सैमापेच Vs. कुलबडम: जीत के 4 तरीके

Muay Thai fighters Saemapetch Fairtex and Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai will headline ONE: FULL BLAST on 28 May

ONE: FULL BLAST में शुरू से लेकर अंत तक तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है। इस बीच मेन इवेंट में सैमापेच फेयरटेक्स और “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी।

शुक्रवार, 28 मई को इस बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में दोनों एथलीट्स का आक्रामक फाइटिंग स्टाइल और नॉकआउट पावर देखने को मिलेगी।

#1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच और #3 रैंक के कंटेंडर कुलबडम, दोनों ही डिविजन के चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ मैच प्राप्त करना चाहते हैं। इसलिए इस मुकाबले में दोनों जीत दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास करने वाले हैं।

मैच के शुरू होने से पहले यहां आप जान सकते हैं कि ये बाउट किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकती है।

#1 कुलबडम के लेफ्ट हैंड्स

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

“लेफ्ट मीटियोराइट” का गेम प्लान लगभग हर मैच में एक समान होता है, लेकिन उन्हें रोक पाने की चुनौती हर बार ज्यादा कठिन होती चली जाती है।

कुलबडम विरोधी पर अपने ट्रेडमार्क स्ट्रेट लेफ्ट से बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे, जो उनका सबसे खतरनाक मूव है।

#3 रैंक के कंटेंडर शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करने के मौके तलाशने शुरू कर देते हैं। “लेफ्ट मीटियोराइट” के कॉम्बिनेशंस भी प्रभावशाली होते हैं, उन्हें साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में रहकर जैब्स, हुक्स और अपरकट्स लगाना पसंद है।

वो अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर स्ट्रेट लेफ्ट से वार करते हुए उन्हें अपने हाथों को नीचे लाने पर मजबूर करते हैं और अगले ही पल उनके चेहरे पर खतरनाक तरीके से अटैक करना शुरू कर देते हैं।

मॉय थाई में सबसे खतरनाक पंच लगाने वाले एथलीट्स में से एक कुलबडम एक ही पंच में मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने ONE: NO SURRENDER II में “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट के खिलाफ किया था और इस शुक्रवार भी उसी अंदाज में जीत प्राप्त करना चाहेंगे।

#2 सैमापेच की तेजी

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex punches Alaverdi Ramazanov

एक तरफ कुलबडम का लेफ्ट हैंड उनका सबसे खतरनाक मूव है, लेकिन वो किसी मैच में लेफ्ट हैंड्स का कई बार इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उनका अंदाजा लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है। वहीं सैमापेच बहुत तेजी से मूव करते हैं, जो उन्हें अपने विरोधी के शॉट्स से बचा सकता है।

उन्होंने खुद को वन-पंच नॉकआउट हार से बचाने के लिए खूब मेहनत की है, लेकिन इस बीच वो भी अपने खतरनाक मूव के इस्तेमाल से बढ़त प्राप्त कर सकते हैं।

Fairtex टीम के स्टार की बॉक्सिंग अच्छी है और अपने प्रतिद्वंदी की मूवमेंट को परखना अच्छे से जानते हैं। “लेफ्ट मीटियोराइट” कई मौकों पर बहुत जल्दी दर्शा देते हैं कि वो लेफ्ट हैंड लगाने वाले हैं, ठीक उसी समय सैमापेच अपने अटैक को अंजाम दे सकते हैं।

अगर #1 रैंक के कंटेंडर अपने दमदार जैब या लेफ्ट क्रॉस को लैंड करवाने में सफल रहे तो उनकी जीत की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

“द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए ही कुलबडम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी। सैमापेच भी उसी तरह के गेम प्लान की मदद से जीत प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं।



#3 कुलबडम की लो किक्स

Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai throws a low kick at Bobo Sacko at ONE IMMORTAL TRIUMPH

अगर कुलबडम शुरुआत में पंचों को लैंड नहीं करवा पाए तो उनके पास लो किक्स का विकल्प भी मौजूद होगा।

2 बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपनी प्रभावशाली लेफ्ट किक के दम पर अपने प्रतिद्वंदियों को क्षति पहुंचाते आए हैं।

सैमापेच के लीड लेग को अटैक करने से चाहे वो फाइट को तुरंत फिनिश ना कर पाएं, लेकिन इससे कुलबडम मैच के पेस को अपने हिसाब से आगे बढ़ा पाएंगे।

Fairtex टीम के स्टार शानदार फुटवर्क करते हुए खुद को खतरे से बाहर रखने की कोशिश करते हैं। अगर “लेफ्ट मीटियोराइट” प्रभावशाली किक्स लगाते हुए उन्हें ज्यादा मूवमेंट करने से रोकने में सफल रहे तो उनके लिए बढ़त बनाना आसान हो जाएगा।

वहीं अगर सैमापेच ने शुरुआत में ज्यादा मूवमेंट ना करने की रणनीति अपनाई तो कुलबडम और भी ज्यादा आक्रामकता से अपने शॉट्स को लैंड करवा पाएंगे।

#4 सैमापेच के जबरदस्त काउंटर मूव्स

Saemapetch counters Ognjen Topic

#1 रैंक के कंटेंडर अपने प्रतिद्वंदियों की गलती का फायदा उठाना अच्छे से जानते हैं।

सैमापेच खुद भी अच्छी किक्स लगाते हैं और किक्स के खिलाफ उनका डिफेंस भी अच्छा है। लो किक्स के साथ उन्हें काउंटर हाई किक्स लगाना भी काफी पसंद है। जब तक उनके विरोधी को अंदाजा होता है कि वो अपना शॉट मिस कर चुके हैं, तब तक उनकी बॉडी पर काउंटर शॉट्स लैंड हो चुके होते हैं।

उनकी हेड मूवमेंट भी शानदार है, जो इस मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। कुलबडम पंच लगाने से कभी पीछे नहीं हटते, लेकिन Fairtex टीम के मेंबर शानदार मूवमेंट की मदद से उनसे बचते हुए जबरदस्त काउंटर अटैक कर सकते हैं।

सैमापेच अपने प्रतिद्वंदियों के पंचों से बचते हुए कॉम्बिनेशन या खतरनाक एल्बो स्ट्राइक्स भी लगाते हैं।

“लेफ्ट मीटियोराइट” को जल्दबाजी करने पर मजबूर कर वो मैच को फिनिश करने की नींव रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: FULL BLAST को जरूर देखना चाहिए

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35