रैम्बोलैक ने ONE Fight Night 39 में अब्दुल्ला दयाकाएव के खिलाफ आई नॉकआउट जीत पर बात की – ‘मुझे सबसे ज्यादा गर्व’

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled

रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने ONE Fight Night 39 में अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव को शानदार अंदाज में हराते हुए खुद को बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के शिखर पर पहुंचा दिया है।

शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए मेन इवेंट में डिविजन के सबसे खतरनाक मुक्केबाजों में से एक को उन्होंने दूसरे राउंड में नॉकआउट से पराजित किया।

रैम्बोलैक ने किक्स और फेक मूव्स का इस्तेमाल कर दयाकाएव की लय बिगाड़ी और उनके पंचों की धार को कम किया। ये रणनीति काम आई और उन्होंने पहले बॉडी शॉट और फिर हुक लगाकर 2:41 मिनट पर मैच खत्म कर दिया।

मैच के बाद रैम्बोलैक ने खुशी और संतोष जाहिर किया कि वो गेम प्लान को अमल में ला सके।

उन्होंने कहा:

“मैं बहुत खुश हूं और संतोष हो रहा है कि मैं जीतने में कामयाब रहा और जो वादा किया, उसे पूरा कर पाया। मैंने जो प्लान बनाए, वे सही से काम किए तो खुशी है।

“ये मेरे गेम प्लान का हिस्सा था कि वो पंचों और किक्स के प्रति कैसे रिएक्ट करते हैं। दूसरे राउंड में मैंने गेम प्लान बदल दिया। मैंने गेम प्लान को ज्यादा तेज बनाया और ढेर सारी किक्स लगाईं।”

रैम्बोलैक ने फाइट से पहले जो वादा किया था, वो पूरा कर दिखाया।

“स्मैश बॉय” बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में सबसे घातक पंच लगाने वाले स्ट्राइकर्स में से एक हैं। उन्होंने नवंबर 2023 के दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में डेब्यू करने के बाद से आठ में से छह प्रतिद्वंदियों को ढेर किया है।

ऐसे में दयाकाएव की पुरानी फाइट्स का अध्ययन कर रैम्बोलैक ने उनकी कमजोरी ढूंढ निकाली और उसी पर काम किया।

22 वर्षीय स्टार ने बताया:

“मैंने कहा था कि मैंने उनकी कमजोरी ढूंढ निकाली है और फैंस ने वही रिंग में देखा और मैं बॉडी शॉट के रूप में उनकी कमजोरी को दिखा पाया। ऐसा इसलिए कि मैंने उनकी फाइट्स का अध्ययन किया था और पहले किसी ने उन पर बॉडी शॉट से वार नहीं किया था।

“उनके चेहरे पर बहुत बार पंच लगे, लेकिन वो उसे सह जाते थे। फिर मैंने सोचा कि बॉडी शॉट ही जवाब हो सकता है। ये शायद सर्वश्रेष्ठ नॉकआउट नहीं था, लेकिन ऐसा नॉकआउट रहा जिस पर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है।”

रैम्बोलैक ने वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार होने का इशारा किया

इस धमाकेदार जीत के साथ रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने अपने लगातार जीत के सिलसिले को पांच और करियर रिकॉर्ड को 67-14 किया तो वहीं उन्हें 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल हुआ।

इससे कहीं बढ़कर उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन को एक कड़ा संदेश भेज दिया है।

दयाकाएव की टीम के सदस्य मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने हैं और रूसी स्टार को फिनिश करने के बाद रैम्बोलैक ने वर्ल्ड टाइटल के लिए इरादे जाहिर कर दिए हैं।

जब उनसे वर्ल्ड टाइटल मैच के मौके के बारे में पूछा गया तो रैम्बोलैक ने बेझिझक जवाब दिया:

“अगर मौका मिलता है तो मैं तैयार हूं। मुझे लगता है अब समय आ गया है।

“मेरी आज उनसे बात हुई। मैंने उनसे कहा कि मैं तुमसे फाइट करना चाहता हूं। अगर मेरी उनसे फाइट हुई तो ये बहुत ही मनोरंजक होगी।”

अनाने की लंबाई और रीच एक अलग ही चुनौती होगी, रैम्बोलैक ने इस बारे में कहा कि उनको इसका अध्ययन करना होगा।

अनाने पिछले नौ मैचों से अपराजित हैं, जिसमें दो खेलों और फ्लाइवेट से लेकर फेदरवेट डिविजन तक के मैच शामिल हैं। अपने करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस के बाद वो जानते हैं कि डिविजन के शिखर पर पहुंचने के लिए काफी काम करना होगा।

Superbon Training Camp के स्टार ने बताया:

“मुझे वापस जाकर अध्ययन करना होगा। मुझे वापस जाना होगा और अपनी टीम से पूछना होगा कि वो क्या सोचते हैं।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21