ONE: UNBREAKABLE की टॉप फाइट हाइलाइट्स

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1920X1280 28 768x512

शुक्रवार, 22 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: UNBREAKABLE के सफल आयोजन के साथ ONE ने सीजन 2021 की धमाकेदार शुरुआत की है।

नया वर्ल्ड चैंपियन देखने को मिला, 2 रिकॉर्ड टूटे और 6 में से केवल एक ही मैच का परिणाम जजों ने सुनाया।

यहां आप देख सकते हैं नए साल के ONE Championship के तगड़े एक्शन से भरपूर पहले इवेंट की टॉप 3 हाइलाइट्स को।

#1 दूसरे राउंड में नॉकआउट जीत से कैपिटन बने नए चैंपियन

 

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी का शानदार सफर जारी है, जो अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को हराकर नए ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।

शुरुआत से ही दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे पर अटैक करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे समय बीता, कैपिटन का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था, इसी कारण वो लेग किक्स और पंचों को लैंड करवाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने में सफल रहे।

दूसरे राउंड में थाई स्टार की लेग किक्स ने मैच के अंत की शुरुआत की। Petchyindee Academy के स्टार की सिग्नेचर राइट लेग किक्स ने रामज़ानोव के पैरों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। इस कारण रूसी स्टार के पास बैकफुट पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

रामज़ानोव पर दबाव लगातार बढ़ रहा था, इस बीच उन्हें सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान बॉडी पर दमदार राइट हुक का प्रभाव झेलना पड़ा। कैपिटन ने “बेबीफेस किलर” को खतरनाक अंदाज में स्ट्रेट राइट लगाया, जिसके प्रभाव से रूसी एथलीट मैट पर जा गिरे।

रामज़ानोव रेफरी के काउंट का जवाब देने में नाकाम रहे इसलिए कैपिटन ने भी अपनी वर्ल्ड टाइटल जीत का जश्न मनाना शुरू किया।

नए ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का नॉकआउट फिनिश दूसरे राउंड में 1:56 मिनट पर आया। इससे 4 महीने पहले उन्होंने 6 सेकंड में अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया था।



#2 एओकी ONE के इतिहास के टॉप सबमिशन आर्टिस्ट बने

एक और सबमिशन जीत दर्ज कर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी अब ONE के इतिहास के टॉप सबमिशन आर्टिस्ट बन गए हैं। ONE: UNBREAKABLE के को-मेन इवेंट में उन्होंने पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा को पहले राउंड में फिनिश किया।

शुरुआत में ही दोनों के बीच क्लिंचिंग गेम देखने को मिला, इस बीच एओकी ने अंडरहुक लगाया हुआ था। जापानी लैजेंड ने अपनी मास्टर लेवल की ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से नाकाशीमा की बैक को निशाना बनाया।

अमेरिकी एथलीट ने शुरुआत में बचने की कोशिश की, लेकिन एओकी ने लेफ्ट हुक लगाने के बाद अपने प्रतिद्वंदी की बैक को पूरी तरह से जकड़ लिया था और मौका मिलते ही बॉडी ट्रायंगल लॉक लगाया।

#4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर ने नाकाशीमा के चेहरे पर पूरी ताकत से दबाव बनाया और अगले ही पल दर्द से कराहते अमेरिकी स्टार ने टैप-आउट कर दिया।

ये एओकी के ONE करियर की आठवीं और लगातार तीसरी सबमिशन जीत भी रही। इस धमाकेदार जीत ने संभव ही उन्हें एक बार फिर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल कर दिया है।

#3 अब्दुलेव ने वेल्टरवेट डिविजन का सबसे तेज नॉकआउट अपने नाम किया

ONE Warrior Series के स्टार गाज़ीमुराद अब्दुलेव ने ONE: UNBREAKABLE में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया और आते ही पूर्व चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को हराकर पूरे वेल्टरवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

अब्दुलेव ने टेकडाउन के लिए कडेस्टम द्वारा एक लो किक के इस्तेमाल का इंतज़ार किया और उसके तुरंत बाद अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया।

रूसी एथलीट की बैक पर अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद सबमिशन मूव लगाने के मौके तलाशने शुरू किए। इस बीच उन्होंने बॉडी ट्रायंगल भी लगाए रखा, जिससे कडेस्टम टॉप पोजिशन प्राप्त ना कर सकें।

अब्दुलेव को स्वीडिश स्टार की गर्दन पर पकड़ बनाकर चोक लगाने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने चेहरे पर अत्यधिक दबाव बनाकर “द बैंडिट” को टैप-आउट करने पर मजबूर किया।

उनकी ये जीत पहले राउंड में 2:08 मिनट पर आई, ये ONE वेल्टरवेट डिविजन के इतिहास की सबसे तेज सबमिशन जीत भी रही।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रामज़ानोव vs कैपिटन

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35