एडवर्ड केली: अहमद फारेस को हराकर दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचना है लक्ष्य

Edward Kelly SGDC8767e web 768x512

एडवर्ड “द फेरोसियस” केली ONE Championship के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं।

पिछले कुछ मैचों में चाहे उनका प्रदर्शन खराब रहा हो, लेकिन Team Lakay के स्टार एक बार फिर टॉप कंटेंडर्स में से एक बनना चाहते हैं।

शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST में केली का सामना मिस्र के स्टार अहमद “द प्रिंस” फारेस से होगा। वो डेब्यू कर रहे फारेस को यादगार अंदाज में हराकर दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होना चाहते हैं।

37 वर्षीय फिलीपीनो स्टार ने कहा, “ये एक जीत मुझे बहुत फायदा पहुंचाएगी और एक बार फिर टॉप पर पहुंचने के करीब ले जाएगी। मेरे इस सफर की शुरुआत अहमद के खिलाफ मैच से हो रही है।”

केली को लंबे समय से प्रोमोशन के बेस्ट फेदरवेट एथलीट्स में जगह दी जाती रही है।

ONE में वो कई बड़ी जीत अपने नाम कर चुके हैं, जिनमें कंबोडियाई स्टार मीस मिउल के खिलाफ 21 सेकंड में आई नॉकआउट जीत और डच-इंडोनेशियाई एथलीट विंसेंट लेटोएल के खिलाफ वन-पंच नॉकआउट जीत भी शामिल है।

“द फेरोसियस” पिछले 2 मुकाबलों में चीनी स्टार्स “द स्टॉकर” शी बिन और टांग काई के खिलाफ हार झेल चुके हैं।

जाहिर तौर पर दोनों मैचों में हार से केली निराश हैं, लेकिन इसी निराशा को उन्होंने फारेस के खिलाफ मैच के लिए प्रेरणा का स्रोत बना लिया है।

उन्होंने कहा, “पिछले मैच में हार के बाद मेरे लिए ये मुकाबला बहुत अहम है। पिछली फाइट में मैं जीत के बहुत करीब आकर भी हार गया था।”



केली के सामने 29 वर्षीय स्टार “प्रिंस” की कठिन चुनौती है, जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में अपने देश को नई पहचान दिलाना चाहते हैं।

ONE Championship में जगह बनाने से पहले फारेस का रिकॉर्ड 16-3 का रहा और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। उनकी 13 जीत सबमिशन से आई हैं, जिनमें उनकी आयरिश स्टार एलन “द एप्रेंटिस” फिल्पोट के खिलाफ रीयर-नेकेड चोक से आई जीत भी शामिल है।

उनका सबमिशन गेम केली के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है, जिन्हें अपने वुशु गेम के लिए जाना जाता है। लेकिन “द फेरोसियस” का ग्रैपलिंग गेम भी कमजोर नहीं है और Team Lakay से जुड़े रहने के दौरान उनके ग्रैपलिंग गेम में बहुत सुधार हुआ है।

केली ने कहा, “मैंने अपने ग्राउंड गेम पर दोगुनी मेहनत की है। मैं जानता हूं कि ये मेरी कमजोरी है इसलिए मैंने इस पर ज्यादा फोकस किया है। अहमद के शानदार ग्राउंड गेम को देखते हुए भी मैंने अपनी ट्रेनिंग के तरीके में बदलाव किया है।”

Filipino MMA fighter Edward Kelly celebrates a victory

फारेस भी कुछ मुकाबलों में तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त कर चुके हैं, वहीं “द फेरोसियस” मानते हैं कि उनका स्टैंड-अप गेम उनके विरोधी से कहीं बेहतर है।

साथ ही केली मानते हैं कि फिलहाल उनका ध्यान केवल फारेस को हराने पर है और मिस्र के एथलीट के डेब्यू मैच में बड़ी जीत दर्ज करने के सपने को चकनाचूर करते हुए फेदरवेट डिविजन में आगे बढ़ना चाहते हैं।

केली ने कहा, “इस मैच में मेरी सबसे बड़ी ताकत स्ट्राइकिंग ही होगी।”

“मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरी जीत नॉकआउट, जजों के स्कोरकार्ड्स या फिर सबमिशन से आए, मुझे केवल जीत प्राप्त करने से मतलब है।”

ये भी पढ़ें: ONE डेब्यू में भारतीय स्टार अगासा ने शी वेई को फिनिश करने का प्लान बनाया

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5