Flashback Friday: एलन गलानी का ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार डेब्यू

Four-time kickboxing and Muay Thai heavyweight World Champion Alain Ngalani

एलन “द पैंथर” गलानी ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स से सन्यास ले लिया था और वो अपने रिटायरमेंट के समय का भरपूर आनंद ले रहे थे।

लेकिन 2013 में ये पूरी तरह से बदल गया, जब ONE Championship उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गई।

Alain Ngalani making an entrance

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ डील साइन करके कैमरून के इस एथलीट ने एक नए खेल में कदम रखा और पिछले सात सालों से उसी जज्बे को बनाए हुए हैं।

उन्होंने बताया, “मैंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया था। मैं दोबारा फाइट करने के बारे में नहीं सोच रहा था। मैं तब तक सही थी, जब तक मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से लगाव नहीं हुआ।”

“मैं कभी-कभी इस खेल को देख लेता था। मेरी इस ओर कोई खास दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन ONE Championship देखने के बाद मुझे ये काफी पसंद आया।

“जब मुझे कॉल आया और कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया तो मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित था। मैं कुछ अलग करना चाहता था। वो एक अच्छा फैसला था क्योंकि उसके बाद से शानदार चीजें हुई हैं। मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता था।”



गलानी ने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में चार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए हुए हैं। ऑफर मिलने के बाद वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू की तैयारी में जुट गए।

13 सितंबर 2013 को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के इस्तोरा सेनयन में हुए ONE: CHAMPIONS & WARRIORS में उनका सामना मिस्त्र के महमूद हसन से हुआ।

रिटायरमेंट के बाद अच्छा समय बिता रहे इस स्टार के लिए ये रात शानदार साबित हुई और वो फिर से एक प्रतियोगी बन गए।

43 वर्षीय स्टार ने बताया, “मेरा महमूद के साथ मुकाबला हुआ। वो एक बड़े, मजबूत और आत्मविश्वास से भरे एथलीट थे। मैं वे-इन (इवेंट से पहले वजन तोलने की प्रक्रिया) के दौरान उनके फेस-टू-फेस आया था। उन्होंने मुझे हराने की बात कही थी।”

Alain Ngalani during weigh-ins

जब “द पैंथर” इस्तोरा सेनयन में दाखिल हुए तो उनका उत्साह एक अलग ही स्तर का जा पहुंचा था।

उन्होंने कहा, “जब मैं एरीना में दाखिल हुआ, तो वो काफी बड़ा और पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था, ऐसा नजारा मैंने पहले कभी नहीं देखा था।”

“एक एथलीट के साथ ऐसा होता है कि वो उत्साहित होता है, डर महसूस करता है, पूर्वानुमान लगाता है और उसे उम्मीदें भी हो होती हैं। वो एक गजब की फीलिंग होती है।

“मैं जोश के लबरेज़ था। ये ONE में मेरी पहली फाइट थी। मैं जीतना चाहता था लेकिन कोई छोटी-मोटी जीत नहीं बल्कि शानदार अंदाज में जीत हासिल करना चाहता था।

“मेरे साथ हमेशा से ही ऐसा रहा है, मस्ती और एंजॉय करने के लिए थोड़ा ज्यादा की ही जरूरत होती है। उस समय मेरी स्थिति कुछ ऐसी ही थी।”

इंडोनेशिया की राजधानी में “द पैंथर” को अच्छा समर्थन हासिल हुआ। वो कार्टवील और बैकफ्लिप कर सर्कल में घुसे।

बैल बजने के बाद, गलानी ने अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाने में जरा भी समय नहीं गवाया। उन्होंने मिस्त्र के अपने प्रतिद्वंदी पर लो किक्स लगाईं। पहले राउंड में महज 31 सेकंड ही बीते थे कि उन्होंने एक स्पिनिंग बैक किक ट्राई की और उसने हसन को नॉकआउट कर दिया।

उन्होंने कहा, “जब मैं सर्कल में उतरा तो आत्मविश्वास से भरा हुआ था। मैं बहुत ही शांत था। मेरे अंदर किसी तरह का गुस्सा, डर जैसा कुछ नहीं था। मुझे काफी अच्छा लगा।”

“मैंने उन पर लो किक लगाई। जब मैंने दूसरी लो किक लगाई तो उन्हें स्ट्रेट राइट के साथ काउंटर किया तो मैं रुक गया।

“टाइमिंग और दूरी परफेक्ट होने की वजह से मैंने स्पिनिंग बैक किक लगाई। जैसे ही मैंने किक लगाई तो मुझे महसूस हुआ कि ये कनेक्ट हो गई है। अब मुझे उन्हें सिर्फ फॉलो करना था और मैंने वही करते हुए उन्हें फिनिश किया।”

Alain “The Panther” Ngalani kicking

अपने पहले ही मैच में गलानी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। जैसे ही उन्हें बाउट खत्म होने का अंदाजा हुआ तो उन्होंने फैंस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

गलानी ने बताया, “मैंने क्राउड को सैल्यूट किया। मैंने अपनी किकबॉक्सिंग फाइट्स के दौरान ऐसा कभी नहीं किया था। वो क्राउड को देखकर हो ही गया। मैं उस वक्त अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहता था।”

सात साल बीत जाने के बाद भी गलानी The Home Of Martial Arts में बने हुए हैं और संगठन के सबसे पॉपुलर एथलीट्स में से एक हैं।

इस कामयाब यात्रा की शुरुआत जर्काता से हुई थी और “द पैंथर” उसे अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर के सबसे याद पलों में से एक मानते हैं।

उन्होंने कहा, “ये मेरी सबसे यादगार फाइट्स में से एक है, ना सिर्फ फाइट बल्कि ये एक पूरा पैकेज जैसा था।”

“अपनी पहली फाइट में ही छाप छोड़ना चाहता था। मैंने उन्हें कुछ सेकेंड्स में हराकर अपनी छाप छोड़ी और वो अब तक के सबसे यादगार हाइलाइट रील फिनिश में से एक बना हुआ है।”

ये भी पढ़ें: एलन गलानी के वर्कआउट रुटीन और डाइट प्लान की जानकारी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35