अगस्त 2023 में ONE Championship में देखे गए धमाकेदार एक्शन और घोषणाओं पर एक नज़र

Chingiz Allazov Marat Grigorian ONE Fight Night 13 36

ONE Championship के लिए अगस्त महीना भी बहुत धमाकेदार साबित हुआ है।

ONE के ग्लोबल फैनबेस को इस महीने जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसमें 3 पाउंड-फोर-पाउंड चैंपियंस ने सबका दिल जीता।

इसी महीने में एक मॉय थाई मेगा फाइट, ONE Friday Fights के स्टार ने बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और कई दिलचस्प मुकाबलों की घोषणा भी की गई।

इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं कि अगस्त 2023 में ONE में क्या-क्या हुआ।

ONE Fight Night 13 में पाउंड-फोर-पाउंड किंग्स ने अपना वर्चस्व दिखाया

5 अगस्त को हुए ONE Fight Night 13 का फाइट कार्ड टॉप एथलीट्स से भरा हुआ था। उन सभी ने दिखाया कि उन्हें क्यों अपने-अपने डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में जगह दी जाती है।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव ने #2 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

अलाज़ोव का प्रदर्शन इसलिए भी शानदार रहा क्योंकि इस बार मैच में नॉकआउट नहीं बल्कि उन्होंने 5 राउंड्स तक दिग्गज किकबॉक्सर ग्रिगोरियन को डोमिनेट करते हुए अपनी बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

को-मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची ने स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड ब्रूक्स को सबमिशन से हराकर दिखाया कि उन्हें क्यों दुनिया के बेस्ट ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स में से एक कहा जाता है।

हालांकि इटालियन-अमेरिकी एथलीट को स्थिति भांपने में थोड़ी देर लगी, लेकिन एक बार लय प्राप्त करने के बाद उन्होंने ब्रूक्स को ट्रायंगल-आर्मबार सबमिशन मूव में फंसाकर जीत हासिल की।

उसी इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई ने डेविट कीरिया के हाथ को खूब क्षति पहुंचाते हुए किकबॉक्सिंग के खेल में धमाकेदार एंट्री ली।

सेकसन ने 1 लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया

सेकसन ओर क्वानमुआंग ने बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए ONE Championship के मेन रोस्टर पर जगह बनाई। उन्हें 18 अगस्त को हुए ONE Friday Fights 29 में जीत के बाद नई डील मिली थी।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ने ONE में लगातार मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन कर एक तरफ फैंस का दिल जीता और दूसरी ओर 1 लाख यूएस डॉलर्स का मल्टी-फाइट कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया।

इस साल जनवरी के बाद सेकसन ने ONE में 140-पाउंड कैचवेट डिविजन में फाइट करते हुए 5-0 का रिकॉर्ड कायम किया और उनका हर एक मैच जबरदस्त एक्शन से भरपूर रहा।

वो अब ONE Championship का हिस्सा बन चुके हैं और फ्लाइवेट डिविजन में उनका थाई लैजेंड रोडटंग या सुपरलैक के साथ रीमैच देखने को मिल सकता है। इसके अलावा वो बेंटमवेट डिविजन में जाकर जोनाथन हैगर्टी के संभावित चैलेंजर्स में भी शामिल हो सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो उनके सामने कई विकल्प खुले हुए हैं।

ONE Friday Fights 34 के लिए तय हुआ रोडटंग vs सुपरलैक मैच

फैंस काफी समय से ONE Championship में फ्लाइवेट स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स रोडटंग जित्मुआंगनोन और सुपरलैक कियातमू9 की फाइट का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसे अब आखिरकार बुक कर दिया गया है।

अगस्त महीने की शुरुआत में ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने ऐलान किया था कि 22 सितंबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 34 में रोडटंग को सुपरलैक के खिलाफ अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

उनकी भिड़ंत असल में मार्च में होने वाली थी, लेकिन चोट के कारण “द आयरन मैन” को मैच से नाम वापस लेना पड़ा था।

उसके बाद फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग सुपरलैक अभी तक डेनियल विलियम्स, नबील अनाने और तगीर खलीलोव को हरा चुके हैं, जिनमें से 2 फाइट्स मॉय थाई नियमों के तहत हुईं। दूसरी ओर, रोडटंग ने ONE के अमेरिका में डेब्यू इवेंट में एडगर तबारेस को फिनिश किया था।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि पूरी दुनिया इस मुकाबले को देखना चाहती है, खासतौर पर सुपरलैक की शानदार लय इस फाइट को रोमांचक बना रही होगी।

मेन इवेंट के अलावा ONE Friday Fights 34 के लिए भी कई धमाकेदार मुकाबलों का ऐलान किया गया है। मुआंगथाई पीके साइन्चाई और योडलैकपेट ओर अटचारिया के रूप में 2 थाई स्टार्स 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में आमने-सामने होंगे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई एथलीट टायसन हैरिसन का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई से होगा।

वहीं सेकसन Omnoi Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अमीर नासेरी को हराकर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद वापसी कर रहे होंगे। इस बीच ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई किकबॉक्सिंग में आकर अकरम हमीदी का सामना करेंगे।

कार्ड में अगले हफ्तों में कई धमाकेदार मुकाबलों को भी जोड़ा जा सकता है।

ONE Friday Fights 32 से जुड़े 2 धमाकेदार मुकाबले

ONE ने हाल ही में ऐलान किया था कि 8 सितंबर को होने वाले ONE Friday Fights 32 में फेदरवेट मॉय थाई मैच में सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और मोहम्मद सियासरानी आमने-सामने होंगे।

अगर महान थाई एथलीट विजयी रहे तो उन्हें चैंपियनशिप मैच मिल सकता है। वहीं जीत सियासरानी के हाथ लगी तो उन्हें डिविजन के टॉप-5 में प्रवेश मिल सकता है।

ONE Fight Night का फाइट कार्ड पूरा हुआ

अगस्त में ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham के लिए कई बड़े मुकाबलों का ऐलान किया गया, जिसका आयोजन शनिवार, 30 सितंबर को होना है।

मेन इवेंट मुकाबलों के अलावा इवेंट में ONE की 8 टॉप फीमेल एथलीट्स शामिल हैं। वहीं #2 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर स्टीफन लोमन टॉप रैंक कंटेंडर जॉन लिनेकर से भिड़ेंगे।

लोमन को ONE में 3 मैचों में हार नहीं मिली है, जिनमें उनकी पूर्व चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस के खिलाफ जीत भी शामिल है। इस दौरान फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ लिनेकर अपनी बेल्ट हार गए थे, लेकिन इस महीने किम जे वूंग को हराकर जीत की लय वापस पाई।

इवेंट में सिंसामट क्लिनमी की भिड़ंत लाइटवेट मॉय थाई मैच में दिमित्री मेन्शिकोव से होगी। उन दोनों को अभी तक रेगिअन इरसल के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा है और मौजूदा चैंपियन को दोबारा चैलेंज करने के इरादे से रिंग में उतरेंगे।

ये भी ऐलान किया गया कि एडुअर्ड फोलायंग अपने पुराने प्रतिद्वंदी अमीर खान का सामना करेंगे। ये पहला मौका होगा जब फोलायंग अपनी नई टीम Lions Nation MMA का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे। वो खान को उनके घरेलू फैंस के सामने हराकर अपनी टीम को नई पहचान दिलाना चाहेंगे।

उनकी पिछली भिड़ंत 2018 में हुई थी, जहां खान को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर फोलायंग ने वेकेंट (रिक्त) ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

वहीं पूर्व ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मॉरो सेरिली का सामना पॉल इलियट से होगा। असा टेन पॉ बेंटमवेट मॉय थाई मैच में रैम्बोलैक चोर अजालाबून से भिड़ेंगे और लाइटवेट MMA मुकाबले में ब्लेक कूपर के सामने मॉरिस अबेवी की चुनौती होगी।

ONE Fight Night 15 से जुड़े 5 जबरदस्त मैच

ONE Fight Night 15 में तवनचाई और पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन का मैच रोमांच भर रहा होगा, लेकिन इसके अलावा भी 7 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में अहम मुकाबलों को शामिल किया गया है।

यूएस प्राइमटाइम पर ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला पहली बार अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत डेनियल विलियम्स से होगी।

मुसुमेची का सामना ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में जापानी MMA आइकॉन शिन्या एओकी से होगा, जहां अमेरिकी स्टार के पास खुद से ताकतवर एथलीट को फिनिश करने का मौका होगा।

किकबॉक्सिंग में थाई स्टार एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक और क्रिस्टीना मोरालेस का मैच दोबारा बुक किया गया है। उनकी भिड़ंत ONE Fight Night 13 में होने वाली थी, लेकिन मोरालेस को मैच से नाम वापस लेना पड़ा। इसलिए सुपरगर्ल का सामना लारा फर्नांडीज़ से हुआ, जहां उन्हें जीत भी मिली।

MMA की बात करें तो एको रोनी सपुत्रा ने फ्लाइवेट मुकाबले में “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग के साथ फाइट को स्वीकार कर लिया है। हू की एक यादगार जीत 2022 में आई जहां उन्होंने डिविजन के पूर्व चैंपियन जेहे युस्ताकियो को हराया था। दूसरी ओर सपुत्रा ने ONE में अपने 8 मैचों में 7 बार पहले राउंड में अपने विरोधी को फिनिश किया है।

अंत में पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टिमोफी नास्तुकिन की भिड़ंत झांग लिपेंग से होगी। ये भी गौर करने वाली बात होगी कि लिपेंग इससे पहले डिविजन के पूर्व चैंपियन फोलायंग को हरा चुके हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty