सोवनाह्री एम ने अपनी पहली हार से वापसी करने का लक्ष्य बनाया, नॉर्थकट पर नजर टिकाई

Cambodian-American mixed martial artist Sovannahry Em

साल 2020 ज्यादातर लोगों के लिए खास नहीं रहा है और इसमें सोवनाह्री “द स्वीट सैवेज” एम का नाम भी शामिल है।

कंबोडियाई-अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट साल की शुरुआत में वापसी करने के लिए उत्साहित थीं लेकिन COVID-19 महामारी ने इन प्लान्स पर विराम लगा दिया। इस दौरान USA के कैलिफोर्निया में बड़ा प्रतिबंध लग गया और इस वजह से उनके लिए ट्रेनिंग करना मुश्किल हो गया था।

28 वर्षीय ने कहा, “मैंने कभी कल्पना नहीं कि थी कि मुझे अपने जीवन में क्वारंटीन होना पड़ेगा। ये काफी रोचक है। मैं हर दिन के हिसाब से इसे महसूस कर रही हूं।

“मेरी ट्रेनिंग की मात्रा कम ही रही है लेकिन मैं अपना पूरा प्रयास करने की कोशिश कर रही हूं। मैं अभी भी मेरे कोचों के साथ काम कर रही हूं। हम कुछ समय के लिए हफ्ते में दो या तीन बार मिलते हैं लेकिन COVID-19 केसों में थोड़ी गिरावट आ रही है, इस वजह से हम चीज़ों को फिर वहीं पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।”

“हम अभी भी टच में है और उन्होंने मुझे होमवर्क दिया है। मैं घर से फाइट्स के बारे में अध्ययन करती हूं और मैं अन्य [वीडियोज़] का भी अध्ययन करती हूं और किस्मत से मेरे पास घर पर मेरे बॉयफ्रेंड हैं, इस वजह से हम साथ में थोड़ी ट्रेनिंग कर लेते हैं।

मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद भी एम वापसी के लिए तैयार हैं और वो ग्लोबल स्टेज पर वापसी करके मुकाबला करने पर अपने गेम में विकास दिखाने का प्लान बना रही हैं।

पिछली बार फैंस ने “द स्वीट सैवेज” को 2019 के ONE Championship के अंतिम बड़े इवेंट ONE: MARK OF GREATNESS में देखा था, जो दिसंबर में मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था।

एम ब्राजीलियन फ्लाइवेट हयानी बास्तुस के खिलाफ मुकाबले से पहले अपराजित थीं लेकिन मैच उनकी उम्मीदों के अनुसार नहीं गया।

कम्बोडियाई-अमेरिकी स्टार ने शुरुआती पलों में अपनी आक्रमक ग्रैपलिंग का उपयोग किया लेकिन कई बार BJJ वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी बास्तुस ने अपनी विरोधी की गर्दन देख ली और जल्द ही गिलोटिन चोक लगाया और उन्हें टॉप पोजिशन से सबमिट करने के लिए मजबूर किया।



कोई भी एथलीट कभी भी अपने बेदाग प्रोफेशनल रिकॉर्ड को खराब होते हुए नहीं देखना चाहता है लेकिन एम का मानना है कि ये अनुभव उन्हें बाद में काम आएगा।

उन्होंने कहा, “मुझे मेरी पहली हार मिली और वो काफी कठिन थी। मुझे महसूस हुआ कि मेरे लिए ये एक बढ़िया सीख थी। मैं मानती हूं कि सबसे ज्यादा ये मेरे अहंकार पर एक बड़ा वार था।”

“इसके साथ ही, आप तब ही सीखते हैं, जब आप असफल होते हैं। इसलिए मैं मेरे गेम में सारी गलतियों को जानने में सफल रही हूं और इसने उन चीज़ों पर प्रकाश डाला है।”

“क्वारंटीन होने से मुझे [ध्यान लगाने] के लिए अतिरिक्त समय मिला। मुझे किसी जगह जाना नहीं पड़ा। मैं घर पर अध्ययन कर रही हूं और उस तरह से सुधार करने के लिए अपने कोच से नोट्स ले रही हूं।”

Sovannahry Em

भले ही एम अपने सुधार को दिखाने के लिए उत्साहित हैं लेकिन ये साफ नहीं है कि वो किसका सामना करने वाली हैं।

ONE Championship में विमेंस फ्लाइवेट डिविजन काफी अच्छी एथलीट्स से भरा हुआ है और हाल ही में कोर्टनी मार्टिन भी इसमें जुड़ी है, जिन्होंने सिंगापुर में पिछले नवंबर में 2019 GAMMA वर्ल्ड चैंपियनशिप्स जीती थी।

इसके अलावा डिविजन के अन्य विकल्पों में “द स्वीट सैवेज” ने संकेत दिए कि उन्हें 36 बार की कराटे वर्ल्ड चैंपियन कोल्बी नॉर्थकट के साथ मुकाबले में रुचि है।

नॉर्थकट ने पिछले साल नवंबर में आयोजित हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था जहां पुत्री “अमी” पद्मी के खिलाफ सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी।

Cambodian-American mixed martial artist Sovannahry Em in her orthodox fight stance

एम कराटे की बड़ी प्रशंसक हैं और वो मानती हैं कि उनके साथ एक मुकाबला मनोरंजक होगा। इसके बावजूद पहले वो उम्मीद कर रही है कि उन्हें सर्कल में थोड़ा और अनुभव मिले।

एम ने नॉर्थकट के बारे में कहा, “हम दोनों के बीच भविष्य में मुकाबला अनिवार्य है।”

“मुझे कोल्बी को फाइट करते हुए देखना पसंद है। वो ऐसी सुपरस्टार हैं जिनका सामना करने से पहले मुझे खुद पर काम करना होगा। अगर मुझे कोल्बी के साथ फाइट के पहले एक और फाइट मिल जाती है तो ये सही रहेगा।

ये भी पढ़ें: कुन खमेर मार्शल आर्ट: कंबोडिया का शौक और गौरव

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4