इन 5 कारणों से आपको ONE: UNBREAKABLE II को मिस नहीं करना चाहिए

Chen Rui Ali Motamed ONE Big Bang II 1920X1280 14 768x512

साल 2021 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के बाद ONE Championship अब UNBREAKABLE सीरीज के दूसरे इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II का आयोजन शुक्रवार, 29 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा।

बाउट कार्ड में 6 मुकाबलों को जोड़ा गया है, जिनमें 5 दिलचस्प मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और एक ONE Super Series किकबॉक्सिंग मुकाबला भी शामिल है।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको ONE: UNBREAKABLE II को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

#1 दो ताकतवर और खतरनाक एथलीट्स की भिड़ंत

ONE: UNBREAKABLE II के मेन इवेंट में 2 यूरोपियन हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स की भिड़ंत होगी, जिन्हें अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करने में महारत हासिल है।

मॉरो “द हैमर” सेरिली के पास ताकत की कोई कमी नहीं है और 190 सेंटीमीटर की लंबाई उन्हें और भी खतरनाक बनाती है। इटालियन मिक्स्ड मार्शल चैंपियन का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-4 का है और उनकी करीब आधी जीत नॉकआउट से आई हैं।

37 वर्षीय स्टार इससे पहले ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को भी चैलेंज कर चुके हैं। अब वो एक धमाकेदार जीत दर्ज कर दोबारा चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के सफर पर निकलना चाहते हैं।

लेकिन अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव भी ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू में शानदार प्रदर्शन कर पूरे डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन का रिकॉर्ड 12-1 का है और उनकी आधे से ज्यादा जीत नॉकआउट से आई हैं। 29 वर्षीय एथलीट ने अपने 10 मैच पहले राउंड में प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर जीते हैं।

डिविजन से लगातार ताकतवर और खतरनाक एथलीट्स जुड़ रहे हैं। दोनों एथलीट्स के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो वो 13 नॉकआउट्स और 17 बार पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर चुके हैं। इसलिए इस मैच में भी फैंस को तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

#2 दुनिया के 2 कोनों के प्रतिभाशाली एथलीट्स की भिड़ंत

MMA Flyweight fighters Daichi Takenaka and Ivanildo Delfino

को-मेन इवेंट में दुनिया के 2 अलग-अलग कोनों से प्रतिभाशाली एथलीट्स फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में आमने-सामने होंगे।

बेंटमवेट डिविजन में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स “ओट्टोगी” डे ह्वान किम और लिएंड्रो ईसा को हराने के बाद जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन दाइची ताकेनाका फ्लाइवेट डिविजन में आने के लिए तैयार हैं।

ताकेनाका पहले मेंटेनेंस वर्कर थे और अगर वो दोबारा टॉप पर पहुंचना चाहते हैं तो उन्हें ब्राजील के इवानिल्डो “मॉन्स्ट्रिनियो” डेल्फिनो को मात देनी होगी।

डेल्फिनो ब्राजील में अपराजित रहे, 8 मैचों में जीत दर्ज की और नेशनल चैंपियन भी बने।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा के खिलाफ अपने करियर की पहली हार झेलने के बाद “मॉन्स्ट्रिनियो” वापसी के लिए तैयार हैं।



#3 दो हेवीवेट एथलीट्स में से कौन ज्यादा ताकतवर होगा?

शो में 2 बेहतरीन शारीरिक क्षमता वाले हेवीवेट एथलीट्स आमने-सामने होंगे और इनका मैच जरूर इंटरनेट पर भी काफी चर्चा में रहने वाला है।

4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी ONE Championship के कई यादगार लम्हों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें उनकी पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हिडेकी “श्रेक” सकीने के खिलाफ 11 सेकंड में आई नॉकआउट जीत भी शामिल है।

गलानी को अपनी खतरनाक स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय में अपने ग्रैपलिंग गेम में भी सुधार किया है। अपनी इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने एरियनबोल्ड टुर-ओचिर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

इस बार सेनेगली रेसलिंग चैंपियन “रग रग” ओमार केन उनकी स्किल्स की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

“रग रग” चाहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अभी नए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ताकत, अच्छे कार्डियो और शानदार टेकडाउन कर अपनी प्रतिभा से अन्य एथलीट्स को वाकिफ कराया है। केन एक स्ट्राइकर नहीं हैं, लेकिन उनके पंचों में गज़ब की ताकत है।

दोनों एथलीट्स आक्रामकता के साथ अटैक करेंगे और मैच के फिनिश होने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं।

#4 खतरनाक बेंटमवेट स्ट्राइकर्स की टक्कर

जब बेंटमवेट डिविजन के 2 बेस्ट स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे तो फैंस को तगड़े मार्शल आर्ट्स एक्शन के देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

“द घोस्ट” चेन रुई का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-1 का है और पिछले 5 में से 3 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज की हैं। हाल ही में उन्होंने ONE Super Series स्टार अली मोटामेड को उनके मेन रोस्टर डेब्यू में 2 मिनट से भी कम समय में नॉकआउट कर दिया था।

उनका सामना “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल से होगा, जो खुद कई यादगार फिनिश अपने नाम कर चुके हैं। दक्षिण कोरियाई स्टार का रिकॉर्ड 11-3 का है और ONE में अपनी सभी जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं, जिनमें उनकी ब्रूनो “पुचीबुल” पुची के खिलाफ पहले राउंड में आई जीत भी शामिल है।

दोनों एथलीट्स अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करने के मौके तलाशते हैं इसलिए इस मैच का परिणाम जजों के स्कोरकार्ड से आने की संभावना बहुत कम है।

#5 रोमन क्रीकलिआ का अगला संभावित चैलेंजर

Beybulat Isaev is ready for battle

ONE Super Series लाइट हेवीवेट डिविजन में कई एथलीट्स उभरकर सामने आ रहे हैं और चैंपियन रोमन क्रीकलिआ भी उन सभी पर नजर बनाए हुए हैं।

डेब्यू कर रहे सर्बियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन मिहायलो केकोयविच की भिड़ंत WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बेबुलट इसाएव से होगी और दोनों ही एथलीट्स चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

दोनों वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं और अन्य चीजें भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

केकोयविच 2019 में नॉकआउट से आई FEA किकबॉक्सिंग हेवीवेट ग्रां प्री चैंपियनशिप जीत को दोबारा दोहराना हाहेंगे, वहीं इसाएव अपने ONE डेब्यू में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा के खिलाफ हार के बाद दोबारा जीत की लय प्राप्त करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: कैसे परिवार के साथ ने मॉरो सेरिली के MMA करियर को खत्म होने से बचाया

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34