ONE: UNBREAKABLE II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Mauro Cerilli Alain Ngalani IMG_1515 768x512

ONE Championship सीजन 2021 की धमाकेदार शुरुआत के बाद UNBREAKABLE सीरीज के दूसरे इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 29 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE II का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा।

मेन इवेंट में पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मॉरो “द हैमर” सेरिली का सामना ताकतवर रूसी एथलीट अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव से होगा।

इस मेन इवेंट मैच में भाग ले रहे दोनों एथलीट्स यूरोपियन हेवीवेट चैंपियंस रह चुके हैं।

सेरिली इटालियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रहे हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-4 का है, वहीं उनका फिनिशिंग रेट 69 प्रतिशत है।

उन्हें एक नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन 3 सबमिशन जीत भी हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी को अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से फिनिश कर दिया था।



“द हैमर” की स्किल्स कितनी भी अच्छी क्यों ना हों, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी भी इस मामले में कम नहीं हैं।

वागाबोव रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रहे हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-1 का है। उनका फिनिशिंग रेट 91 प्रतिशत है, लेकिन “दागेस्तान मशीन” अपने 10 प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में नॉकआउट या सबमिशन से फिनिश कर चुके हैं।

अगर वो पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सेरिली को हरा पाए तो आसानी से ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ चैंपियनशिप मैच पाने की रेस में शामिल हो सकते हैं।

Daichi Takenaka stands in his corner ahead of his match at ONE: DAWN OF HEROES

को-मेन इवेंट में दुनिया के 2 कोनों से आने वाले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन दाइची ताकेनाका इससे पहले बेंटमवेट डिविजन में परफ़ॉर्म करते थे।

उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स काफी अच्छी हैं और प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-2-1 का है। अभी तक पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स लिएंड्रो “ब्रोडीनियो” ईसा और “ओट्टोगी” डे ह्वान किम को भी हरा चुके हैं।

अब ओसाका निवासी एथलीट फ्लाइवेट डिविजन में परफ़ॉर्म करेंगे, जहां उनका सामना ब्राजीलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन इवानिल्डो “मॉन्स्ट्रिनियो” डेल्फिनो से होगा।

Ivanildo Delfino ONE FIRE FURY DC IMGL2825.jpg

अपने प्रतिद्वंदी की तरह डेल्फिनो भी ग्रैपलिंग में महारत रखते हैं, जिनका रिकॉर्ड 8-1 और फिनिशिंग रेट 76 प्रतिशत है। उनकी 63 प्रतिशत जीत सबमिशन के जरिए आई हैं।

ब्राजीलियाई स्टार को अपनी एकमात्र हार ताकेनाका के हमवतन एथलीट तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा के खिलाफ मिली थी इसलिए वो जरूर बदला पूरा करना चाहेंगे।

शो में इसके अलावा गलानी, दक्षिण कोरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल और सेनेगल के “रग रग” ओमार केन भी भाग ले रहे हैं।

मैच कार्ड को आप नीचे देख सकते हैं।

Alain Ngalani attempts an axe kick with ease due to his incredible flexibility.

ONE: UNBREAKABLE II का पूरा बाउट कार्ड

  • मॉरो सेरिली vs. अब्दुलबसीर वागाबोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • दाइची ताकेनाका vs. इवानिल्डो डेल्फिनो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • चेन रुई vs. क्वोन वोन इल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • मिहायलो केकोयविच vs. बेबुलट इसाएव (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • सोवनाह्री एम vs. चोई जिओंग युन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • एलन गलानी vs. ओमार केन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE – रिजलट्स और हाइलाइट्स, रामज़ानोव vs कैपिटन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.