‘रग रग’: ‘मैं MMA में अफ्रीका और सेनेगल का भविष्य हूं’

Reug Reug Oumar Kane fight post two fists 1200X800 768x512

ONE: UNBREAKABLE II में “रग रग” ओमार केन के ग्लोबल स्टेज पर होने वाले डेब्यू पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

शुक्रवार, 29 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सेनेगली रेसलिंग चैंपियन का सामना हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में एलन “द पैंथर” गलानी से होगा और अभी से उन्हें एक खतरनाक एथलीट के रूप में देखा जाने लगा है।

सर्कल में उतरने के बाद केन का ना केवल आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा बल्कि एक पूरा महाद्वीप डेब्यू मैच में उन्हें चीयर कर रहा होगा।

Black Panther Sports टीम के स्टार ने कहा, “मैं अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर सेनेगल और MMA में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हूं।”

“मैं दुनिया में मौजूद अपने फैंस, खासतौर पर सेनेगल के लोगों से कहना चाहता हूं कि मैच के दिन मुझे पूरा समर्थन दें और मेरी जीत की कामना करें।”

केन जानते हैं कि ONE Championship में उनके सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं, लेकिन वो दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट्स से भिड़ंत के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा, “ONE के हेवीवेट स्टार्स ने डिविजन में मेरी एंट्री पर खुशी जताई, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। ONE में कई हेवीवेट चैंपियंस मौजूद हैं, लेकिन मैं उन्हें दिखाना चाहूंगा कि असली चैंपियन कौन है।”

“मैंने ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को परफ़ॉर्म करते देखा है, वो एक महान चैंपियन हैं। मुझे उम्मीद होगी कि एक दिन हमारा मैच जरूर होगा।”



फिलहाल केन का ध्यान अपने अगले मैच पर है। गलानी 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग चैंपियन रहे हैं और उन्हें काफी अनुभव भी प्राप्त है।

“द पैंथर” अभी तक हेवीवेट डिविजन के कई टॉप लेवल के एथलीट्स का सामना कर चुके हैं, कई यादगार और कई धमाकेदार फिनिश भी अपने नाम किए हैं। इसके बावजूद “रग रग” ने उनके खिलाफ मैच के ऑफर को तुरंत स्वीकार कर लिया था।

केन ने कहा, “डिविजन के किसी भी एथलीट के खिलाफ मुझे मैच मिलेगा, मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।”

“मैं काफी समय से कॉम्बैट स्पोर्ट्स से जुड़ा हुआ हूं, मैं नहीं कहना चाहता कि मुझे किसी विशिष्ट एथलीट के खिलाफ मैच चाहिए। मैं सभी का सामना करने को तैयार हूं।”

इस तरह की मानसिकता के साथ आगे बढ़ने का मतलब ये नहीं कि केन अपने प्रतिद्वंदी का सम्मान नहीं करते।

सेनेगली एथलीट गलानी की उपलब्धियों का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान अपने नाम से हेवीवेट डिविजन की एक बड़ी उपलब्धि जोड़ने पर है।

केन ने कहा, “मेरी रेसलिंग अच्छी है और जिउ-जित्सु गेम भी बढ़िया है। मैं केवल अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहा हूं और मैच किस दिशा में आगे बढ़ेगा, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

“मैं जीत की कामना कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि एलन एक अच्छे चैंपियन रहे हैं, लेकिन ये तो रिंग में ही पता चलेगा कि वो क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। मैं अपने हिसाब से अपने मूव्स का इस्तेमाल करूंगा।”

African MMA fighter "Reug Reug" holds up ONE fist

मार्शल आर्ट्स में अफ्रीकी देशों को पहचान दिलाने का विचार ही “रग रग” को अपने ONE डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने की प्रेरणा दे रहा है।

केन का मानना है कि वो अपने फैंस की उम्मीदों पर जरूर खरा उतरेंगे। उन्हें उम्मीद होगी कि “द लॉयन सिटी” में उनके ONE के सफर की शुरुआत यादगार रहे।

उन्होंने बताया, “मैं MMA में अफ्रीका और सेनेगल का भविष्य हूं।”

“मैं ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं। मैं चैंपियनशिप बेल्ट को अपने निवास स्थान पर ले जाकर लोगों को दिखाना चाहता हूं, एक ऐसी बेल्ट जो उन्होंने कभी नहीं देखी है।”

ये भी पढ़ें: हेवीवेट बाउट में गलानी ने ‘रग रग’ को फिनिश करने का प्लान बनाया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.