गलानी ने अपराजित स्टार नार्मो को हराने का प्लान तैयार किया

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 8 768x512

एलन “द पैंथर” गलानी जब भी सर्कल में उतरते हैं तो फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं, लेकिन ONE: BATTLEGROUND II में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता जीत दर्ज करना है।

शुक्रवार, 13 अगस्त को उनका सामना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो से होगा और 46 साल की उम्र में भी वो ग्लोबल स्टेज के टॉप पर पहुंचने की चाह रखते हैं।

गलानी ने कहा, “मैं यादगार अंदाज में जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहता हूं और यही चीज मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दे रही है।”

“साथ ही मैं फैंस का मनोरंजन भी करना चाहता हूं, खुद के प्रदर्शन से संतुष्ट रहना चाहता हूं और फिलहाल यही चीज मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।”

दूसरी ओर, 27 वर्षीय नार्मो अपना ONE Championship डेब्यू कर रहे होंगे।

पूर्व प्रोफेशनल आइस हॉकी खिलाड़ी का अभी तक MMA का सफर शानदार रहा है, उनका रिकॉर्ड 4-0 है और चारों जीत पहले राउंड में दर्ज की हैं।

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

“द पैंथर” मानते हैं कि इस शुक्रवार जीत दर्ज करना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन उन्होंने Frontline Academy के मेंबर के गेम पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है।

इसके बजाय वो अपने स्किल सेट में सुधार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

गलानी ने कहा, “नार्मो अभी अपराजित हैं और अभी तक ONE में फाइट नहीं की है। ये मेरे लिए बड़ी चुनौती होगी और मैं कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटता।”

“आमतौर पर मैं अपने विरोधी की कमजोरी और ताकत को ढूंढने के बजाय अपनी कमजोरी और ताकत को ढूंढने की कोशिश करता हूं, जिससे एक संपन्न फाइटर बन सकूं।

“जब तक मैं चुनौतियों के लिए तैयार रहूंगा, तब तक अन्य एथलीट्स के लिए मुसीबतें पैदा करता रहूंगा इसलिए मैंने उनके गेम पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। मैं अपने विरोधियों का सम्मान करता हूं और फाइट में कुछ भी हो सकता है। मुझे केवल अपने गेम पर भरोसा जताए रकने की जरूरत है।”

“द पैंथर” के प्रतिद्वंदी 200 सेंटीमीटर लंबे हैं, लेकिन नॉर्वे के स्टार की लंबाई से उन्हें डर नहीं लग रहा बल्कि इसे वो एक नई चुनौती के रूप में देख रहे हैं।

गलानी ने कहा, “वो बहुत लंबे हैं, लेकिन मैं कई बार खुद से लंबे फाइटर्स का सामना कर चुका हूं।”

“चूंकि वो लंबे हैं इसलिए मेरे लिए अपनी किक को उनके चेहरे तक पहुंचा पाना बहुत मुश्किल काम होगा।”



गलानी का कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर काफी लंबा रहा है। 2013 में MMA में आने से पहले वो 4 बार मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे।

इस खेल से जुड़ी चुनौतियां ही उन्हें इस खेल से जुड़े रहने और खुद में सुधार करते रहने को प्रेरित करती है।

अफ्रीकी दिग्गज अभी भी जीत प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और फैंस के लिए इस मैच को यादगार बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितने समय से इस खेल से जुड़ा हुआ हूं, मैं अभी भी फाइट कर सकता हूं और अभी भी लोगों की उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं।”

“मैं पिछले मैचों से सीखते हुए खुद में सुधार कर रहा हूं। अपने लक्ष्य को हासिल करना एक बहुत बड़ी चुनौती है इसलिए मैं वहां जाकर उन पर ध्यान देने के बजाय खुद के प्रदर्शन पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर समझता हूं।”

Alain Ngalani poses after another excellent win.

उनका स्ट्राइकिंग गेम टॉप लेवल का है, लेकिन “द पैंथर” अब ग्राउंड गेम पर ज्यादा भरोसा जताने लगे हैं।

नार्मो इस मुकाबले में गलानी के साथ स्टैंड-अप गेम में जबरदस्त भिड़ंत की इच्छा जता चुके हैं, वहीं “द पैंथर” ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वो हर समय हर तरह की चुनौती के लिए तैयार रहेंगे।

गलानी ने कहा, “अगर वो स्टैंड-अप गेम में रहना चाहते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं। लेकिन अक्सर मेरे विरोधी ऐसा कहकर मैच में मुझे टेकडाउन करने की कोशिश करते हैं। इसलिए मैं स्ट्राइकिंग हो या ग्राउंड फाइटिंग, सभी तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार रहूंगा।”

“मैं तैयार हूं और हर हालत में जीत दर्ज करूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE:BATTLEGROUND की सबसे शानदार तस्वीरें

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.