स्टैम्प मानती हैं कि एंजेला ली का सामना करने के लिए उन्हें अपने खेल में काफी सुधार करना होगा

Stamp Fairtex celebrates her win against Puja Tomar in Bangkok

मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में ONE: A NEW TOMORROW में एक और जीत हासिल करने वाली स्टैम्प फेयरटेक्स अब तीसरे वर्ल्ड टाइटल के करीब हैं लेकिन स्टैम्प मानती हैं कि अभी वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।

शुक्रवार, 10 जनवरी को थाई सुपरस्टार ने बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में अपने देशवासियों के सामने विमेंस एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में पूजा “द साइक्लोन” तोमर के खिलाफ रिंग में शानदार प्रदर्शन कर 2020 की बेहतरीन शुरुआत की।

स्टैम्प की विरोधी उन्हें नीचे पटककर फायद उठाना चाहती थीं लेकिन पटाया की 22 वर्षीय एथलीट ने उनके दांव को पलटते हुए उनको जमीन पर गिरा दिया और उनकी पीठ पर चढ़कर ग्राउंड एंड पाउंड के तब तक जबरदस्त प्रहार किए, जब तक पहले राउंड में ही मैच रोक नहीं दिया गया।

दो स्पोर्ट की ONE Super Series वर्ल्ड चैंपियन बताती हैं कि उनकी ये योजना नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने खेल में अधिक अनुभव वाले एथलीटों पर हावी होने का कौशल विकसित किया, जिसका उन्हें यहां फायदा मिला।

स्टैम्प कहती हैं, “मैं मैच के दौरान खड़े होकर मुकाबला करना चाहती थी क्योंकि मुझे लगा कि इसमें ज्यादा फायदा होगा।”

“हालांकि, एक बार जब मैच जमीन पर आया तो मुझे एहसास हो गया कि मैं वहां सहज हो गई और अपना नियंत्रण बनाए रख सकती हूं। उसके बाद तो जिस तरह की परिस्थितियां बनती गईं, मैं उसके अनुसार आगे बढ़ती गई।”

स्टैम्प का मानना है कि अभी उनको काफी काम करने की जरूरत है।

रेयॉन्ग की एथलीट कहती हैं, “मैं वास्तव में खुश हूं कि मैं मुकाबले को इतनी जल्दी खत्म करने में सक्षम रही।”

“हालांकि, मुझे वास्तव में अपने टेकडाउन डिफेंस में सुधार करने की जरूरत है। मुझे टेकडाउन से अपना बचाव करने में बेहतर तरीके से सक्षम होना चाहिए।”



सफलता के बावजूद स्टैम्प के पास आराम करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं था। वो फिर से ट्रेनिंग के लिए जिम चली गईं। इसकी वजह ये है कि उन्होंने 2020 में खुद को एक सक्रिय एथलीट के रूप में ढालने की योजना बनाई है।

वो ONE Super Series में फिर लौटना चाहती हैं और जितना हो सके मिक्सड मार्शल आर्ट्स के मैचों में हिस्सा लेना चाहती हैं। उनकी तमन्ना है कि वो एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” के खिलाफ मैच के लिए अधिक से अधिक कौशल और अनुभव हासिल कर सकें।

वो कहती हैं, “इस साल मुझे निश्चित तौर पर अपने मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल्स को बचाने की जरूरत होगी।”

“मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए मैं अपने कौशल में अभूतपूर्व सुधार लाना चाहती हूं। मेरे पास टाइटल के लिए लड़ने से पहले लंबा समय है, जिसका मैं पूरा फायदा उठाना चाहती हूं।”

“मुझे लगता है कि एंजेला ली का सामना करने के लिए मेरा स्टैंड-अप गेम काफी मजबूत है लेकिन मेरा ग्राउंड गेम अभी तक बेहतर नहीं हुआ है। मुझे जमीन पर डिफेंस और पोजिशन दोनों पर बहुत काम करने की जरूरत है। खासतौर पर किसी पर माउंट करने की। मैं इसे किसी भी कीमत पर कम नहीं समझ सकती हूं।”

Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW in Bangkok

पटाया में फेयरटेक्स ट्रेनिंग सेंटर से लौटने से पहले स्टैम्प ने अपने बॉयफ्रेंड रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के मैच को देखा था, जो कि शो का मेन इवेंट था।

रोडटंग के मैच को लेकर वो मुस्कुराते हुए कहती हैं, “मैच के बाद मुझे इंटरव्यू के लिए पीछे जाना पड़ा था। मैंने तुरंत इंटरव्यू शुरू किया और उसे खत्म करते हुए दौड़ते हुए उन्हें चीयर करने पहुंच गई।”

“मुझे खुशी है कि वो अपने परिवार और दोस्तों के सामने थाईलैंड में सफल रहे। मुझे उन पर बहुत गर्व भी है।”

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW TOMORROW के बड़े विजेताओं का किन एथलीट्स से हो सकता है सामना

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35