माइक टायसन और विटोर बेल्फोर्ट वर्कआउट सेशन में साथ नजर आए

Vitor Belfort

कॉम्बैट स्पोर्ट्स के दो सबसे पसंदीदा वर्ल्ड चैंपियंस हाल ही में प्रोफेशनल रेसलिंग इवेंट के दौरान नजर आए थे और इसके बाद वे दोनों एक वर्कआउट सेशन के दौरान साथ दिखे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन विटोर “द फिनोम” बेल्फोर्ट 23 मई को जैक्सनविल, फ्लोरिडा में आयोजित All Elite Wrestling के Double Or Nothing पे-पर-व्यू में उपस्थित थे।

साथ ही इस इवेंट में कई बार हेवीवेट बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके “आयरन” माइक टायसन भी मौजूद थे, जिन्होंने AEW की पहली TNT चैंपियनशिप को कोडी रोड्स को दिया था।

इस शो के बाद दोनों दिग्गजों ने साथ में वर्कआउट भी किया।

भले ही पूरा वर्कआउट सेशन कैमरे में कैद नहीं नहीं किया गया लेकिन दोनों सुपरस्टार्स पसीना बहाने के पहले स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आए।

ये काफी खास पल था क्योंकि दोनों ही स्टार्स अपने-अपने खेल में इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियंस थे।

बेल्फोर्ट ONE Championship में नई चुनौतियों की तलाश में हैं और साथ ही टायसन की वापसी की अफवाहें सामने आ रही हैं। लगता है कि दोनों ही दिग्गज गोल्ड हासिल करने के लिए फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: मेहदी ज़टूट ने वैसिली लोमाचेंको को मॉय थाई का पाठ पढ़ाया

न्यूज़ में और

Worapon Lukjaoporongtom Tom Casse ONE Friday Fights 153 8 scaled
Adam Sor Dechapan Enzo Clarisse The Inner Circle May 8 7 scaled
AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Kade Ruotolo Vs. Fabricio Andrey scaled
Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Julio Lobo Kongklai Sor Sommai ONE Friday Fights 152 12 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled