुसाया और चोक लगाते हुए मात्र 99 सेकेंड में मैच को अंतिम रूप दिया।

ये भी पढ़ें: किमिहीरो एटो ने बताया कि उन्होंने फिर से आत्मविश्वास किस तरह हासिल किया

#5 साटो ने जबरदस्त गेम प्लान के साथ क्वोन को फिनिश किया

शोको साटो जानते थे कि ONE: FIRE AND FURY में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ उन्हें अपने स्टैंड-अप गेम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, इसलिए पहले उन्होंने दक्षिण कोरियाई एथलीट के नॉकआउट प्रयास से खुद का बचाव किया और उसके बाद पहले ही राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज की थी।

साटो ने क्वोन के खतरनाक पंचों से खुद का बचाव करते हुए उन्हें फेंस की तरफ धकेला और मैट पर गिराया। “प्रीटी बॉय” ने खड़े होने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वो अपने डिफेंस में कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं थे इसलिए Shooto वर्ल्ड चैंपियन ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया।

साटो ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए और फिर क्वोन पर बॉडी ट्रायंगल लगाने की कोशिश की, इसी दौरान उन्होंने अपना बायां हाथ क्वोन की चिन के नीचे घुसाया और रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: मनीला में शानदार जीत के बाद शोको साटो की नजर टॉप-3 बेंटमवेट एथलीटों पर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48