इत्सुकी हिराटा के खिलाफ एटमवेट डेब्यू मैच के लिए बहुत प्रेरित हैं अयाका मियूरा – ‘नए चैलेंज और महत्वाकांक्षा’

Ayaka Miura Meng Bo ONE Fight Night 16 19 scaled

अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा का एटमवेट डिविजन में आना अप्रत्याशित कदम था, लेकिन जापानी ग्रैपलिंग सनसनी दूसरे भार वर्ग में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

मियूरा स्ट्रॉवेट डिविजन से नीचे आकर अब रविवार, 28 जनवरी को होने वाले ONE 165: Superlek vs. Takeru में हमवतन स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा का सामना करेंगी और वो जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में अपनी स्किल्स दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं।

पहले वो भार वर्ग में किए इस बदलाव से संतुष्ट नहीं थीं, लेकिन “ज़ोम्बी” को Tribe Tokyo MMA में अपनी कोचिंग टीम के साथ से आत्मविश्वास मिला है।

पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने onefc.com को घरेलू मैदान पर होने वाले ऑल-जापानी मुकाबले के बारे में बताया:

“मैं चौंक गई थी जब मुझे एटमवेट में फाइट करने का ऑफर मिला, लेकिन मैंने अपने मेंटोर मिस्टर रयो चोनन और अपने ट्रेनर मिस्टर टोशीयुकी होरी से बात की कि क्या मैं इस डिविजन में फाइट कर सकती हूं, जिस पर उन्होंने हां कहा।

“इससे मुझे बहुत आत्मविश्वास मिलता है। मैं अपनी काबिलियत, अपने गुरुओं और दोस्तों की सलाह पर भरोसा करती हूं। और मुझे लगता है कि मैं जीत सकती हूं। इस वजह से मैंने ये ऑफर स्वीकार किया।

“ये मेरी स्थिति पर निर्भर करता है कि मैं एटमवेट में फाइट करना जारी रखती हूं या नहीं, लेकिन अभी के लिए मैं अच्छी स्थिति में हूं।”

यहां उनके पहले प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करता है, अगर सब कुछ सही रहा तो उन्हें लगता है कि वो नई प्रतिद्वंदियों का सामना कर सकती हैं।

ये एटमवेट डिविजन के चैंपियनशिप मैच के लिए मिलने वाले मौके पर भी निर्भर करता है, लेकिन वो मानती हैं कि “द पांडा” जिओंग जिंग नान के खिलाफ संभावित चैंपियनशिप मैच उन्हें ज्यादा उत्साहित करता है।

33 वर्षीय स्टार ने बताया: 

“मैं 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने के लक्ष्य की ओर जा सकती हूं, मगर सच कहूं तो हमेशा से लक्ष्य जिओंग जिंग नान को हराने का रहा है। इस वजह से ये मेरी प्राथमिकता रहेगी।

“लेकिन जब मुझे एटमवेट डिविजन में फाइट का ऑफर मिला तो ये मुझे दो डिविजन में फाइट करने की नई संभावना लगी। मैं जानती हूं कि मेरे लिए नए चैलेंज और महत्वाकांक्षा है इसलिए इस मौके की शुक्रगुजार हूं।

“मेरा लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन बनना है और ये अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जब तक मैं इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाती, मेरा प्रयास जारी रहेगा। मैं तब तक नहीं रुकूंगी जब तक मेरा सपना साकार नहीं हो जाता।”

अयाका मियूरा ने इत्सुकी हिराटा के फाइटिंग को लेकर फोकस पर सवालिया निशान उठाए

अयाका मियूरा अपनी हमवतन फाइटर इत्सुकी हिराटा की स्किल्स का सम्मान करती हैं, लेकिन वो नहीं जानती कि उनकी प्रतिद्वंदी में उनके जैसी काबिलियत है भी या नहीं।

24 वर्षीय हिराटा मार्शल आर्ट्स करियर के अलावा एक मॉडल के तौर पर भी काम करती हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

मियूरा का मानना है कि इससे उनका फाइटिंग से ध्यान हट सकता है:

“मेरा मानना है कि हिराटा मार्शल आर्ट्स की दुनिया में आईं क्योंकि उनमें काबिलियत है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। मेरे हिसाब से उनमें बहुत टैलेंट है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फाइटर के तौर पर वो करियर को कितनी गंभीरता से ले रही हैं।

“मुझे लगता है कि मैं इस मामले में उनसे बेहतर हूं। मैं Tribe Tokyo MMA में लंबे समय से ये करती आ रही हूं। मैं शून्य से खुद को यहां तक पहुंचा है, जहां मुझे कोई जानता भी नहीं था।

“मुझे लगता है कि मुझमें ज्यादा दम है। मैं हमेशा फाइट के लिए तैयार रहती हूं भले ही कितनी भी बार नॉकडाउन हो जाऊं। इसी वजह से मुझे ‘जोम्बी’ कहा जाता है।”

अब ONE 165 में मियूरा जीत के इरादे से उतरेंगी और इससे कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं होगा।

उन्होंने ONE में अपनी सभी पांच जीत “अयाका लॉक” (स्कार्फ होल्ड अमेरिकाना) सबमिशन से हासिल की हैं और वो किसी भी चीज के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा: 

“मुझसे ‘अयाका लॉक’ के बारे में बहुत पूछा जाता है। ये सबमिशन बहुत कारगर है, लेकिन मैं हमेशा यही कहती हूं कि मेरे पास इसके अलावा भी बहुत सारी तकनीकें हैं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4