विटोर बेल्फोर्ट और माइक टायसन AEW Dynamite में आए नजर

Vitor Belfort

ये हफ्ता विटोर “द फिनोम” बेल्फोर्ट के लिए काफी व्यस्त रहा है।

शनिवार, 23 मई को ONE Championship सुपरस्टार फ्लोरिडा में हुए All Elite Wrestling के Double Or Nothing पे-पर-व्यू में नजर आए। उसके बाद ब्राजीलियाई सुपरस्टार को कई बार के हेवीवेट बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रह चुके “आयरन” माइक टायसन के साथ जिम में वर्कआउट करते देखा गया।

अब ये दोनों AEW Dynamite के लिए नॉर्थ फ्लोरिडा में वापस आए, जहां बॉक्सिंग लैजेंड ने प्रोफेशनल रेसलिंग आइकॉन क्रिस जैरिको के आमने-सामने आए।

पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन क्रिस जैरिको रिंग में खड़े होकर टायसन से बदला लेने की बात कर रहे थे क्योंकि जनवरी 2010 में टायसन ने ही उन्हें नॉकआउट किया था।

इस चुनौती को सुनकर बॉक्सिंग लैजेंड अकेले नहीं बल्कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियंस विटोर बेल्फोर्ट, रशद इवांस और हेनरी सेहूडो के साथ बाहर आए।

जैरिको ने एक दशक पहले हुई उस घटना के लिए टायसन से माफी की मांग की लेकिन बॉक्सिंग लैजेंड ने धक्का देकर जैरिको की बात का जवाब दिया। AEW सुपरस्टार को ये बात पसंद नहीं आई और इसी कारण इनके बीच झड़प हो गई।

टायसन को बेल्फोर्ट का साथ मिला और इस झड़प को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये दुश्मनी लंबी चलने वाली है।

ये भी पढ़ें: Team Lakay NBA लैजेंड माइकल जॉर्डन को इस तरह दिया सम्मान

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.