हेवीवेट बाउट में गलानी ने ‘रग रग’ को फिनिश करने का प्लान बनाया

Four-time kickboxing and Muay Thai World Champion Alain Ngalani

एलन “द पैंथर” गलानी लंबे समय बाद वापसी कर अच्छी लय प्राप्त करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

कैमरून में जन्मे गलानी को शुक्रवार, 29 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित होने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II में अपना डेब्यू कर रहे “रग रग” ओमार केन की चुनौती से पार पाना होगा।

ताकतवर प्रतिद्वंदी गलानी के लिए कोई नई बात नहीं है और वो सेनेगल के रेसलिंग सुपरस्टार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने उनसे भी ताकतवर एथलीट्स का सामना किया हुआ है और मुझे कड़ी चुनौतियां पसंद हैं। खुद से ताकतवर एथलीट्स के खिलाफ सर्कल में उतरकर मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।”

गलानी हांगकांग में स्थित Impakt Academy of Mixed Martial Arts में ट्रेनिंग करते हैं। उनका पिछला मैच मार्च 2019 में हुआ और COVID-19 महामारी के कारण उन्हें 2020 में कोई मैच नहीं मिल पाया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड विटोर “द फिनोम” बेल्फोर्ट का प्रोमोशनल डेब्यू मैच “द पैंथर” से ही होने वाला था, लेकिन महामारी के कारण लगी पाबंदियों के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

अब गलानी का पहला लक्ष्य सर्कल में उतरकर अच्छा प्रदर्शन करना है और 2021 में बेल्फोर्ट के खिलाफ भी मैच चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “पिछला साल विटोर के खिलाफ मैच के लिए ट्रेनिंग में ही चला गया। मैं उनके अलावा किसी और के खिलाफ मैच के लिए तैयार नहीं था, लेकिन मुझे सर्कल में उतरे काफी समय हो चुका था इसलिए मैंने वापसी को सबसे पहली प्राथमिकता दी।”

“मैं इंतज़ार करते-करते थक चुका हूं। मैं समझता हूं कि सभी का सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है इसलिए लोगों को सफर करने में भी दिक्कत आ रही है। फिलहाल मैं अगले मैच का पूरा आनंद लेना चाहता हूं।”



“रग रग” के खिलाफ मैच के लिए खुद को तैयार करने के लिए “द पैंथर” को खुद में कुछ बदलाव भी करने पड़े।

उन्होंने बेल्फोर्ट के खिलाफ बाउट के लिए स्टैंड-अप गेम में रहने का प्लान बनाया था, लेकिन सेनेगल के रेसलिंग चैंपियन का स्टाइल बेल्फोर्ट से काफी अलग है।

गलानी ने कहा, “मेरी ट्रेनिंग में काफी बदलाव हुआ। विटोर बेल्फोर्ट के खिलाफ मैच के लिए मैं MMA की ट्रेनिंग नहीं कर रहा था।”

“जब मुझे ओमार के खिलाफ मैच के बारे में पता चला तो मेरे पास रेसलिंग के गुर सीखने के लिए कुछ ही हफ्ते बाकी थे। मैंने रेसलिंग और डिफेंस पर भी काम किया है और मैं इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

“मुझे कुछ चीजों में सुधार की जरूरत थी। मैं पूरी तरह फिट हूं और उम्मीद करूंगा कि अपने गेम प्लान पर फोकस कर जीत दर्ज करूं।”

गेम प्लान में बदलाव के बाद भी “द पैंथर” को भरोसा है कि उन्हें अगले मैच में अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त मिलेगी।

“रग रग” सबसे ताकतवर हेवीवेट एथलीट्स में से एक हैं और उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है, जैसे उन्हें हिलाकर दूसरी जगह पर ले जाना भी बहुत मुश्किल काम है।

लेकिन गलानी की शारीरिक क्षमता उन्हें एक खास एथलीट बनाती है और उसी की मदद से जीत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने बताया, “मेरे हिसाब से मैं उनसे बेहतर हूं। मैं ताकतवर हूं, मेरी बॉडी में लचीलापन है और मेरे मूव्स बहुत तेजी है।”

“अपने लचीलेपन और अपने मूव्स की तेजी का फायदा उठाए बिना कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं बन सकता। ये MMA है, रेसलिंग नहीं इसलिए हमें हर तरह की स्थिति से सामंजस्य बैठाना आना चाहिए और अपने मूव्स को सटीक निशाने पर तेजी के साथ लैंड करवाना आना चाहिए इसलिए स्पीड बहुत महत्वपूर्ण होती है।”

“द पैंथर”, केन के खतरनाक मूव्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं और अपने प्रतिद्वंदी की स्किल्स का सम्मान भी करते हैं।

गलानी ने कहा, “मैं अपने प्रतिद्वंदियों का सम्मान करता हूं और केन की स्किल्स से भी बहुत प्रभावित हुआ हूं।”

“मैं जानता हूं कि वो रेसलिंग चैंपियन रहे हैं और मुझे उनका स्टाइल पसंद है। ये स्टाइल अफ्रीका में काफी लोकप्रिय है, खासतौर पर सेनेगल में। व्यक्तिगत तौर पर मैं इस रेसलिंग स्टाइल का बड़ा फैन रहा हूं इसलिए मैं केन के खिलाफ मैच को लेकर बेहद उत्साहित महसूस कर रहा हूं।”

4 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अभी भी बेल्फोर्ट के खिलाफ मैच चाहते हैं, लेकिन उससे पहला उनका ध्यान अपने अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज करने पर है।

गलानी ने कहा, “ब्रेक काफी लंबा चला और अब मैं केज में वापसी करने को उत्साहित हूं। मैं फैंस को दिखाना चाहता हूं कि मैं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने को तैयार हूं।”

“मुझे नहीं लगता कि इस मैच का परिणाम जजों के स्कोरकार्ड्स से आएगा। मैच संभव ही फिनिश होगा और फिनिश मेरे ही नाम से जुड़ेगा।”

ये भी पढ़ें: एलन गलानी ने ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए अपने लचीलेपन का उपयोग किया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.