एलन गलानी Vs. थॉमस नार्मो: मैच में जीत के 4 तरीके

Alain Ngalani

फैन फेवरेट एलन “द पैंथर” गलानी और अपराजित स्टार थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो को समय बर्बाद करना पसंद नहीं है क्योंकि दोनों के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उनकी 15 में से 13 प्रोफेशनल बाउट्स पहले राउंड में समाप्त हुई हैं।

इसका मतलब शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में फैंस को मैच में शुरू से ही तगड़ा एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

यहां जानिए नार्मो और गलानी का मैच किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 नार्मो करीब रहकर प्रभावशाली अटैक करते हैं

https://www.instagram.com/p/CCvloUOpuEx/

चाहे नार्मो की लंबाई 200 सेंटीमीटर है और अपने अगले विरोधी से 20 सेंटीमीटर लंबे हों, लेकिन “द पैंथर” से दूर रहकर अटैक करने की रणनीति उनपर भारी पड़ सकती है।

गलानी कई बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और वो दूर रहकर अटैक करते हुए नॉर्वे के एथलीट के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

“द लास्ट वाइकिंग” को अपने जैब का अच्छे से इस्तेमाल करना होगा, जिससे वो गलानी को बैकफुट पर धकेल सकें और ऐसा करने से उन्हें क्लिंच करने के अवसर भी मिलेंगे।

ऐसा करने से वो गलानी को खतरनाक मूव्स लगाने से रोक पाएंगे। अपने विरोधी के पास आकर उन्हें खतरनाक नी स्ट्राइक्स और इनसाइड अटैक करने में भी आसानी होगी।

लंबाई के कारण नार्मो को टेकडाउन करने में परेशानी होती है, लेकिन उनके बॉडी लॉक्स बहुत प्रभावशाली होते हैं। साथ ही वो अपनी लंबाई का फायदा उठाकर गिलोटीन चोक भी लगा सकते हैं।

#2 गलानी धैर्य से स्ट्राइकिंग करें

“द पैंथर” को अपने प्रतिद्वंदी को खुद के पास आने से रोकना होगा। वो अपने विरोधी को पास आता देख जबरदस्त काउंटर मूव्स की मदद से उन्हें पीछे धकेल सकते हैं।

उनका फुटवर्क उन्हें नार्मो के क्लिंच गेम से बचा सकता है और इसी मूवमेंट की मदद से वो टेकडाउन होने से भी बच सकते हैं।

गलानी को धैर्य बनाए रखकर स्ट्राइक लगाने के तुरंत बाद दूर चले जाने की रणनीति अपनानी चाहिए, जिससे उन्हें अपने विरोधी को थकाने में आसानी हो।

अगर वो नार्मो को खुद से दूर रखने में सफल रहे तो बैकफुट पर रहकर भी “द पैंथर” उन्हें नॉकआउट कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही फैंस को उनके और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हिडेकी “श्रेक” सकीने के मुकाबले में देखने को मिला था।



#3 नार्मो का ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक

नार्मो टॉप पोजिशन में रहकर बहुत खतरनाक तरीके से अटैक करते हैं। अगर वो “द पैंथर” को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहे तो फैंस को निरंतर स्ट्राइक्स लगने की उम्मीद रखनी चाहिए।

उनके पंच और एल्बोज़ बहुत तेजी के साथ लैंड होती हैं, जिससे उनके विरोधी को बच निकलने का मौका ही नहीं मिल पाता। अगर गलानी स्टैंड-अप गेम में वापस आ भी गए तो उनका स्टैमिना लेवल बहुत नीचे गिर चुका होगा।

हालांकि दोनों का स्टैमिना ज्यादा अच्छा नहीं है इसलिए दोनों जल्द से जल्द मैच को फिनिश करने का प्रयास करते हैं। जो फाइटर उम्मीद से ज्यादा अटैक करने की कोशिश करेगा वो पहले थक जाएगा।

नार्मो जानते हैं कि गलानी पहले भी ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के खिलाफ हार मान चुके हैं। इसलिए “द लास्ट वाइकिंग” आपे साइज़ और बॉडी वेट की मदद से उन्हें स्टैंड-अप गेम में वापस आने का मौका ही नहीं देंगे।

#4 गलानी की चौंकाने वाली किक्स

गलानी क्षण भर में मैच को समाप्त करने की काबिलियत रखते हैं इसलिए अन्य चीजों पर ध्यान ना भी दिया जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

“द पैंथर” की किक्स अक्सर उनके प्रतिद्वंदी को चौंका देती हैं क्योंकि गलानी बहुत तेजी के साथ किक्स लगाते हैं।

Impakt Academy के फाइटर कह चुके हैं कि नार्मो जैसे लंबे एथलीट्स के खिलाफ हाई किक्स लगाना एक बहुत बड़ा चैलेंज होगा, लेकिन उनका लचीलापन और एथलेटिक एबिलिटी ऐसी है कि फैंस एक बार फिर उनसे एक सरप्राइज़ किक की उम्मीद कर रहे होंगे।

गलानी हाई राउंड और स्पिनिंग किक्स लगाते हैं, जिनके लैंड होने से नार्मो अगले ही पल मैट पर गिरे हुए नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: थॉमस नार्मो का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने तक का शानदार सफर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19