इत्सुकी हिराटा ने घरेलू फैंस को ONE 165 में एक रोमांचक प्रदर्शन देने का वादा किया – ‘जापान में एक उबाऊ मैच नहीं लड़ सकती’

Ham Seo Hee Itsuki Hirata ONE Fight Night 8 16

एटमवेट MMA स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा रविवार, 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में वापसी कर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हिराटा ONE 165: Superlek vs. Takeru में एक ऑल-जापानी मुकाबले में अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के साथ मुकाबला करेंगी। और लगभग तीन वर्षों से अपने देश में प्रतिस्पर्धा नहीं करने के बाद 24 वर्षीय फाइटर एरियाके एरीना में एक प्रभावशाली प्रदर्शन करना चाहती हैं।

इस घर वापसी की फाइट के दौरान “एंड्रॉइड 18” के बहुत सारे प्रशंसक होंगे, कुछ ऐसा जिसे वो हल्के में नहीं लेती हैं। इसी कारण से वो रिंग में उतरने और अपना कौशल दिखाने के लिए उत्साहित और प्रेरित हैं।

हिराटा ने onefc.com को बताया: 

“हर एक मैच महत्वपूर्ण है इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी, लेकिन विशेष रूप से क्योंकि ये जापान में आयोजित होगा। हर कोई मेरा समर्थन करने आएगा इसलिए मैं जीतना और सभी के साथ जश्न मनाना चाहती हूं।

“मुझे (मियूरा से) लड़ने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन हमें जापान के इस इवेंट को रोमांचक बनाना है। चूंकि हमें इस जिम्मेदारी की पेशकश की गई थी इसलिए हम दोनों को अपने मैच को रोमांचक बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।”

मियूरा एक पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हैं, जो भार वर्ग में नीचे आकर नए अवसरों की तलाश में हैं और उनके खिलाफ जीत एटमवेट MMA डिविजन के किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए बड़ी बात होगी।

हालांकि, हिराटा इस मुकाबले में जजों के निर्णय से जीत हासिल करने से संतुष्ट नहीं होंगी।

इसके बजाय पूर्व जूडोका एथलीट इस बात पर अड़ी हुई हैं कि वो अपने सभी हथियारों के साथ आएंगी और पहली घंटी से ही टोक्यो के फैंस रोमांचित होंगे:

“हम दोनों का जूडो बैकग्राउंड है और अगर हमने मैच को सिर्फ जूडो की शैली में लड़ा तो ये सबसे उबाऊ मैच बन जाएगा। मैं जापान में एक उबाऊ मैच नहीं लड़ सकती। (मियूरा) हमेशा की तरह मुझे उसी शैली में हराने के लिए आएंगी, लेकिन मैं पहले दर्शकों के बारे में विचार करना चाहती हूं।

“मैं असली MMA करूंगी। वास्तविक MMA करना हमेशा से मेरा विषय रहा है इसलिए ये एक प्रयोग की तरह होगा। मैं अपने ऑलराउंड गेम, स्टैंडिंग और ग्राउंड तकनीक दोनों का अभ्यास कर रही हूं ताकि मैं फाइट में उनका उपयोग कर सकूं।” 

इत्सुकी हिराटा को लगता है कि अयाका मियूरा सिर्फ एक तरह से फाइट करना जानती हैं

इत्सुकी हिराटा और अयाका मियूरा दोनों ने ही अपने MMA गेम जूडो की नींव से बनाए हैं, लेकिन मियूरा एक सबमिशन स्पेशलिस्ट बन गई हैं जो आमतौर पर जीत के लिए एक विशिष्ट मार्ग का उपयोग करती हैं।

अपने MMA करियर के दौरान मियूरा ने अपने जाने-माने “अयाका लॉक” से अब तक आठ विरोधियों को फिनिश किया है, जहां वो उन्हें कैनवास पर पटक कर एक स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना दांव से काम तमाम करती हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए हिराटा को लगता है कि उनकी 33 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी अपने सामान्य गेम प्लान पर कायम रहेंगी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सबमिशन का बचाव करने के लिए वो अपनी रणनीति इसके इर्द-गिर्द बनाएंगी।

“एंड्रॉइड 18” ने कहा: 

“मियूरा 10 साल से ऐसा कर रही हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनके लिए इस मैच में अन्य चीजों को आजमाना संभव है। उनके पास यही एकमात्र चीज है।

“मैंने उनके अन्य मैच देखे हैं और यही एकमात्र चीज है जो उनमें दिखती है। लेकिन अगर उन्होंने मुझे इसके विरुद्ध कदम उठाने के लिए मजबूर किया तो मैं ये मुकाबला हार जाऊंगी। वो इसी मैच की गति की उम्मीद कर रही हैं इसलिए मैं इसके बारे में सावधान रहूंगी।”

हिराटा के लिए ये मैच अपनी इच्छा थोपने और अंततः अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं को दिखाने के बारे में है।

वो अपने हमवतन लोगों के सामने इस दिलचस्प मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिए बहुत प्रेरित हैं। अब ये अपनी प्रतिद्वंदी की ताकत के बारे में चिंता करने के बजाय उस प्रकार की जीत हासिल करने के बारे में है, जिसमें वो सक्षम हैं।

जापानी सनसनी ने आगे बताया:

“ये इस बारे में है कि क्या मैं ऐसा कर सकती हूं या नहीं, खुद से लड़ पाना। मैं देखना चाहती हूं कि इस मैच के दौरान मैं खुद को कितना संतुलित रख पाती हूं। मैं 100 प्रतिशत अभ्यास करती हूं, लेकिन वास्तविक मैच में कभी-कभी मैं केवल उसका 50 प्रतिशत ही प्रदर्शन कर पाती हूं। ऐसे बहुत से मैच नहीं हुए हैं जहां मैं अपनी क्षमता का 100 प्रतिशत प्रदर्शन कर सकी।” 

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.