मेंग बो पर लंबे समय से प्रतीक्षित जीत के बाद अयाका मियूरा भावुक हुईं – ‘एक खास दिन’

Ayaka Miura Meng Bo ONE Fight Night 16 28 scaled

अपनी आखिरी MMA जीत के दो साल से अधिक समय के बाद, जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने आखिरकार जीत अपने नाम की।

पिछले शनिवार, 4 नवंबर को, पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना सबमिशन मूव के माध्यम से खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो को हराया।

अविश्वसनीय रूप से, स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना सबमिशन मूव के माध्यम से ये मियूरा की सातवीं करियर की जीत थी, जिसे अब “अयाका लॉक” के रूप में जाना जाता है, लेकिन ये अनुभवी स्टार के लिए बेहद भावनात्मक जीत थी।

33 वर्षीय एथलीट ने बताया कि बैंकॉक का ये नतीजा उनके लिए क्यों खास था और वो इतनी प्रभावित क्यों थीं:

“मैं इतने लंबे समय से जीत नहीं सकी थी, इसलिए मैं काफी खुश हूं कि मैं आज जीत हासिल करने में सक्षम रही।

“मुझे ये फाइट किसी भी हाल में जीतनी थी। एक प्रोफेशनल फाइटर के रूप में डेब्यू के बाद आज ये मेरी 10वीं वर्षगांठ है। आज एक खास दिन है, और आज का दिन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

अब एक विशिष्ट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में उनके करियर का एक दशक बीत चुका है, लेकिन मियूरा अपने जीवन या अपने प्रशंसकों की बड़ी संख्या को हल्के में नहीं लेती हैं।

Tribe Tokyo MMA की प्रतिनिधि अपने ट्रेडमार्क स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना के अलावा किसी और दावं से जीतने की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन सबसे बढ़कर, वो वापसी कर और वर्ल्ड टाइटल की तस्वीर में बने रहने से खुश हैं।

उन्होंने कहा:

“दुनिया भर में कई लोगों ने मेरी फाइट देखी। देखने के लिए धन्यवाद। इस मैच से पहले, मैंने खुद से कहा था कि मैं “अयाका लॉक” का इस्तेमाल नहीं करूंगी, लेकिन मैंने ऐसा कर जीत दर्ज की, और इसलिए कुल मिलाकर, मैं बहुत खुश हूं और एक और फाइट के लिए तैयार हूं।”

https://www.instagram.com/p/CzQmw2SSnzW/

मियूरा का कहना है कि अब उनका बेहतर टेकडाउन गेम जिओंग जिंग नान के साथ रीमैच में अंतर पैदा कर सकता है

डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक पर स्टॉपेज जीत के साथ, अयाका मियूरा अब मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के खिलाफ एक और फाइट के लिए खुद को प्रमुख स्थिति में पाती हैं।

मियूरा ने ONE में अपनी पांच जीतों में 100 प्रतिशत सबमिशन रेट बरकरार रखा है, हालांकि उन्हें लंबे समय से MMA के टॉप सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में से एक माना जाता है, लेकिन वो अपने टेकडाउन में सुधार की गुंजाइश देखती हैं।

थर्ड-डिग्री जूडो ब्लैक बेल्ट एथलीट ने बताया:

“मुझे लगता है कि मेरी शैली (ग्रैपलिंग की) हमेशा वही रहेगी जो मैं करूंगी, और मैं ये दिखाने में सक्षम रही कि अयाका मियूरा (मेंग के खिलाफ) कौन है। मैं अभी भी अपने विरोधियों को हराने के लिए आगे बढ़ने की गुंजाइश देखती हूं और आज, मैंने दिखाया कि अयाका मियूरा कौन है।”

https://www.instagram.com/p/CzPvfjKy8Ka/?img_index=1

यदि मियूरा को वास्तव में जिओंग के साथ रीमैच मिलता है तो उनके उन्नत टेकडाउन गेम से उन्हें अच्छी मदद मिलेगी।

दोनों स्ट्रॉवेट स्टार्स ने पहली बार जनवरी 2022 में ONE: HEAVY HITTERS में गोल्ड बेल्ट के लिए मुकाबला किया था, जिसमें “द पांडा” पांच एक्शन से भरपूर राउंड्स में फाइट को जमीन पर नहीं जाने दिया और जजों के निर्णय से जीत हासिल की थी।

मियूरा को पता है कि अगर ये मुकाबला दोबारा होता है तो उनकी बेहतर रेसलिंग कौशल निर्णायक साबित हो सकती है:

“जिओंग के साथ पिछली फाइट में मैं उन्हें टेकडाउन नहीं कर पाई, इसलिए मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा। मैंने अपने टेकडाउन कौशल में सुधार किया है, और अब, मेरे पास टेकडाउन करने के कई तरीके हैं।

“तो अगर जिओंग जिंग नान के खिलाफ एक और फाइट होती है, तो मुझे विश्वास है कि मैं अपने ग्राउंड गेम का उपयोग करने में सक्षम हो जाऊंगी।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6