ONE Super Series बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

Nong-O Gaiyanghadao and Saemapetch Fairtex embrace following their Muay Thai fight

ONE Championship के बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के 2 टॉप कंटेंडर्स जल्द ही आमने-सामने होंगे, जिसमें तगड़े मार्शल आर्ट्स एक्शन का देखा जाना लगभग तय है।

शुक्रवार, 28 मई को सभी की नजरें ONE: FULL BLAST के मेन इवेंट पर टिकी होंगी, जिसमें #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई की भिड़ंत होगी।

इस मैच में एक बड़ी जीत दोनों एथलीट्स को बहुत फायदा पहुंचा सकती है। उससे पहले आइए डालते हैं नजर ONE Super Series बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर।

मौजूदा चैंपियन

Muay Thai legend Nong-O Gaiyanghadao fights Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym at ONE: COLLISION COURSE

सितंबर 2020 के बाद डिविजन के मौजूदा चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ अपने रिकॉर्ड में एक और टॉप कंटेंडर के खिलाफ जीत को शामिल कर चुके हैं।

पिछले साल दिसंबर में हुए ONE: COLLISION COURSE में उन्होंने बेहतरीन काउंटर पंचिंग स्किल्स की मदद से “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम पर जीत प्राप्त की थी।

अगस्त में रोडलैक ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट जीतकर नोंग-ओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल किया था।

हालांकि कुछ मौकों पर “द स्टील लोकोमोटिव” के शॉट्स भी क्लीन तरीके से लैंड हुए, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन ने तीसरे राउंड में ऐसा राइट क्रॉस लगाकर रोडलैक को फिनिश किया, जो किसी हेवीवेट एथलीट्स को भी नॉकआउट कर सकता था।

सर्कल में 7 मैचों के बाद नोंग-ओ अभी भी अपराजित हैं। उनके पंचों में आज भी गज़ब की ताकत है और अक्सर उनके विरोधियों के लिए अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है कि नोंग-ओ कब पंच लगाने वाले हैं।

अब ONE: FULL BLAST में डिविजन के 2 टॉप कंटेंडर्स नोंग-ओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने को बेताब हैं।

संभावित वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स

इस शुक्रवार सैमापेच और कुलबडम के मैच का विजेता नोंग-ओ का अगला चैलेंजर बन सकता है।

थाई स्टार्स की भिड़ंत असल में पिछले साल ONE: A NEW BREED में हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट में होने वाली थी। सैमापेच ने रोडलैक और कुलबडम ने “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

दुर्भाग्यवश चोट के कारण सैमापेच को फाइनल से अपना नाम वापस लेना पड़ा, जिसके कारण फाइनल में रोडलैक ने उनकी जगह ली। “द स्टील लोकोमोटिव” ने दूसरे मौके का भरपूर फायदा उठाकर कुलबडम को हराया और नोंग-ओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल किया।

चूंकि सैमापेच ने रोडलैक को हराया और रोडलैक, कुलबडम को हरा चुके हैं इसलिए Fairtex टीम के स्टार मानते हैं कि वो भी “लेफ्ट मीटियोराइट” को हरा सकते हैं।

सांगमनी के खिलाफ मैच के बाद फैंस भी जान चुके हैं कि कुलबडम का लेफ्ट हैंड क्या करने में सक्षम है। अब वो सैमापेच को भी उसी अंदाज में हराना चाहते हैं, जो सोचते हैं कि उनकी ठोड़ी बहुत मजबूत है।

सैमापेच भी कई मौकों पर खतरनाक शॉट्स को झेल चुके हैं, सेमीफाइनल मैच में रोडलैक के खिलाफ मैच में भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। फिलहाल उनका ध्यान केवल नोंग-ओ के खिलाफ रीमैच प्राप्त करने पर है, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें अन्य टॉप कंटेंडर्स में से एक की कठिन चुनौती से पार पाना होगा।



टॉप कंटेंडर्स

Muay Thai legend Nong-O Gaiyanghadao fights Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym at ONE: COLLISION COURSE

टूर्नामेंट के फाइनल में कुलबडम को हराने के बाद दिसंबर के महीने में रोडलैक को नोंग-ओ के खिलाफ मैच मिला था। उस मैच में “द स्टील लोकोमोटिव” को तीसरे राउंड में नॉकआउट से हार मिली थी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गए हैं।

कुलबडम या सैमापेच को हराकर #2 रैंक के कंटेंडर रोडलैक एक बार फिर चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर सकते हैं। अगर उन्हें दूसरा मौका नहीं मिला तो उससे पहले उन्हें #4 रैंक के कंटेंडर अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव या #5 रैंक के कंटेंडर बोबो साको की चुनौती से पार पाना पड़ सकता है।

रामज़ानोव चाहे कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को हार चुके हैं, लेकिन हमें उनके मॉय थाई के शानदार प्रदर्शन को भी नहीं भूलना चाहिए।

2018 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में रूसी स्टार ने फ्यूचर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था। दिसंबर 2019 में सबसे पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उन्होंने ओग्येन टॉपिच को भी पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात दी थी।

पिछले मैचों में प्रदर्शन को देखते हुए “बेबीफेस किलर” को मॉय थाई में कम नहीं आंका जाना चाहिए। अब उनपर किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने का दबाव भी नहीं होगा इसलिए वो खुले मन से शॉट्स लगा पाएंगे।

दूसरी ओर, साको भी खुद से ऊंची रैंक के कंटेंडर्स के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। उनके पास दमदार मूव्स हैं, तेजी से मूव करते हैं और बहुत ताकतवर भी हैं।

एथलीट्स जो टॉप 5 में जगह बनाना चाहते हैं

Scenes from the Muay Thai bout between Tawanchai PK.Saenchai Muaythaigym and Sean Clancy at ONE: DANGAL on 15 May

डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के अलावा कई अन्य प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स भी टॉप 5 बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर्स में शामिल होना चाहते हैं।

तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने ONE: DANGAL में अपने डेब्यू मैच में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शॉन “क्लबर” क्लेंसी को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

संभव है कि अगले मैच में रामज़ानोव उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। रूसी स्टार अपने विरोधी को अपनी तरफ आने पर मजबूर करते हैं। अगर रामज़ानोव नहीं तो आने वाले महीनों में मैचमेकर्स को उन्हें अन्य किसी टॉप 5 कंटेंडर के खिलाफ मैच जरूर देना चाहिए।

टॉप 5 से बाहर होने के बाद भी पूर्व #1 रैंक के कंटेंडर सांगमनी अभी भी डिविजन के किसी भी एथलीट को हराने में सक्षम हैं और टॉप 5 कंटेंडर्स में से एक के खिलाफ जीत उनकी रैंकिंग्स में वापसी करवा सकती है।

वहीं पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम बेंटमवेट डिविजन में आने के बाद निरंतर शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। अपने टीम मेंबर तवनचाई की तरह वो भी शॉन क्लेंसी को हरा चुके हैं और उनके उस मैच को 2020 की टॉप 5 ONE Super Series फाइट्स में जगह भी मिली थी।

ये भी पढ़ें: सैमापेच vs कुलबडम: जीत के 4 तरीके

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35