गलानी का बेल्फोर्ट के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन का वादा

Alain Ngalani

एलन “द पैंथर” गलानी काफी उत्साहित हैं कि जब सर्कल में 2020 का एक्शन फिर से शुरू होगा, तब वो विटोर “द फिनोम” बेल्फोर्ट का स्वागत ONE Championship में करेंगे।

काफी लंबे समय से इन दो बेहतरीन स्ट्राइकर्स के बीच धमाकेदार मुकाबले की बात कही जा रही थी। इस साल के अंत तक ये बात हकीकत में बदलने जा रही है।

हॉन्ग कॉन्ग में रहने वाले एथलीट ने इस मुकाबले को लेकर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब जब ये खबर आ चुकी है तो वो इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार से होने वाले मुकाबले के उत्साह को ज्यादा छुपा नहीं सके।

गलानी ने इस बात को माना, “इस मुकाबले के बारे में काफी समय से चर्चा हो रही थी। मैं इस पर इतना ध्यान दे रहा था और बाकी सारी चीजें भूल गया था।”

“जब तक ये मुकाबला हो नहीं जाता है, तब तक इंतजार करना मुश्किल होगा। विटोर अपने करियर में एक बेहतरीन एथलीट और शानदार चैंपियन रहे हैं। वो एक गजब के फाइटर हैं और इस वजह ने मुझे स्टेज पर वापस आने के लिए प्रेरित किया।

“ऐसे एथलीट से मुकाबला करने पर आपको पूरी ताकत लगानी पड़ती है, जो मुझे बहुत पसंद है।”



बेल्फोर्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के इतिहास में सबसे जाने-माने एथलीट्स में से एक हैं। 90 के दशक में वो इस स्पोर्ट के सबसे बेहतरीन एथलीट थे और साल 2018 में रिटायर होने से पहले उन्होंने नॉर्थ अमेरिका में सबसे ऊंचे स्तर पर सफलता का आनंद चखा था।

हालांकि, ONE के सच्चे मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनून इस ब्राजीलियाई की वापसी का कारण बना। “द पैंथर” इस खेल के सच्चे एथलीट से मुकाबला करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

गलानी ने कहा, “विटोर का मैं काफी सम्मान करता हूं। उन्होंने अपने करियर में शानदार चीजें की हैं।”

“सभी एथलीट्स को ये पता होता है कि करियर में एक ऐसा समय भी आता है, जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं जाती हैं। हमें हार का सामना करना पड़ता है और नकारात्मकता से गुजरना होता है। अगर आप मेरी बात करें तो उनके लिए मेरे पास काफी सम्मान है क्योंकि वो अब भी इस खेल में हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

“वो अब भी काफी ताकतवर हैं और अब भी लोगों के लिए रोड मॉडल बने हुए हैं।”

इन दोनों स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला होने से “द फिनोम” के लिए ये काफी शादनदार ONE Championship डेब्यू होने वाला है।

गलानी चार बार के किकबॉक्सिंग व मॉय थाई चैंपियन हैं। साथ ही वो The Home Of Martial Arts में रिकॉर्ड किए गए कुछ सबसे अच्छे पलों के भी मालिक हैं।

“द पैंथर” ने मोहम्मद हसन को सितंबर 2013 के प्रोमोशनल डेब्यू के दौरान ONE: CHAMPIONS & WARRIORS में एक स्पिनिंग किक से हराया था।

इसके साथ ही सितंबर 2017 में हुए ONE: TOTAL VICTORY के दौरान उन्होंने हिडेकी “श्रेक” सकीने को केवल 11 सेकंड में हराकर हेवीवेट डिविजन के इतिहास में सबसे तेज जीत दर्ज की।

हॉन्ग कॉन्ग हल्क की तरह बेल्फोर्ट के पास भी काफी सारे दांव-पेच हैं। साथ में शानदार नॉकआउट पावर भी है। गलानी को उम्मीद हैं कि इन काबिलियत से दोनों अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, “ये काफी धांसू बाउट होगी। मुझे लगता है कि फैंस को ये देखकर काफी अच्छा लगेगा। ONE Championship में इस समय इसका सही मतलब भी बनता है और मुझे लगता है कि मैं एक बढ़िया बाउट करूंगा।”

Hong Kong-based mixed martial artist Alain Ngalani throws a left hook

बेल्फोर्ट के लिए पूरा सम्मान होने के बावजूद गलानी केवल “विटोर शो” की ही प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, जब ये ब्राजीलियन The Home Of Martial Arts में कदम रखेंगे।

“द फिनोम” की रेप्युटेशन से इस मुकाबले पर कई सारे लोगों की निगाहें टिकी होंगी। ऐसे में “द पैंथर” इसे जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

यहां तक कि Impakt Academy के मालिक काफी समय से किसी मुकाबले में उतरने के लिए इतने प्रेरित नहीं नजर आए। हेवी हिटर्स जब भी सर्कल में होते हैं तो वे कभी-कभार ही अपना दम दिखा पाते हैं।

गलानी ने कहा, “मुझे पता है कि जब मैं पूरी तरह से फोकस होता हूं तो बेहतरीन चीजें कर पाता हूं। मैं शो के दौरान शानदार प्रदर्शन करता हूं और फैंस को धांसू बाउट देखने को मिलती है।”

“और आप जानते हैं कि इस समय मैं पूरी तरह से फोकस्ड हूं। विटोर से इस फाइट ने मेरे अंदर जोश भर दिया है। मैं इस फाइट के लिए काफी उत्साहित हूं।”

ये भी पढ़ें: एलन गलानी के वर्कआउट रुटीन और डाइट प्लान की जानकारी

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.