ONE Championship ने 14 विश्वस्तरीय एथलीट्स को साइन किया

Murat Aygun, Hiroba Minowa, and Hyun Man Myung are just some of the newest additions to ONE Championship

ONE Championship ने हाल ही में ONE Super Series के फेदरवेट रैंक्स के लिए कुछ शानदार नामों की घोषणा की थी और अब प्रशंसकों को उत्साहित करने वाली कुछ और साइनिंग्स देखने को मिली हैं।

दुनिया के 1 दर्जन से भी ज्यादा टॉप एथलीट्स ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ साइन किया है और वो प्रोमोशन के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई डिविजन में प्रभाव छोड़ने के लिए उत्साहित हैं।

2020 में The Home Of Martial Arts के इवेंट फिर शुरु होने के बाद ये 14 स्टार्स सर्कल में नजर आएंगे।

ह्योन वू को

https://www.instagram.com/p/CAU_HnpHuXk/

साउथ कोरिया के ह्येन वू को उभरते हुए स्टार हैं और उनकी 7 लगातार जीत की स्ट्रीक चल रही है। इस 27 वर्षीय फेदरवेट का प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार के रूप में 8-1 का रिकॉर्ड है और उन्होंने अपने 7 विरोधियों को फिनिश किया है।

दानियल जैनालोव

 

दानियल जैनालोव को अब तक लाइट हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 7-0 के रिकॉर्ड के साथ कोई नहीं हरा पाया है। इस रूसी एथलीट ने 7 में से 6 प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है जिसमें 4 जीत नॉकआउट से आई हैं।

ह्यून मैन म्यूंग

लाइट हेवीवेट डिविजन को साउथ कोरिया के ह्यून मैन म्यूंग के रूप में एक और शानदार टैलेंट मिल रहा है। वो Max FC हेवीवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन हैं, जहां उनका किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 55-5-2 और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रिकॉर्ड 5-3 (1 NC) का है। “द आयरन जेंटलमैन” ग्लोबल स्टेज पर दोनों डिविजन में हिस्सा लेंगे।

कोर्टनी मार्टिन

कोर्टनी मार्टिन ने पिछले साल सिंगापुर में आयोजित हुए GAMMA वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में जीत हासिल करके ONE के रोस्टर पर जगह प्राप्त की और वो प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट बनीं। इस ऑस्ट्रेलियाई का रिकॉर्ड 8-1 का है और वो विमेंस फ्लाइवेट डिविजन में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करेंगी।

एडसन मार्केस

एडसन “पैनिको” मार्केस एक और अपराजित सुपरस्टार हैं जिन्होंने ONE के साथ डील साइन की है। इस ब्राजीलियन स्टार का प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 9-0 का रिकॉर्ड है और वो वर्तमान NP Fight वेल्टरवेट चैंपियन हैं। उन्हें बॉक्सिंग और मॉय थाई के बारे में अच्छी जानकारी है। मार्केस ONE Super Series में हिस्सा लेंगे।

ईना मनासे

न्यूज़ीलैंड के ईना मनासे को भी 2019 GAMMA वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के दौरान अपना ONE कॉन्ट्रैक्ट मिला था, जहां उन्होंने मेंस मिडलवेट डिविजन में जीत हासिल की थी और उन्हें सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला था। इस ताकतवर कीवी एथलीट ने सेमीफाइनल और फाइनल बाउट्स में स्टॉपेज की मदद से जीत हासिल की थी। जब वो अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे तो वो वेल्टरवेट डिविजन में होंगे।

हिरोबा मिनोवा

https://www.instagram.com/p/B9EF0cdhSTO/

जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार हिरोबा मिनोवा ग्लोबल स्टेज पर कदम रखने के लिए तैयार हैं। Shooto स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन, पूर्व साथी योसूके “द निंजा” सारूटा के नक्शेकदम पर चलकर डिविजन के शीर्ष पर पहुंचना चाहेंगे। 11-2 के रिकॉर्ड के साथ मिनोवा ने अपने हर एक प्रतिद्वंदी को फिनिश किया है जिसमें से 8 जीत सबमिशन की मदद से आई हैं।

शामिल अब्दुलेव

रूस के शामिल अब्दुलेव मिडलवेट डिविजन में ताकत का प्रदान करेंगे। मॉस्को के निवासी का 12-1 का रिकॉर्ड है और वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में दो बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने 7 प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है।

एनातोली मालिकिन

एनातोली मालिकिन हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में अपनी फ्रीस्टाइल रेसलिंग और ताकत के साथ तबाही मचाने वाले हैं। इस रूसी स्टार ने 8 मुकाबले जीते हैं और सभी मुकाबला सबमिशन या नॉकआउट के जरिए जीते हैं। उन्होंने 2017 में WMMAA एमेच्योर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

मिहायलो केकोजेविच

सर्बिया के मिहायलो केकोजेविच ONE Super Series में किकबॉक्सिंग रैंक्स के लाइटवेट हेवीवेट डिविजन का हिस्सा बनेंगे। FEA हेवीवेट ग्रां प्री चैंपियन का रिकॉर्ड 13-1 का है और वो अपने आक्रमक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

मुरात आयगुन

मुरात “द बुचर” आयगुन एक और स्ट्राइकर हैं जो लाइट हेवीवेट डिविजन का हिस्सा होंगे। इस डच-तुर्की किकबॉक्सर का रिकॉर्ड 16-1 का है और वो ISKA और WFL हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं। साथ ही आयगुन, दिग्गज पीटर एर्ट्स के प्रतिनिधित्व में ट्रेनिंग लेते हैं।

जोनाथन डी बैला

https://www.instagram.com/p/B5350Ycg-3A/

कनाडा के जोनाथन डी बैला दुनिया के सबसे रोचक और जवान किकबॉक्सर्स में से एक हैं। नॉर्थ अमेरिका में कुछ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय टाइटल जीतने के बाद डी बैला ग्लोबल स्टेज पर नजर आएंगे। इस कनाडाई का रिकॉर्ड 10-1 का है और वो स्ट्रॉवेट डिविजन का हिस्सा होंगे।

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी

Captain Petchyindee Academy wins his Thai fight

Lumpinee Stadium और WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट रैंक्स का हिस्सा बनने वाले हैं। “8 अंगों की कला” में 140-40-1 के शानदार रिकॉर्ड के साथ वो अपने साथियों पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और पेचडम “बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी की तरह वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहेंगे।

जैकब स्मिथ

ब्रिटिश मॉय थाई स्टार जैकब स्मिथ रिंग में अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। एक शानदार 10-1-1 प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ वो फ्लाइवेट डिविजन में बढ़िया एडिशन होंगे।

ये भी पढ़ें: किकबॉक्सिंग सुपरस्टार इस्माइल लोंट ONE Championship से जुड़े

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)