अहमद फारेस Vs. एडवर्ड केली: स्किल्स जो जीत दिलाने में होंगी मददगार

Edward Kelly DC 6109 768x512

ONE: FULL BLAST में जब अहमद “द प्रिंस” फारेस और एडवर्ड “द फेरोसियस” केली आमने-सामने होंगे तो मैच का फिनिश होना लगभग तय है।

शुक्रवार, 28 मई को ONE के सबसे अनुभवी एथलीट्स में से एक के खिलाफ मिस्र के उभरते हुए स्टार का 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट दांव पर लगा होगा।

मैच एकतरफा भी नहीं होगा क्योंकि फिलीपीनो एथलीट की ONE में एक भी जीत जजों के स्कोरकार्ड्स से नहीं आई है इसलिए दोनों ओर से नॉकआउट या सबमिशन फिनिश हो सकता है।

इस मैच में जीत कई अलग-अलग तरीकों से आ सकती है इसलिए आइए जानते हैं कि दोनों एथलीट्स के पास ऐसी कौन सी स्किल्स हैं जो उन्हें जीत दिला सकती हैं।

फारेस की कराटे वाली दमदार स्ट्राइकिंग

“द प्रिंस” ने 6 साल की उम्र में कराटे से अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत की थी और आज उनका कराटे गेम वर्ल्ड-क्लास बन चुका है।

फारेस अपने प्रतिद्वंदी के साइड पर रहकर अटैक करना पसंद करते हैं, जिससे उन्हे हुक्स लगाने में भी आसानी होती है। उनकी बहुत तेजी के साथ लगाई गईं हाई किक्स भी मैच को तुरंत समाप्त करने की काबिलियत रखती हैं।

उनका बॉक्सिंग गेम भी अच्छा है, खासतौर पर स्ट्रेट पंच। उनके पास कई अन्य तरीके की खतरनाक स्ट्राइक्स भी हैं, जो उन्हें बढ़त बनाने में मदद करेंगी।

केली का दमदार वुशु गेम

“द फेरोसियस” को किसी भी एथलीट के साथ स्ट्राइकिंग करने में कोई परेशानी नहीं है। Team Lakay के मेंबर हैं और उनकी वुशु स्किल्स टॉप लेवल की हैं।

अपने टीम मेंबर्स की तरह केली भी आक्रामक अंदाज में लो किक्स लगाते हैं और उनकी हर एक किक उन्हें मैच को फिनिश करने के करीब पहुंचाती रहती है।

मीस मेउल और विंसेंट लाटोएल के खिलाफ भी उन्हें वन-शॉट नॉकआउट जीत मिली थीं और 36 वर्षीय स्टार फारेस के खिलाफ भी उसी अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेंगे।



फारेस को रीयर-नेकेड चोक लगाना पसंद है

Ahmed Faress defeats Alan Philpott

फारेस को अपने विरोधी की बैक को निशाना बनाकर रीयर-नेकेड चोक लगाना भी काफी पसंद है।

यहां तक कि उन्होंने अपने करियर की 6 जीत सबमिशन से ही दर्ज की हैं, जिनमें से 4 मिडल ईस्टर्न सर्किट में आईं।

“द प्रिंस” की अभी तक की सबसे बड़ी जीत ONE Warrior Series 10 में आई, जहां उन्होंने एलन “द अप्रेंटिस” फिल्पोट को सबमिशन से हराया था, जो दर्शाता है कि उनका सबमिशन गेम समय के साथ और भी अधिक प्रभावशाली होता जा रहा है।

केली का डिफेंस और धैर्य

Edward Kelly DC 5977.jpg

उनके विरोधो का स्किलसेट कितना ही शानदार क्यों ना हो, लेकिन केली आसानी से हार नहीं मानते। उन्हें अपने करियर में केवल एक बार सबमिशन से हार मिली है, वो भी 7 साल पहले आई थी।

उनका स्टैमिना जबरदस्त है और कई टॉप फेदरवेट कंटेंडर्स के खतरनाक अटैक्स से लगातार बचते आए हैं। हार ना मानने की मानसिकता “द फेरोसियस” को हमेशा मैच में बनाए रखती है।

ONE में 15 मैचों का अनुभव प्राप्त है और प्रोमोशन में लगभग सभी टॉप एथलीट्स का सामना कर चुके हैं। जाहिर तौर पर उनका अनुभव इस बाउट में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।

फारेस मैट पर भी लाजवाब

Ahmed Faress defeats Alan Philpott OWS 10 Feb 2020 2324 2.jpg

अगर केली ग्राउंड गेम में खुद को डिफेंड करते हुए टॉप पोजिशन में आ भी गए तो भी उनकी मुश्किल कम नहीं होगी। फारेस मैट पर रहते हुए भी मैच का रुख अपनी ओर मोड़ना अच्छे से जानते हैं।

Saracens MMA टीम के एथलीट आर्मबार लगाने के मौकों को बिल्कुल खाली नहीं जाने देते, ट्रायंगल चोक भी लगाते हैं, जो उन्हें आर्मबार अटैक को सेटअप करने में मदद करता है।

फारेस मैट पर कमर के बल रहते हुए भी अटैक करने के मौके तलाशते रहते हैं, जिससे फिलीपीनो एथलीट को सावधान रहना होगा।

केली का खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक

केली टॉप पोजिशन में रहते हुए अक्सर आक्रामक अंदाज में अटैक करते हैं।

दक्षिण कोरियाई सबमिशन स्पेशलिस्ट सुंग जोंग ली ने ONE: ROOTS OF HONOR में “द फेरोसियस” को रोकने का हर संभव प्रयास किया था, लेकिन केली ने खुद को खतरे से बाहर रखा और अंत में ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए मैच को अंतिम रूप दिया।

वो इस बात पर ध्यान नहीं देंगे कि फारेस कब अटैक करने वाले हैं। इसके बजाय वो शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में पंच और अन्य स्ट्राइक्स को लैंड करवाते हुए मैच को फिनिश करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: FULL BLAST को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one