हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन पर एक नजर

Brandon Vera DC 7293 768x512

ONE Championship के हेवीवेट डिविजन में दुनिया के कई सारे टैलेंटेड मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स मौजूद हैं। पिछले कुछ महीनों में इस डिविजन से कुछ और नए नामों को जोड़ा गया है, जिससे संभवत ही कॉम्पिटिनश का स्तर बढ़ गया है।

पिछले 5 साल से इस डिविजन का वर्ल्ड टाइटल एक ही एथलीट के पास रहा है लेकिन नए नामों के सामने आने से चैंपियन पर टाइटल को गंवाने का खतरा मंडराने लगा है। नए एथलीट्स में से कुछ पूर्व मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियंस भी रह चुके हैं।

यहां हम ताकतवर सुपरस्टार्स से भरे हेवीवेट डिविजन पर प्रकाश डालने वाले हैं।

मौजूदा हेवीवेट चैंपियन

हेवीवेट डिविजन पर आज तक केवल एक ही एथलीट ने अपना आधिपत्य स्थापित किया हुआ है और उनका नाम ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा है। ग्लोबल स्टेज पर आने के बाद से ही फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट का हेवीवेट डिविजन पर वर्चस्व कायम रहा है।

दिसंबर 2014 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में वेरा ने अपनी शानदार मॉय थाई स्किल्स की मदद से इगोर सबोरा को पहले राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया था। उसके बाद उन्होंने सबसे पहले ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में पॉल चेंग को केवल 26 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

उसके बाद “द ट्रुथ” 2 बार अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुके हैं। दिसंबर 2016 में उन्हें जापानी ग्रैपलर हिडेकी “श्रेक” सेकिने के खिलाफ पहले राउंड में TKO से जीत मिली और नवंबर 2018 में इटालियन सुपरस्टार मॉरो “द हैमर” सेरिली को एक ही पंच में नॉकआउट कर दिया था।

इसके अलावा वेरा लाइट हेवीवेट डिविजन में भी हाथ आजमा चुके हैं लेकिन हेवीवेट डिविजन ही उनके प्रदर्शन से ज्यादा मेल खाता है।

“द ट्रुथ” के पास गज़ब की ताकत है और उनके मूव्स अक्सर बहुत प्रभावशाली साबित होते हैं और एक ही पंच में किसी मैच को तुरंत फिनिश कर सकते हैं। सेरिली के खिलाफ वो ऐसा कर भी चुके हैं। एक ही लेफ्ट हुक के प्रभाव से “द हैमर” अपनी सुध-बुध खो चुके थे और मैच हार बैठे।

वहीं, वेरा की ग्रैपलिंग स्किल्स को कम आंकना भी सही नहीं है। वो कभी-कभार ग्रैपलिंग का सहारा लेते हैं क्योंकि उनके पंच और किक्स में पहले ही किसी मैच को किसी भी क्षण समाप्त करने की ताकत है। वो रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और सेकिने के खिलाफ मैच में उन्होंने टेकडाउन से बचने के लिए अपनी रेसलिंग स्किल्स का इस्तेमाल किया था।

वेरा को अभी तक हेवीवेट डिविजन में कोई बड़ी चुनौती नहीं दे सका है, क्योंकि वो अपने हर एक प्रतिद्वंदी को पहले ही राउंड में फिनिश करते आए हैं। लेकिन अब डिविजन में कुछ ऐसे एथलीट्स आ जुड़े हैं, जो वेरा को हराकर नया चैंपियन बनने का दावा करते हैं।

वेरा के अगले प्रतिद्वंदी

चाहे वेरा ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से आते हैं लेकिन उन्हें अपने अगले प्रतिद्वंदी अर्जन “सिंह” भुल्लर की स्किल्स के सामने कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

भारतीय सुपरस्टार रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुके हैं।

भुल्लर का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-1 का है। हालांकि, वो कई मैचों को अपनी रेसलिंग के दम पर जीतते आए हैं लेकिन अक्टूबर 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में उन्होंने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स का भी शानदार अंदाज में उपयोग किया था।

उस शो में “सिंह” ने स्टैंड-अप गेम में सेरिली को कड़ी टक्कर दी और इटालियन सुपरस्टार को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई।

भुल्लर और वेरा जब भी आमने-सामने होंगे तो ये ग्रैपलर और स्ट्राइकर की एक धमाकेदार भिड़ंत साबित होने वाली है। लेकिन जरूरत पड़ने पर “द ट्रुथ” भी ग्रैपलिंग का सहारा ले सकते हैं, वहीं भारतीय एथलीट के पास भी बैकअप प्लान के तौर पर स्ट्राइकिंग स्किल्स मौजूद हैं।

उनके कॉम्बिनेशन उन्हें नया हेवीवेट चैंपियन बनने में मदद कर सकते हैं।



नए ग्रैपलर्स

पिछले कुछ महीनों में कई वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर्स ने ONE के साथ कॉट्रैक्ट साइन किया है और उन सभी का लक्ष्य ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना है।

ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी भविष्य में हेवीवेट सुपरस्टार्स के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ईरानी एथलीट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-1 का है और 7 मैचों में TKO से जीत दर्ज कर चुके हैं। ग्रैपलिंग के अलावा उनके हाथों में गज़ब की ताकत है और उनके पंच बहुत प्रभावशाली साबित होते आए हैं।

अलीअकबरी अभी से वेरा को चैलेंज करने का प्लान तैयार कर चुके हैं। यहां तक कि वो एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वेरा से अपने टाइटल को छोड़ने का भी आग्रह कर चुके हैं। अगर वेरा ऐसा नहीं करते तो वो चैंपियन के चेहरे की दशा बिगाड़ने के लिए तैयार हैं।

वहीं, कई बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार टॉम डीब्लास ONE रोस्टर से जुड़े नए नामों में से एक हैं। अमेरिकी एथलीट गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के कोच हैं, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-2 का है और अपने 66 प्रतिशत मुकाबलों को फिनिश कर चुके हैं।

हालांकि, नवंबर 2013 में BJJ पर ध्यान लगाने के लिए उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से संन्यास ले लिया था। लेकिन ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने एक बार फिर उनके अंदर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के जुनून को पैदा किया। इसी कारण वो वापसी के लिए तैयार हुए हैं।

उनके अलावा 13 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा भी ONE में छाने के लिए तैयार हैं। वो अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने के लिए American Kickboxing Academy में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

चाहे अल्मेडा के पास मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कोई अनुभव ना हो लेकिन उनकी स्ट्राइक्स बहुत कष्टदायक होती हैं और अगले कुछ सालों में वो एक खतरनाक कंटेंडर के तौर पर उभरकर सामने आ सकते हैं।

2 जबरदस्त स्ट्राइकर्स

हेवीवेट डिविजन में 2 बेहतरीन स्ट्राइकर्स मौजूद हैं, जो कुछ मैचों में जीत दर्ज कर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकते हैं। ये 2 बड़े नाम सेरिली और एलन “द पैंथर” गलानी हैं।

ONE में आने से पहले सेरिली जबरदस्त फ़ॉर्म में थे और Cage Warriors हेवीवेट चैंपियन रहने के दौरान लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज कर चुके थे। चाहे वेरा और भुल्लर को उनके खिलाफ जीत मिली हो लेकिन मार्च 2019 में उन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स और दमदार नी स्ट्राइक्स की मदद से गलानी के खिलाफ TKO से जीत दर्ज की थी।

गलानी चाहे उस मैच में दमदार प्रदर्शन ना कर पाए हों लेकिन वो इस डिविजन के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक हैं। वो 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और सितंबर 2013 में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने के बाद से कई मैचों में यादगार तरीके से जीत हासिल कर चुके हैं।

गलानी, सबोरा को, महमूद हसन को स्पिनिंग हील किक लगाकर केवल 31 सेकंड में नॉकआउट और सेकिने को एक ही पंच में 11 सेकंड के अंदर अपने घुटने टेकने पर मजबूर कर चुके हैं। वहीं एरियनबोल्ड टुर-ओचिर के खिलाफ बाउट में उन्होंने ये भी दिखाया था कि वो अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स में भी सुधार कर रहे हैं।

चाहे वो अभी टाइटल शॉट से दूर खड़े हों लेकिन “द पैंथर” ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन ब्राजीलियाई लैजेंड विटोर “द फिनोम” बेल्फोर्ट को हराकर वो खुद में काफी सुधार ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर ने दावा किया कि वो वेरा को फिनिश कर देंगे: ‘मैं भविष्य हूं’

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.