3 शानदार जीत के बाद अयाका मियूरा ने अपने लिए अगला टारगेट सेट किया

Ayaka Miura defeats Maira Mazar by submission

अपने सिग्नेचर मूव के जरिए ONE Championship में तीन जीत के बाद अयाका मियूरा का लक्ष्य ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा जमाना है।

शुक्रवार, 10 जनवरी को ONE: A NEW TOMORROW में जापानी एथलीट ने माइरा मज़ार को एक और स्कार्फ-होल्ड सबमिशन मूव में टैप करवाया। अब उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-2 (1 NC) हो गया है।

29 साल की इस एथलीट ने एक बार फिर प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाया। वो कहती हैं कि पिछले साल पहली बार उन्होंने इवेंट के लिए जापान से बाहर मनीला और सिंगापुर का सफर किया था। हालांकि, अब वो ग्लोबल स्टेज पर प्रदर्शन करने को लेकर बहुत कंफर्टेबल हो गई हैं।

The Home Of Martial Arts के अब तक के अनुभव की तुलना में मियूरा ने इस बाउट में कड़े प्रतिद्वंदी का सामना किया और उनके हमलों से खुद का बचाव किया।

वो कहती हैं, “पहले दौर में मुझे लगा कि मज़ार बिल्कुल हवा के झोंके की तरह आएंगी और मुझ पर आक्रमण कर देंगी लेकिन मैंने देखा कि वो काउंटर की फिराक में थीं।”

“यही वजह है कि मैंने सोचा कि पहले ग्रैपल नहीं करना चाहिए लेकिन मैं शुरुआत में थोड़ा नर्वस थी और मैं उन पर दूर से प्रहार करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद मैं उनके अटैक से नीचे गिर गई। मैं थोड़ा डगमगाई लेकिन फिर मुझे लगा कि मैंने बिना किसी दिक्कत के खुद को रिकवर कर लिया।”

मज़ार पहले ही राउंड में कुछ टाइट सब्मिशन से जूझती हुईं नज़र आईं लेकिन दूसरे राउंड में आखिरकार मियूरा ने बाजी मार ही ली।

पहले मियूरा ने अपने हमलों में कुछ फेरबदल किया, जिससे ब्राजीलियन एथलीट के बचने के चांस खत्म हो गए। ऐसे में Tribe Tokyo MMA प्रतिनिधि के जाल में मज़ार फंस गईं। कुछ देर बाद ही मियूरा ने अपनी ट्रेडमार्क तकनीक से विरोधी को ट्रैप कर दिया।



“एक बार जब मैंने अपनी विरोधी को जकड़ा तो मुझे आत्मविश्वास महसूस हुआ। दूसरे राउंड में मैंने उनका खेल ही खत्म कर दिया, जिससे मैं बहुत खुश हूं।”

“मैंने पहले दौर में जब मज़ार को फंसाकर छोड़ा तो मुझे अच्छा लगा कि अब मैं इसमें आगे बढ़ सकती हूं। मैं पूरी तरह पक्की हो गई और आर्म ट्रायंगल का मैंने विचार बना लिया। मैं इतनी सक्षम थी कि इस तरह मैच को खत्म कर सकूं। दूसरे दौर में मैंने केसा गैटम (स्कार्फ होल्ड) तकनीक से उन्हें जकड़ा और मैच को जल्द ही फिनिश करने की ओर ले गई।”

रिंग में मियूरा के आत्मविश्वास और उनकी बेहतरीन तकनीकों का नतीजा ये निकला कि जैसी उनके बाउट से उम्मीद की गई थी, वो उस पर पूरी तरह खरी उतरीं। इसके बाद जब उन्होंने जीत के लिए हाथ ऊपर किया तो वो अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सकीं।

उन्होंने कहा, “माइरा मज़ार एक बहुत मजबूत विरोधी थीं और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार थी।”

“मैं मैच के दौरान बहुत घबराई हुई नहीं थी लेकिन जैसे ही मैच खत्म हुआ मैंने चैन की सांस ली और अपनी भावनाओं को बाहर आने दिया।”

Ayaka Miura defeats Maira Mazar at ONE A NEW TOMORROW DC 4622.jpg

बेशक, मियूरा अपनी जीत से बेहद खुश थीं और अब वो अपने देश जापान आ चुकी हैं। वो आगे एक उलटफेर और शीर्ष दावेदार के खिलाफ जीत की तलाश में जुट गई हैं, जो उन्हें ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के साथ एक मैच के लिए ले जाएगा।

चीनी एथलीट ONE के इस भार वर्ग में ना हारने वाली साबित हुई हैं लेकिन मियूरा का मानना है कि उनके पिछले विरोधियों के रहे परिणामों का ही जिंग नान को भी सामना करना पड़ेगा।

वो कहती हैं, “फिर चाहे वो जिओंग जिंग नान हो या कोई और मुझे लगता है कि मैं उसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखूंगी, जैसे मैं करती आई हूं।”

“वो एक महान और अच्छी तरह से बाउट के लिए तैयार एथलीट हैं। मुझे लगता है कि वो एक मजूबत विरोधी हैं क्योंकि एंजला ली के खिलाफ अपनी हार को उन्होंने पूरी तरह से स्वीकार कर लिया था। वो अपने विरोधियों का सम्मान करती हैं। मुझे सच में लगता है कि वो एक मजूबत विरोधी और एथलीट हैं।”

“वो सच में एक स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट हैं और वो Evolve में ट्रेनिंग ले रही हैं। मुझे लगता है कि उनका ग्राउंड गेम बहुत मजबूत हो रहा है। वो सच में हर तरह के एंगल्स में मजूबत और ऑलराउंडर हैं।”

“उनसे मुकाबला करने के लिए इस बार भी मेरी तैयारी वैसी ही होगी लेकिन मुझे उनकी स्ट्राइकिंग और ट्रेनिंग को देखना होगा। मुझे ये भी जानकारी होनी चाहिए कि उनसे कितनी दूरी बनाकर चलनी है। जिंग नान लंबी और उनकी पहुंच अच्छी है। इस वजह से मुझे दूरी को लेकर सतर्क रहकर अपने नॉन स्टाप मूव्स दिखाने होंगे।”

ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो हमें ONE: A NEW TOMORROW से सीखने को मिलीं

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35