ONE Warrior Series 10 की टॉप-5 हाइलाइट्स

Ahmed Faress defeats Alan Philpott

रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) का दसवां लाइव इवेंट 19 फरवरी को सिंगापुर में आयोजित हुआ। इस इवेंट में दुनिया के कई सारे उभरते हुए मार्शल आर्टिस्ट्स का टैलेंट देखने को मिला।

16 देशों के एथलीटों ने इवेंट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने अपनी बेहतरीन मार्शल आर्ट्स स्किल्स का प्रदर्शन किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कुछ स्टार्स ONE Championship मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट पाने के करीब पहुंच सकते हैं।

“द लॉयन सिटी” में हुए OWS 10 की 14 बाउट्स के टॉप पांच सबसे अच्छे पलों पर एक नजर।

#1 “लकी गाय” का शानदार फिनिश

Byung Hee Lim defeats Kieran Joblin

“द लकी गाय” ब्यूंग ही लिम और काइरन “द स्टोनकटर” जोबलिन के बीच मेन इवेंट मैच हुआ। भले ही बाउट चार मिनट से थोड़े अधिक समय तक चली हो, लेकिन इसमें खूब सारा एक्शन देखने को मिला।

जोबलिन ने दक्षिण कोरियाई एथलीट का रेसलिंग से प्रेशर बनाने की कोशिश की, लेकिन वो उन्हेंं ग्राउंड पर नहीं रख पाए। “द लकी गाय” ने टेकडाउन की कोशिश से बचते हुए मौका पाकर विरोधी को लेफ्ट हैंड मारकर झकझोर दिया।

ब्यूंग ही लिम ने उसके बाद लगातार पंच और सिर पर नी मारकर OWS डेब्यू में पहले ही राउंड में फिनिश के जरिए जबरदस्त जीत हासिल की।

#2 फारेस ने फिल्पोट को दी शिकस्त

Ahmed Faress defeats Alan Philpott

अहमद “द प्रिंस” फारेस ने अपने OWS डेब्यू मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए एलन “द अप्रेंटिस” फिल्पोट को पराजित किया।

उत्तरी आयरलैंड के फिल्पोट के नाम ONE की डेवलपमेंटल लीग OWS में बैक टू बैक दो जीत हैं। उनकी कोशिश थी कि वो जीत की तिकड़ी पूरा कर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के करीब पहुंच जाएंगे।

लेकिन फारेस के प्लान कुछ और ही थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को गिराकर माउंट पोजिशन में लाने से पहले पैरों पर काफी तेज स्ट्राइक्स कीं। “द अप्रेंटिस” ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन “द प्रिंस” ने रीयर-नेकेड चोक लगाकर करियर की सबसे शानदार जीत हासिल की।

#3 बघेरी ने शिकुवा पर फतह पाई

Mehdi Bagheri defeats Koji Shikuwa

ईरानी रेसलिंग सुपरस्टार मेहदी बघेरी ने भले ही कोजी शिकुवा पर बड़ी जीत हासिल की हो, लेकिन जापान एथलीट के जज्बे की मैच के बाद भी काफी तारीफ हुई।

बघेरी ने मैच के शुरुआती पलों में ही शिकुवा को नीचे गिरा दिया और उन पर सबमिशन लगाने की भरपूर कोशिश की। The Legion Top Team के एथलीट जैसे-तैसे इससे बचने में कामयाब रहे। लेकिन वो काफी चोटिल नजर आ रहे थे, राउंड के अंत में उनसे ठीक ढंग से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

हालांकि, दूसरे राउंड में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। एक पैर चोटिल होने के बावजूद वो खुद को लगातार पुश करते जा रहे थे। अगर डॉक्टरों ने मुकाबले को नहीं रोका होता तो वो अगले राउंड में भी उतर जाते।

“एनिमल” ने मैच के दौरान जज्बा दिखाया लेकिन Monarchy MMA के एथलीट बघेरी की भी तारीफ की जानी चाहिए जिन्हें OWS में अपनी पहली जीत हासिल की।

#4 ग्रेसन की सबमिशन से जीत

Marc Grayson defeats Rick Alchin

ऑस्ट्रेलियाई मिडलवेट एथलीटों मार्क “जायरोकॉप्टर” ग्रेसन और रिकी “आइस कोल्ड” एल्किन के बीच एक शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट देखने को मिली लेकिन आखिरी राउंड में जीत ग्रेसन ने दर्ज की।

पहले राउंड में बढ़त बनाने वाले “जायरोकॉप्टर” को दूसरे और तीसरे राउंड में एल्किन के तगड़े अटैक का सामना करना पड़ा। “आइस कोल्ड” ने दबदबा बनाते हुए डार्स चोक लगाने की कोशिश की, मगर उनके हमवतन साथी बचने में कामयाब रहे।

मैच के आखिरी दो मिनट शेष थे, ऐसे में ग्रेसन को जीत के लिए कुछ बड़ा करने की जरूरत थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर दिया लेकिन एल्किन निकलने की कोशिश में लग गए, तभी जायरो ने उन्हें आर्मबार में जकड़ लिया और 64 सेकेंड शेष रहते हुए एल्किन ने टैप आउट कर दिया।

#5 डानासो और अहमद का तीन राउंड का जबरदस्त मुकाबला

Irfan Ahmad defeats Peter Danesoe

इरफान “गोरिल्ला” अहमद और “सेंट” पीटर  डानासो के बीच स्ट्रॉवेट डिविजन में तीन राउंड का एक बेहतरीन मैच देखने को मिला, जिसका नतीजा जजों के स्कोरकार्ड से निकला।

इस मुकाबले में दोनों ही एथलीटों ने स्ट्राइक्स लेकर टेकडाउन और जबरदस्त ग्राउंड गेम दिखाया।

मैच का सबसे निर्णायक पल दूसरे राउंड में आया, जब अहमद ने अपने विरोधी को स्पिनिंग बैक एल्बो मारकर नीचे गिराया। आखिर में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

ये भी पढ़ें: ONE Warrior Series 10 – सभी रिजल्ट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one