ONE: UNBREAKABLE II के MMA स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Kwon Won Il Bruno Pucci inside the matrix iv 19 768x511

ONE: UNBREAKABLE के लगभग सभी मैचों में तगड़ा मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला, लेकिन अब अन्य स्टार्स उससे भी बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।

शुक्रवार, 29 जनवरी को प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II का आयोजन होने वाला है।

इससे पहले शो की शुरुआत हो, यहां आप UNBREAKABLE सीरीज के दूसरे इवेंट के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

सेरिली ने ‘द पैंथर’ को धमाकेदार अंदाज में हराया

8 मार्च, 2019 तक मॉरो “द हैमर” सेरिली की ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ नॉकआउट हार को 4 महीने बीत चुके थे और अगले मैच में जबरदस्त अंदाज में जीत दर्ज कर अच्छी लय प्राप्त करना चाहते थे।

म्यांमार में हुए ONE: REIGN OF VALOR में 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी के खिलाफ उन्हें वापसी का मौका मिला।

नी स्ट्राइक्स में गज़ब की ताकत की मदद से सेरिली ने पहले राउंड का आधा समय बीतने तक अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर दिया था।

इटालियन स्टार ने गलानी को टेकडाउन कर हाफ-गार्ड पोजिशन प्राप्त की। वहां से उन्होंने “द पैंथर” को खतरनाक नी लगाते हुए रिवर्स हेडलॉक का प्रयास किया। गलानी का डिफेंस अच्छा रहा, लेकिन एक नी स्ट्राइक सटीक निशाने पर लैंड हुई और अगले ही पल मुकाबला हार बैठे।

सेरिली अब ONE: UNBREAKABLE II के मेन इवेंट में अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव को हराकर वेरा के खिलाफ दोबारा चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना चाहेंगे।

गलानी ने 7 बार के जापानी BJJ चैंपियन को हराया

गलानी मैच को जल्दी फिनिश करना जानते हैं और 16 सितंबर, 2017 का उनका मैच कुछ ही सेकंडों में समाप्त हो चला।

ONE: TOTAL VICTORY में “द पैंथर” की भिड़ंत 7 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु चैंपियन हिडेकी “श्रेक” सकीने से हुई।

गलानी ने सकीने को केवल 11 सेकंड में ही फिनिश कर दिया था, जो ONE के हेवीवेट डिविजन का सबसे तेज नॉकआउट भी रहा।

मैच के शुरू होते ही सकीने ने गलानी को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास किया।

“श्रेक” ने जब गलानी की बॉडी को जकड़ने की कोशिश की तो हांगकांग निवासी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी की चिन (ठोड़ी) पर खतरनाक राइट हैंड लगाया, जिससे अगले ही पल जापानी स्टार मैट पर गिरे नजर आए।

ONE: UNBREAKABLE II में गलानी, “रग रग” ओमार केन के खिलाफ अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे।



क्वोन वोन इल ने ग्रैपलिंग सुपरस्टार को मात दी

🎥 TRIFECTA: Only ONE man was left standing when Bruno "Puccibull" and "Pretty Boy" Kwon Won Il threw down 😱

🎥 TRIFECTA: Only ONE man was left standing when Bruno "Puccibull" and "Pretty Boy" Kwon Won Il threw down 😱 #InsideTheMatrix4

Posted by ONE Championship on Friday, November 20, 2020

नवंबर 2020 तक “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने ONE Championship के सभी मैच नॉकआउट से जीते थे, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी को अंदाजा नहीं था कि नॉकआउट लिस्ट में चौथा स्थान उनका होने वाला है।

ONE: INSIDE THE MATRIX IV में क्वोन का सामना BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन ब्रूनो “पुचीबुल” पुची से हुआ, जिनके ग्राउंड गेम को दक्षिण कोरियाई स्टार के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा था।

“प्रीटी बॉय” ने अपनी खतरनाक स्ट्राइकिंग की बदौलत प्रतिद्वंदी के ग्रैपलिंग गेम को कमजोर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मैच शुरू होने के बाद ब्राजीलियाई स्टार ने क्वोन को 4 बार टेकडाउन करने का प्रयास किया, लेकिन “प्रीटी बॉय” हर बार खुद को डिफेंड करने में सफल हो रहे थे।

उसी डिफेंस के कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आया और 3 दमदार पंच लगाए। पहले 2 राइट क्रॉस लगाए और उसके बाद लेफ्ट हुक-राइट अपरकट कॉम्बो, जिसने मैच को अंतिम रूप दिया।

अब ONE: UNBREAKABLE II में क्वोन वोन इल का सामना ONE जकार्ता टूर्नामेंट चैंपियन “द घोस्ट” चेन रुई से होगा।

चेन रुई ने ईरानी सुपरस्टार को फिनिश किया

पिछला साल काफी एथलीट्स के लिए संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन चेन के लिए नहीं।

COVID-19 के कारण करीब 1 साल के ब्रेक के बाद 11 दिसंबर 2020 को हुए ONE: BIG BANG II में चेन रुई का सामना ONE Warrior Series स्टार अली मोटामेड से हुआ।

लंबे ब्रेक का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और वापसी मैच में पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत में दोनों ने स्ट्राइकिंग की रणनीति अपनाई, लेकिन जब चेन ने अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला तो स्थिति बदली हुई नजर आई। मोटामेड ने लेफ्ट हैंड लगाने की कोशिश की, लेकिन रुई ने बचते हुए ईरानी एथलीट के सिर पर राइट हैंड लगाया।

उसके बाद चीनी स्टार ने 2 और दमदार पंच लगाते हुए मैच को अंतिम रूप दिया।

ONE: UNBREAKABLE II में “द घोस्ट” का सामना ऐसे एथलीट से होगा, जो उन्हीं की तरह पल भर में मैच को समाप्त कर सकता है।

एम ने यूक्रेनियाई स्ट्राइकिंग सुपरस्टार को हराया

सोवनाह्री एम का ONE Championship डेब्यू यादगार रहा था।

दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में एम की भिड़ंत इरिना “डेल्सा” किसेलोवा से हुई, जिनका उस समय रिकॉर्ड 10-3 था और दुनिया के कई प्रोमोशंस में काम कर चुकी थीं।

कड़ी चुनौती के बावजूद कंबोडियाई-अमेरिकी एथलीट ने खुद से ज्यादा अनुभवी अपनी प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हरा दिया था।

एम ने किसेलोवा को टेकडाउन कर मैच की शुरुआत की। रूसी स्टार वापस स्टैंड-अप गेम में आना चाहती थीं, लेकिन एम ने टॉप पोजिशन में रहते अपनी प्रतिद्वंदी की बैक को भी निशाना बनाया। उन्होंने “डेल्सा” को तब तक पंच और एल्बोज़ लगानी जारी रखीं, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

अब ONE: UNBREAKABLE II में उनका सामना चोई जिओंग युन से होगा और जीत दर्ज कर खुद को टॉप एथलीट्स में से एक साबित करना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19